6 कारण क्यों केन WWE के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक हैं

WWE सुपरस्टार केन
WWE सुपरस्टार केन

कुछ समय पहले, WWE ने नॉक्सविले शहर (Knoxville City) में एक लाइव इवेंट आयोजित किया था। जिसका अंत थोड़ा अजीबोगरीब था। लाइव इवेंट के अंत में WWE के लोकप्रिय चहरे, सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने अपने दोस्त और साथी रेसलर केन (Kane) को आमंत्रित किया। जोकि वर्तमान में नॉक्स काउंटी (Knox County) के मेयर के रूप में भी कार्यरत हैं। नॉक्सविले पब्लिक सेफ्टी फ़ाउंडेशन को $100,000 का चेक प्रदान करने मंच पर आते हैं।

22 सालों में पहली बार ग्लेन जैकब्स (Glenn Jacobs) जो WWE में केन नाम से मशहूर है, WWE लाइव इवेंट में अपने असली रूप में शामिल हुए। यह अजीबोगरीब था, क्योंकि केन WWE के सबसे रहस्यमई और रोचक किरदारों में से एक है। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि यह केन‌ का एक संकेत है, जोकि कई दशकों तक WWE के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने के बाद अब पूरी तरह WWE छोड़ सकते हैं।

WWE हॉल ऑफ़ फ़ेम केन को हमेशा से ही एक विशेष स्थान के लिए नियुक्त किया गया था। और WWE ने आखिरकार 2021 के WWE हॉल ऑफ़ फ़ेम में केन को शामिल करने का फैसला कर लिया है। केन हमेशा से ही चालाकी के साथ रिंग में अपना बिजनेस करते रहे और लोगों का खूब मनोरंजन करते रहे। लेकिन जब WWE के अब तक के सबसे महान रेसलर्स की बात आती है तो वह किसी भी WWE फैन की लिस्ट में पहले स्थान पर नहीं होते हैं।

आज हम आपको ऐसे छह कारण बताएंगे, कि क्यों ‌केन‌ को अब तक के सबसे महान WWE रेसलर्स में से एक माना जाना चाहिए।

#6. लंबा WWE करियर

केन के WWE करियर प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरुआत साल 1992 में हुई। वह साल 1995 में WWE से जुड़े। केन लगभग 23 वर्षों तक WWE में एक्टिव रहे। उनसे आगे सिर्फ कुछ ही WWE रेसलर हैं। रिंग में द डेडमैन नाम से मशहूर और लंबे समय तक केन के टैग टीम पार्टनर रहे अंडरटेकर और ट्रिपल एच ही उनसे आगे हैं।

अंडरटेकर लगभग 30 सालों तक WWE में एक्टिव रहे। जबकि ट्रिपल एच का प्रोफेशनल रेसलिंग करियर भी लगभग 23 सालों तक चला। 1997 में पहली बार WWE में केन का किरदार प्रशंसको के सामने आया। WWE रिंग में अपने शानदार प्रदर्शन और रहस्यमई किरदार की वजह से वह बहुत कम समय में काफी लोकप्रिय हो गए।

केन 2016 तक WWE में एक्टिव रहे। लगभग दो दशकों तक केन WWE में सबसे खतरनाक मैचों का हिस्सा रहे। केन WWE में कई यादगार पलों का हिस्सा रहे। केन ने अपने करियर में कई बड़े-बड़े रेसलर्स को मात दी। इसलिए वह हमेशा WWE प्रशंसकों के दिलों के करीब रहे।

#5. WWE सुपरस्टार के रूप में तमाम रिकॉर्ड्स और अपार सफलता

WWE हेवीवेट चैंपियन केन
WWE हेवीवेट चैंपियन केन

अपने लंबे प्रोफेशनल रेसलिंग करियर के दौरान केन ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम की है। जबरदस्त रेसलिंग स्किल्स और अपने डरावने लुक की वजह से वह WWE प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। केन के नाम WWE रॉयल रंबल में सबसे अधिक एलिमिनेशन का रिकॉर्ड दर्ज है। केन ने अपने प्रोफेशनल WWE करियर के दौरान लगभग 43 रेसलर्स को एलिमिनेट किया।

2014 रॉयल रंबल तक केन के नाम एक रॉयल रंबल इवेंट में सबसे अधिक 11 रेसलर्स को एलिमिनेट करने का रिकॉर्ड दर्ज था। लेकिन 2014 रॉयल रंबल इवेंट में रोमन रेंस ने 12 एलिमिनेशन के साथ उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

25 जनवरी 2018 को केन ने WWE के इतिहास में सबसे अधिक 1763 मैचों में भाग लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनके बाद दूसरे नंबर पर बिग शो आते हैं। जिन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर में लगभग 1632 मैचों में भाग लिया। इसके अलावा, मैचों के स्तर की बात करें, तो केन WWE के इतिहास में सबसे ज्यादा (175) पे-पर-व्यू मैचों का हिस्सा रहे।

केन WWE के इतिहास में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले रेसलर्स में से एक है। केन के नाम WWE Raw में सबसे अधिक 434 और WWE SmackDown में दूसरे सबसे अधिक 301 मैचों का रिकॉर्ड है। साथ ही केन पहले ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने WWE/F वर्ल्ड हैवीवेट और ECW चैंपियनशिप जीती है।

