5 WWE रैसलर्स जिनकी मौत 40 साल से कम उम्र में हो गई 

Enter caption

प्रो-रैसलिंग इस दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्पोर्ट्स में से एक है। स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट से जुड़े रहने वाले रैसलर साल में लगभग तीन सौ दिन लगातार ट्रेवल करते हैं और रिंग में फाइट करतें हैं। इसी वजह से उन्हें खुद को फिट रखने के लिए लगातार पेन किलर और ड्रग्स लेने पड़ते हैं।

इन ड्रग्स का उनके शरीर पर भी गहरा असर पड़ता है। जिस वजह से कुछ स्टार रैसलर बेहद कम उम्र ही इस दुनिया को अलविदा कह देते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन 5 ऐसे स्टार्स के बारें में बताएंगे, जो 40 साल से भी कम उम्र में इस दुनिया से चले गए।

#5 एश्ले मसारो - 39

Enter caption

एश्ले का निधन इसी साल 16 मई को न्यूयॉर्क में हो गया था। वो उस समय सिर्फ 39 साल की थीं। उनकी मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। इसी मंगलवार को उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस के फैनमेल की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो जल्द ही अपने फैंस को जवाब देंगी। 2005 में उन्होंने अपना प्रो-रैसलिंग करियर शुरू किया था। अपने करियर के शुरूआती दौर में उन्होंने WWE के डीवा सर्च कम्पीटिशन में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने जीत भी हासिल की थी। जिसके बाद उन्होंने अगस्त 9, 2005 में मंडे नाइट रॉ में अपना इन रिंग डेब्यू किया था। डेब्यू में उनका सामना WWE सुपरस्टार विक्टोरिया से हुआ था और इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- WWE Live Event रिजल्ट्स, 15 मई 2019: कोफी किंग्सटन ने अपने दुश्मन को हराया

इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में रैसलमेनिया में भी हिस्सा लिया है। रैसलमेनिया 23 में उनका सामना WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैलिना से हुआ था। 2008 में अपनी बीमार बेटी का ध्यान रखने के लिए वो रिंग से दूर हो गई थीं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 लांस केड - 29

Lance Cade and Chris Jericho

आपको जानकर हैरानी होगी कि लांस केड की उम्र सिर्फ 29 साल की थी, जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था। उन्हें WWE में एक बड़े स्टार्स के रूप में देखा जा रहा था। उनके WWE करियर की शुरुआत भी एक ड्रीम की तरह ही हुई थी। केड को ट्रेनिंग शॉन माइकल्स ने दी थी। उन्होंने 2005 में WWE में इन-रिंग डेब्यू किया था।

WWE में डेब्यू करने के बाद उन्होंने ट्रेवर मर्डोक के साथ मिलकर दो बार टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। जिसके बाद WWE उन्हें एक बड़ा पुश भी दिया था। अपने पुश करने के दौरान उनका सामना शॉन माइकल्स से भी हुआ था। इस समय वो क्रिस जैरिको के साथ थे। हालांकि 2008 में WWE ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज कर दिया था। अपने WWE समय के दौरान ही वो ड्रग्स के आदि हो गए थे, इसी वजह से 2010 में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था।

#3 योकोजुना- 35

Yokozuna

WWE से जुड़ने के बाद से ही योकोजुना कंपनी के बड़े स्टार्स में शामिल हो गए थे। इस दौरान उन्हें कंपनी के सबसे बड़े हील के रूप में पुश दिया गया था। अपने 5 साल के करियर में उन्होंने WWE में काफी ज्यादा नाम कमाया था। योकोजुना ने अपने समय में कंपनी के बड़े टाइटल पर कब्ज़ा किया था। वो WWE में एक बार WWE वर्ल्ड चैंपियन और दो बार टैग टीम चैंपियन भी रहे थे। उन्होंने रैसलमेनिया के मेन इवेंट में भी हिस्सा लिया था, जिसमें उनका सामना ब्रेट 'हिटमैन' हार्ट से हुआ था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

लगातार बढ़ रहे वजन की वजह से उनके और कंपनी के बीच मतभेद शुरू हो गए थे। इसी वजह से उन्होंने 1996 में कंपनी को छोड़ दिया था। इंग्लैंड के टूर पर वो अपने होटल के रूम में पल्मोनरी एडिमा बीमारी की वजह से मृत पाए गए थे।

#2 उमागा-36

Umaga

उमागा ने अपना WWE डेब्यू जमाल के नाम से किया था। इस दौरान वो रोमन रेंस के भाई रोज़ी के साथ नज़र आते थे। उनकी टैग टीम का नाम थ्री मिनट वॉर्निंग था। वो रॉ के मैनेजर एरिक बिशफ़ के लिए काम करते थे।रोज़ी के रिलीज होने के बाद WWE ने उन्हें रीपैकेज किया था, जिसके बाद उन्होंने WWE में उमागा के नाम से एक बार फिर से डेब्यू किया था।

उमागा के रूप में WWE ने उन्हें बड़ा पुश दिया था। वो कंपनी के सबसे बड़े हील के रूप में नज़र आ रहे थे।उनका सामना जॉन सीना से भी हुआ था, लेकिन उमागा को भी ड्रग्स लेने की आदत थी, जिस वजह से कंपनी को उन्हें रिलीज करना पड़ा था। WWE से जाने के बाद वो सिर्फ 5 महीने ही ज़िंदा रह सके और 36 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।

#1 एडी गुरेरो- 38

Enter caption

एडी गुरेरो WWE के सबसे महान रैसलर के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत WCW से की थी। वो इस समय एक हील के रूप में नज़र आ रहे थे। WCW से जाने के बाद वो WWE से जुड़े।कंपनी से जुड़ने के बाद उन्हें एक हील के रूप में ही पुश दिया गया था, लेकिन फैंस से मिल रहे सपोर्ट की वजह से WWE ने उन्हें फेस टर्न दिया था।

अपने फेस टर्न के दौरान उन्होंने ब्रॉक लैसनर को रॉयल रम्बल में हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। वो लैसनर को पिन करने वाले WWE के चुनिंदा रैसलर्स में से एक है। 2005 में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया था। 2006 में WWE ने उन्हें हॉल ऑफ़ फेमर में जगह दी थी।