5 फीमेल WWE सुपरस्टार्स जिनकी शादी नॉन-रेसलर्स से हुई

WWE
WWE

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। पूरी दुनिया में WWE को देखा जाता है और कंपनी में काम करने वाला हर एक सुपरस्टार काफी मेहनत के बाद कंपनी में कदम रखता है। WWE में सुपरस्टार्स एक अलग कैरेक्टर को निभाते हैं वहीं असल जीवन में वो एक साधारण व्यक्ति की तरह ही रहते हैं।

साथ ही WWE में कई बार सुपरस्टार्स के रिलेशनशिप स्टोरीलाइन का हिस्सा रहते हैं। इसके साथ ही कई बार वो असली रहते हैं। WWE में ऑन-स्क्रीन कई सुपरस्टार्स की शादी हो चुकी हैं। इसके बावजूद असल जीवन में वो शादी के बंधन में नहीं बंधते हैं। WWE में रहते हुए बैकस्टेज कई सुपरस्टार्स आपस में रिलेशनशिप में आ जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना को मैच में बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था

इसके चलते अक्सर देखा गया है कि WWE सुपरस्टार्स को कंपनी में ही अपना जीवनसाथी मिल जाता है। कई विमेंस स्टार्स ने WWE सुपरस्टार्स से ही शादी की है। साथ ही कुछ ऐसी विमेंस स्टार्स भी रही हैं जिन्होंने WWE से बाहर नॉन-रेसलर्स से शादी की है। इसलिए हम 5 फीमेल सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने नॉन-रेसलर से शादी की है।

5- WWE दिग्गज ट्रिश स्ट्रैट्स

ट्रिश स्ट्रैट्स WWE की सबसे प्रसिद्ध विमेंस सुपरस्टार रही हैं। उन्होंने WWE में काम करते हुए काफी नाम कमाया है। वो 7 बार विमेंस चैंपियनशिप जीती हैं और वो कंपनी का मुख्य हिस्सा रही हैं। उन्हें WWE की वजह से ही काफी बड़ी सफलता मिली थी। WWE में इतना नाम कमाने के बाद भी स्ट्रैट्स ने एक नॉन-रेसलर से शादी की है।

ये भी पढ़ें;- 3 भारतीय सुपरस्टार्स जो पिछले 5 सालों में WWE के अंदर चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे हैं

ट्रिश ने अपने हाई-स्कूल बॉयफ्रेंड रॉन फिसिको से 30 सितंबर 2006 को शादी की थी। उनके दो बच्चे है। रॉन फिसिको असल में एक प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर है और वो काफी सालों से इस काम को कर रहे हैं। खैर, कई लोगों को दिग्गज ट्रिश स्ट्रैट्स से जोड़ी इस बात के बारे में शायद ही पता था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- साशा बैंक्स

साशा बैंक्स इस समय WWE की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक है। वो कंपनी की टॉप विमेंस स्टार है और इस समय उनके पास SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मौजूद है। साथ ही वो अपने निजी जीवन को WWE से काफी अलग रखती हैं। दरअसल, इस सुपरस्टार ने एक नॉन-रेसलर से शादी की है।

साशा बैंक्स के पति का नाम सरथ टोन है। साथ ही वो एक डिजाइनर है। उन्होंने रेसलिंग सिन में हाथ आजमाया था लेकिन जल्द ही वो एक डिजानइर बन गए। साशा बैंक्स ने 2016 में शादी की थी और इस बारे में काफी कम लोगों को पता था। खैर, बैंक्स WWE में इस समय काफी अच्छा काम कर रही हैं।

3- स्टेसी किब्लर

स्टेसी किब्लर WWE की सबसे फेमस सुपरस्टार्स में से एक रही हैं। उन्होंने WWE में 2001 में डेब्यू किया था और वो शुरुआत में WCW का हिस्सा थीं। बाद में वो WWE में शामिल हुई थी। खैर, WWE में उन्होंने कई टॉप सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। साथ ही वो 2006 तक WWE का हिस्सा रही थीं।

स्टेसी किब्लर ने एक नॉन-रेसलर से शादी की है। उन्होंने जारेड पोब्रे से शादी की है। दरअसल, वो फ्यूचर एड्स नाम की कंपनी के CEO है। दोनों ने 2014 में शादी की थी और इसके बाद से ही वो साथ है। उनके दो बच्चे है। स्टेसी 2011 और 2019 में खास मौकों पर WWE के अंदर नजर आ चुकी हैं।

2- लेसी इवांस

लेसी इवांस इस समय WWE का अहम हिस्सा है। वो लगातार मुख्य स्टोरीलाइन में नजर आती हैं। लेसी के WWE करियर की अभी शुरुआत ही हुई है और वो अभी जरूर ही विमेंस चैंपियन बनेंगी। खैर, इस प्रोफेशनल रेसलर ने एक नॉन-रेसलर से शादी की है। उनके पति का नाम अल्फोंसो एस्ट्रेला-कैडलैक है।

उनके पति एक जनरल कॉन्ट्रैक्टर है और वो कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं। इवांस की एक बेटी भी है जो WWE में नजर आ चुकी हैं। इवांस अपने निजी जीवन को WWE से बिल्कुल अलग रखती हैं। इस समय इवांस RAW ब्रांड का हिस्सा है और वो शार्लेट फ्लेयर के साथ स्टोरीलाइन में है।

1- टोरी विल्सन

टोरी विल्सन WWE की सबसे फेमस सुपरस्टार्स में से एक रही हैं। विल्सन ने WWE में काम करते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। दरअसल, उन्होंने 1999 में WCW में डेब्यू किया था और 2001 में WWE में उनका डेब्यू देखने को मिला था। साथ ही विल्सन इसके बाद कई सालों तक WWE का अहम हिस्सा रही हैं।

विल्सन ने एक नॉन-रेसलर से शादी की है। विल्सन ने 2019 में जस्टिन टपर के साथ शादी की। दरअसल, जस्टिन टपर रिवोल्यूशन गोल्फ के CEO और फाउंडर है। टोरी अभी WWE का हिस्सा नहीं है। इसके बावजूद वो 2012, 2018 और हाल ही में WWE के अंदर नजर आई थीं और उन्हें हर कोई रिंग में वापसी करते हुए देखना चाहता है।

ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जो 3 या उससे ज्यादा शादी कर चुके हैं

Quick Links