केन ने अपने पूरे प्रोफेशनल करियर के दौरान 18 बार चैंपियनशिप जीती हैं। और दो बार के विश्व चैंपियन भी है। जिन्होंने 1998 में स्टोन कोल्ड से WWF चैम्पियनशिप और 2010 में रे मिस्टीरियो से विश्व हैवीवेट चैम्पियनशिप जीती थी। वह एक पूर्व ECW चैंपियन, दो बार के Intercontinental Champion, और बारह बार टैग टीम चैंपियन भी हैं।

#4. बतौर रेसलर जबरदस्त शारीरिक आकार

youtube-cover

केन को WWE में शारीरिक तौर पर सबसे मजबूत और स्थिर रेसलर्स में से एक माना जाता है। केन का कद लगभग 7 फीट और रेसलर के तौर पर उनका वजन 323 पाउंड हैं। बिग शो, द अंडरटेकर और यहां तक कि स्टोन कोल्ड जैसे दिग्गज‌ रेसलर्स ने भी केन के रेसलिंग कौशल की सराहना की है।

केन, WWE के साथ अपने लगातार कार्यक्रम के बावजूद अपने करियर में लगभग कभी भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुए। यहां इस बात का अंदाजा लगाने के लिए काफी है कि एक रेसलर के रूप में केन कितने कुशल थे।

youtube-cover

#3. असाधारण दृढ़ता और आश्चर्यजनक बहुमुखी प्रतिभा के धनी

लगभग दो दशकों प्रोफेशनल रेसिंग करियर केन ने कई बार असाधारण दृढ़ता का परिचय दिया। केन ने WWE के कई सबसे खतरनाक मैचों में हिस्सा लिया। और उन्हें रोचक और मनोरंजक बनाया। केन ने खतरनाक मैचों में भी अपनी जबरदस्त रेसलिंग कौशल की मदद से WWE प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया।

केन को कई बार WWE ने मैच में सिर्फ आसानी से हार जाने के लिए बुक किया। जिसके लिए उनकी की बार आलोचना भी हुई। इसके बावजूद भी केन ने इन सब चीजों के बारे में कभी शिकायत नहीं की। वह इन सब चीजों से बिल्कुल अप्रभावित रहे। वह WWE के उन कुछ सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्होंने कभी कंपनी के खिलाफ मुंह नहीं खोला। केन WWE में हर किरदार के हिसाब से बिल्कुल फिट बैठते थे।

#2. वास्तविक जीवन में एक बहुत ही खुश मिजाज इंसान

केन अपने परिवार सहित
केन अपने परिवार सहित

WWE में केन का जो स्वभाव देखने को मिलता है। वास्तविक जीवन में वह बिल्कुल भी सच नहीं है। वास्तविक जीवन में केन एक बहुत ही खुश मिजाज, और विनम्र स्वभाव के व्यक्ति हैं। वह लॉकर रूम में सबसे सम्मानित WWE दिग्गजों में से एक है।

केन के साथी रेसलर सीएम पंक और रयबैक मैं उनकी तारीफ करते हुए बताया था कि वह लॉकर रूम मैं सबसे सम्मानित रेसलर है। कोडी रोड्स ने एक बार यह भी कहा था कि वह लॉकर रूम में केन की तरह बनना चाहते हैं और उनके शानदार व्यवहार की वजह से वह उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

रेसलिंग के अलावा केन हमेशा ही मानवीय कार्यों में अपना सहयोग देते हैं। वह नॉक्स काउंटी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी हैं। और उस जगह का नियमित दौरा करते हैं। वह और उसकी पत्नी 'Kane's Crusaders' नाम से एक ट्रस्ट का संचालन करते हैं, जिसका उद्देश्य नॉक्स काउंटी में बीमार बच्चों के के जीवन स्तर में सुधार करना है।

एक सामाजिक व्यक्ति होने के साथ-साथ केन बहुत ही ज्ञानी व्यक्ति भी है। वह नागरिक और राजनीतिक विषयों के बारे में अच्छी समझ रखते हैं। उनके शानदार व्यवहार और सामाजिक कार्यों की वजह से उन्हें नॉक्स काउंटी कामयाब चुना गया है। केन एक बहुत अच्छे पति भी हैं। उनकी शादी को लगभग 23 साल हो चुके हैं।

youtube-cover

#1. एक सफल प्रोफेशनल रेसलर

WWE सुपरस्टार केन
WWE सुपरस्टार केन

केन WWE के इतिहास में अब तक के सबसे बेहतरीन, लोकप्रिय और सबसे मनोरंजक रेसलर्स में से एक है। WWE में अपने करियर की शुरुआत से ही वह काफी लोकप्रिय थे। साथ ही उन्होंने WWE द्वारा दी गई हर भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभाया। यही कारण है कि वह लगभग दो दशकों तक WWE का नियमित रूप से हिस्सा रहे।

रॉक, ट्रिपल एच और जॉन सीना जैसे बड़े WWE सुपरस्टारों को लोकप्रिय बनाने में केन ने प्रमुख भूमिका निभाई। केन के दो दशकों तक के प्रोफेशनल करियर के दौरान कई रेसलर आए और चले गए। लेकिन केन ने अपने जबरदस्त रेसलिंग कौशल और मिलनसार स्वभाव की वजह से खुद को WWE मैं बनाये रखा। सही मायनों में केन को WWE की रीढ़ कहा जा सकता है। उन्हें हमेशा ही WWE के सबसे शीर्ष रेसलर्स में से एक माना जाएगा।

Quick Links