5 WWE सुपरस्टार्स जो SummerSlam 2019 में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं

गोल्डबर्ग और अंडरटेकर
गोल्डबर्ग और अंडरटेकर

रेसलमेनिया के बाद समरस्लैम डब्लू डब्लू ई (WWE) का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पीपीवी है। इस साल WWE ने शो में कई सारे अच्छे मैच बुक किये हैं। समरस्लैम इवेंट 11 अगस्त (भारत में 12 अगस्त) को आयोजित होने वाला है। कंपनी को यह शो खास बनाना होगा क्योंकि AEW का ऑल आउट पीपीवी भी इसी महीने ही है।

WWE का यह इवेंट आने वाले समय में WWE की दिशा तय करने वाला है, इससे हमें सुपरस्टार्स के कंपनी में भविष्य के बारे में भी पता चल जाएगा। समरस्लैम में कई सारे टाइटल्स डिफेंड होने वाले हैं, जिसमें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर बनाम सैथ रॉलिंस का मैच भी होगा।

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जो ट्रिपल एच को पसंद है लेकिन विंस मैकमैहन को बिल्कुल नहीं

समरस्लैम में कुछ सुपरस्टार्स चौंकाने वाली वापसी भी कर सकते हैं, इससे शो रोचक हो जाएगा। इससे WWE को पीपीवी के बाद की रॉ और स्मैकडाउन में जबरदस्त फायदा हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो समरस्लैम पीपीवी में वापसी कर सकते हैं।


#5 साशा बैंक्स

साशा बैंक्स
साशा बैंक्स

साशा बैंक्स रेसलमेनिया 35 के बाद हुए रॉ के एपिसोड से ही गायब है। उन्होंने अंतिम बार एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ रॉ के एपिसोड में एक मैच लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

लंबे समय तक टीवी पर न आने के बाद खबरें सामने आ रही थी कि उन्होंने WWE से रिलीज़ की मांग की थी। इसके बाद नई रिपोर्ट्स के अनुसार, वह कभी भी WWE में वापसी कर सकती है।

एक्सट्रीम रूल्स में भी लग रहा था कि साशा बैंक्स की वापसी हो सकती है लेकिन शायद WWE ने बड़े पीपीवी के लिए प्लान्स बचाकर रखे हैं। अब शायद वह समरस्लैम 2019 में वापसी कर सकती है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 शेमस

शेमस
शेमस

शेमस 'द बार' के अलग होने के बाद से ही WWE के एक्शन से दूर है। वह अपने यूट्यूब चैनल पर एक्टिव रहते हैं और लगातार वीडियो पोस्ट करते हैं। शेमस ने कुछ समय पहले अपने नए लुक के साथ रेफरी के कपड़ो में फ़ोटो डाली थी।

इसके बाद से ही फैंस के मन में उनके करियर को लेकर कई सारे सवाल है। हाल ही में बतिस्ता ने बताया था कि शेमस जल्द ही रिंग में वापसी करने वाले हैं। इस बात की संभावना है कि वह समरस्लैम पीपीवी में वापसी कर सकते हैं।


#3 हॉर्न्सवोगल

छोटे कद का बड़ा सुपरस्टार
छोटे कद का बड़ा सुपरस्टार

हॉर्न्सवोगल का समरस्लैम में आना जरूरी नहीं है लेकिन वह 24/7 टाइटल के लिए वापसी कर सकते हैं। आर ट्रुथ और ड्रेक मेवरिक की कॉमेडी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। अभी मरिया कनेलिस 24/7 चैंपियन है।

WWE फैंस को चौंकाने के लिए मरिया कनेलिस का समरस्लैम में हॉर्न्सवोगल की मदद से टाइटल चेंज करवा सकती है। फैंस इसपर काफी बड़ा पॉप दे सकते हैं, यह सैगमेंट समरस्लैम को रोचक बना सकता है।

ये भी पढ़ें:- बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE, ROH और TNA में चैंपियनशिप जीती है

#2 रोंडा राउजी

रोंडा राउजी
रोंडा राउजी

रोंडा राउजी के समरस्लैम में आने के काफी ज्यादा चांस है। वह रेसलमेनिया 35 में अपनी पहली हार के बाद से ही WWE के एक्शन से दूर है। कुछ समय पहले बताया गया था कि वह पॉल हेमन के साथ काम करने में इंटरस्टेड है।

वह समरस्लैम में बैकी और नटालिया के मैच में जबरदस्त वापसी करके रॉ विमेंस चैंपियनशिप फ़्यूड की शुरुआत कर सकती है। उनकी वापसी कई सारे फैंस को चौंका देगी। इसके बाद बैकी और राउजी के बीच सरवाइवर सीरीज में मैच हो सकता है।


#1 गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग की ज़िगलर के मैच में वापसी
गोल्डबर्ग की ज़िगलर के मैच में वापसी

गोल्डबर्ग अंतिम बार सुपर शोडाउन में अंडरटेकर के खिलाफ मैच में दिखाई दिए थे। इसके बाद उनके बारे में पिछले कुछ महीनों से बात नहीं हो रही थी। अब लगातार कुछ समय से डॉल्फ ज़िगलर अपने प्रोमो में गोल्डबर्ग का नाम ले रहे हैं।

WWE का शायद प्लान है कि वह गोल्डबर्ग की वापसी द मिज़ और ज़िगलर के मैच करवाना चाहती है। गोल्डबर्ग मैच के बाद एंट्री करके ज़िगलर को सबक सिखा सकते हैं। हमारे ख्याल से WWE का यह प्लान सफल रह सकता है।

ये भी पढ़ें:- 4 बड़ी चीजें जो WWE इस महीने में प्लान कर सकती है