5 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर चोट या बीमारी के चलते खराब हुआ

Enter caption

WWE इस दुनिया की सबसे बड़ी रैसलिंग कंपनी है। और इसी वजह से कंपनी कई वैलनेस पॉलिसी का बनाकर रखती है जिससे सभी WWE सुपरस्टार्स की सेहत का ध्यान रखा जा सके। पिछले कई सालों से कंपनी ने खुद को रैसलिंग की दुनिया में सबसे ज़्यादा सुरक्षित कंपनी साबित किया है।

लेकिन फिर भी कई बार रैसलर्स को ऐसी चोटें लगी हैं या फिर बीमारियां हुई हैं जिसके कारण रैसलर्स के करियर पर एक ब्रेक लग गया। अगर हाल ही के किसी उदाहरण की बात करें तो वो होंगे रोमन रेंस जिन्हें कैंसर के चलते अपने WWE करियर पर ब्रेक लगनी पड़ी।

आइये एक नज़र डालते हैं उन पांच WWE सुपरस्टार्स पर जिनके करियर चोट या बीमारी के चलते ख़राब हो गए।


#5 शॉन माइकल्स

Shawn Michaels is one of the most beloved WWE Stars of all time

शॉन माइकल्स उस वक़्त अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में थे जब वो चोटिल हुए। ये 1997 की बात है जब शॉन माइकल्स WWE पर पूरी तरह से छाये हुए थे और विंस मैकमैहन के चहीते थे। साथ ही उस दौर में ऊपर जा रहे स्टीव स्टोन कोल्ड ऑस्टिन के लिए सबसे सही प्रतिद्वंदी थे।

लेकिन 1998 में रॉयल रंबल के दौरान कास्केट मैच में द अंडरटेकर के खिलाफ लड़ते हुए बुरी तरह से चोटिल हो गए। इसके बाद सबने सोचा था कि अब वो कभी रिंग में नहीं दिखेंगे लेकिन माइकल्स ने 2002 में रिंग में दोबारा वापसी की।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 डेनियल ब्रायन

Daniel Bryan was one of the most popular WWE Superstars

एक शिष्य हमेशा अपने गुरु का मार्ग की चुनता है। WWE में अगर किसी ने कथन को सच करके दिखाया तो वो थे डेनियल ब्रायन। शॉन माइकल्स की ही तरह डेनियल ब्रायन धीरे धीरे कंपनी में अपनी पकड़ बनाते गए और दिलों को जीतते गए।

और जब डेनियल ब्रायन अपने करियर की ऊंचाइयों पर पहुंचे तब उनके साथ भी कुछ वैसा ही हुआ जोकि उनके गुरु माने जाने वाले शॉन माइकल्स के साथ हुआ था। डेनियल ब्रायन चोटिल हो गए और रिंग से बाहर भी।

लगभग 2 साल के बाद डेनियल ब्रायन ने वापसी की और हाल कुछ हैं कि आज डेनियल ब्रायन मौजूदा WWE चैंपियन हैं।

#3 रोमन रेंस

एक ऐसा रैसलर जोकि जनता के दिल पर राज करता था। रोमन रेंस विंस मैकमैहन समेत सबके चहीते था और WWE ने उनके लिए बहुत बड़ी योजनाएं बनाई हुई थी। लेकिन एकाएक कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी फैन ने दूर दूर तक कोई कल्पना नहीं की थी।

रेंस उस समय यूनिवर्सल चैंपियन थे और एक मैच के लिए वो रिंग में आये और जनता को अपनी बीमारी के बारे में बताया। वो पहले भी काफी समय तक ल्यूकीमिया से त्रस्त रहे थे और ये बीमारी वापस लौट गयी थी। नतीजतन रोमन रेंस को 2018 में WWE को अलविदा कहना पड़ा। हालांकि फैंस को पूरी उम्मीद है कि रोमन रेंस जल्द ही रिंग में वापसी ज़रूर करेंगे।

#2 ब्रेट हार्ट

Bret Hart's career came to a bad end

ब्रेट हार्ट अपने दौर के बेस्ट रैसलर्स में से एक थे। वो एक ऐसे रैसलर थे जोकि मसल्स से ज़्यादा तकनीक पर ध्यान देते थे। और साथ ही जिस समय WWE एक बुरे दौर से गुज़र रहा था तब वो ब्रेट हार्ट ही थे जिसने शॉन माइकल्स, स्टोन कोल्ड और अपने खुद के भाई ओवेन हार्ट के साथ ज़बरदस्त मैच लड़कर WWE को इतिहास के कुछ शानदार मैच दिए थे।

लेकिन इसके बाद ब्रेट हार्ट के लिए बुरा दौर शुरू हुआ। पहले WCW में वो अपना डेब्यू नहीं कर पाए और इसके बाद फिर चोटिल हो गए। वो चोट ऐसी थी जिससे ब्रेट हार्ट उभर ही नहीं पाए और उन्हें अपने करियर को अलविदा कहना पड़ा।

#1 ऐज

Edge had to retire from his in-ring career

ऐज आज तक WWE के सबसे ज़्यादा टैलेंटेड रैसलर्स की सूची में ऊपर के नामों में आते हैं। रिंग में जो कमाल ऐज ने दिखाए वो शायद ही कोई और रैसलर कभी दिखा पाएगा। एक शानदार टैग टीम रैसलर होने के अलावा ऐज एक शानदार सिंगल्स परफ़ॉर्मर भी थे।

ऐज एक ऐसे रैसलर जिनके ऊपर कंपनी को आगे लेकर जाने का भार था। लेकिन 2003 में ऐज के लिए लगभग सब ख़त्म हो गया। एक लैडर मैच के दौरान उनकी गर्दन बुरी तरह से चोटिल हो गए और उन्हें WWE से आराम लेना पड़ा।

फैंस इस उम्मीद में थे कि ऐज वापस आएँगे। ऐज तो नहीं लेकिन 2011 में उनकी रिटायरमेंट की घोषणा ज़रूर आ गयी। ये फैंस के लिए हैरान करने वाला पल था।