5 WWE सुपरस्टार्स जो सैथ रॉलिंस के फैक्शन से जुड़ सकते हैं

सैथ रॉलिंस का फैक्शन
सैथ रॉलिंस का फैक्शन

साल 2019 के अंतिम महीनों में हील टर्न लेने के बाद डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) एक अलग ही लय में नजर आए हैं। ऑथर्स ऑफ पेन और बडी मर्फी इस बीच उनके साथी बने लेकिन WWE रेसलमेनिया 36 में केविन ओवेंस (Kevin Owens) के खिलाफ मुकाबले के दौरान उनके पास कोई साथी मौजूद नहीं रहा।

लेकिन अब स्थिति बदल गई है, मर्फी वापस लौट आए हैं और यहाँ तक कि ऑस्टिन थ्योरी भी रॉलिंस के फैक्शन से जुड़ गए हैं। इस आर्टिकल में आप देख सकते हैं कि अब आने वाले समय में रॉलिंस के फैक्शन से और कौन से सुपरस्टार्स जुड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो अंडरटेकर WWE में अपने नाम नहीं कर पाए

एकम WWE टैग टीम ऑथर्स ऑफ पेन का हिस्सा हैं

ऑथर्स ऑफ पेन पहले भी सैथ के पार्टनर रहे हैं लेकिन रेज़ार के चोटिल हो जाने के कारण एकम को भी बाहर बैठना पड़ा था। रेज़ार की वापसी पर अभी कोई अपडेट नहीं आया है इसलिए कायदे से देखा जाए तो एकम को ऑन-स्क्रीन टाइम मिलना ही चाहिए। WWE के पास ये अच्छा मौका है कि एकम के कैरेक्टर को बिना रेज़ार के सपोर्ट के बिल्ड किया जाए।

नाया जैक्स

अगर WWE एकम को रेज़ार के बिना बुक नहीं करना चाहती तो नाया जैक्स (Nia Jax) भी सैथ के फैक्शन से जुड़ सकती हैं। उनके पास गजब की ताकत है और पूरे WWE रोस्टर में किसी भी भी धूल चटाने में सक्षम हैं।

हालांकि नाया की नजरें फिलहाल असुका और रॉ विमेंस टाइटल पर टिकी हुई हैं। अगर नाया चैंपियन बनती हैं तो इस फैक्शन में एक चैंपियन भी शामिल हो जाएगा, ठीक उसी तरह जैसे DX में चायना हुआ करती थीं।

ये भी पढ़ें: 8 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिनका लुक पूरी तरह बदल चुका है

हम्बर्टो कारिलो को WWE में नई दिशा की जरूरत

हम्बर्टो कारिलो का WWE मेन रोस्टर हुए 7 महीने बीत चुके हैं, उन्हें पुश मिलना शुरू भी हुआ लेकिन उसे बीच में ही रोक दिया गया था। कारिलो के कैरेक्टर को एक नई दिशा की सख्त जरूरत है और उनके सामने अभी सैथ के फैक्शन से या ज़ेलिना वेगा के फैक्शन से जुड़ने के दरवाजे खुले हुए हैं।

वो हील किरदार में काफी सफल साबित हो सकते हैं और रॉलिंस भी अपने अनुभव से उन्हें बड़ा स्टार बनने में काफी मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो एक से ज्यादा रेसलर्स को डेट कर चुके हैं

रूबी रायट

रूबी रायट
रूबी रायट

देखा जाए तो अपने फैक्शन से जुड़े हर सुपरस्टार को सैथ पुश दिलाने में मदद कर रहे हैं। रूबी रायट (Ruby Riot) को भी फिलहाल एक नई दिशा की जरूरत है, दुर्भाग्यवश WWE में वापसी के बाद अभी तक वो एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं।

रूबी अगर इस फैक्शन से जुड़ती हैं तो वो मर्फी, रॉलिंस और थ्योरी की मदद से रॉ विमेंस चैंपियनशिप पर भी बड़ा दांव खेल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने सभी हदें पार की

रे मिस्टीरियो

पिछले हफ्ते रॉ में सैथ ने रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) पर अटैक किया था। ये अटैक बेहद क्रूर रहा और सैथ को भी ये बात बाद में समझ आ गई थी। WWE के पास ये अच्छा मौका है कि मिस्टीरियो को एक नए किरदार में ढाला जाए और इस समय रॉलिंस के साथ जुड़कर हील टर्न लेने से बेहतर उनके लिए कोई विकल्प नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अब फैंस भूल चुके हैं

हालांकि मिस्टीरियो को इस फैक्शन का परमानेंट मेंबर नहीं बनना चाहिए जिससे उनके बेटे डोमिनिक को भी आगे चलकर इस स्टोरीलाइन में शामिल किया जा सके। डोमिनिक इसके बाद अपने पिता को सही राह दिखाकर इस हील टीम के चंगुल से बाहर निकालें।

डोमिनिक के WWE डेब्यू के लिए ये परफेक्ट मोमेंट साबित हो सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें जल्द से जल्द अपनी ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि सैथ रॉलिंस के फैक्शन ने कई बड़ी स्टोरीलाइंस के शुरू होने के दरवाजे खोल दिए हैं।

ये भी पढ़ें: 3 कारण जो बताते हैं कि सैथ रॉलिंस जल्द ही WWE से ब्रेक लेने वाले हैं