7 WWE सुपरस्टार्स जो विंस मैकमैहन द्वारा लगातार पुश दिए जाने के बाद भी बड़े स्टार नहीं बन पाए 

रायबैक
रायबैक

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) कंपनी में तकनीकी रूप से सक्षम सुपरस्टार्स से ज्यादा बड़े साइज के सुपरस्टार्स को ज्यादा वैल्यू देते हैं। यही कारण है कि विंस मैकमैहन सालों के दौरान कई ऐसे सुपरस्टार्स को पुश दे चुके हैं जो इसके हकदार नहीं थे।

ये भी पढ़ें: 4 कारण क्यों बॉबी लैश्ले अगले हफ्ते Raw में नए WWE चैंपियन बनेंगे

यही वजह है कि इनमें से काफी कम सुपरस्टार्स उन्हें दिए जा रहे पुश का फायदा उठा सके जबकि कुछ दूसरे सुपरस्टार्स पुश देने के बावजूद भी कंपनी मेें बड़े स्टार नहीं बन पाए। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 7 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो विंस मैकमैहन के पुश के बावजूद भी बड़े स्टार नहीं बन पाए।

7- पूर्व WWE सुपरस्टार मेसन रायन

मैसन रायन
मैसन रायन

मेसन रायन 6 फुट 5 लंबे सुपरस्टार हैं और दिखने में वह काफी हद तक बतिस्ता की तरह दिखाई देते हैं। यही कारण है कि विंस मैकमैहन ने उन्हें बड़ा स्टार बनाने का फैसला कर लिया था। डेवलपमेंटल ब्रांड में कुछ समय बिताने के बाद ही जल्द ही मेसन को मेन रोस्टर में ड्राफ्ट किया गया और उन्होंने साल 2011 में अपना डेब्यू किया था।

आपको बता दें, मेसन ने जॉन सीना vs सीएम पंक के मैच में दखल देकर डेब्यू करते हुए पंक को बिग बूट देकर उन्हें डिसक्वालिफिकेशन के जरिए जीत दिला दी। इसके बाद उन्होंने सीना को साइडवॉक स्लैम देने के बाद खुद को पंक की टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद मेसन का करियर कुछ खास नहीं रहा और केन, रैंडी ऑर्टन जैसे सुपरस्टार्स के साथ फ्यूड के बाद 2014 में रिलीज कर दिया गया।

6- मॉर्डेकाई

मॉर्डेकाई
मॉर्डेकाई

मॉर्डेकाई को साल 2004 में WWE मेन रोस्टर का हिस्सा बनाया गया था और उन्होंने द अंडरटेकर के साथ फ्यूड करने के संकेत दिए थे। हालांकि, मॉर्डेकाई का WWE करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया। आपको बता दें, मॉर्डेकाई ने अपने पीपीवी में स्कॉटी 2 हॉटी को हराया था और इसके बाद वह हार्डकोर हॉली के साथ फ्यूड में आए।

हालांकि, मॉर्डेकाई, डैडमैन के साथ कभी फ्यूड नहीं कर पाए और ग्रेट अमेरिकन बैश के एक महीने बाद उन्हें रिलीज कर गया था। इसके बाद मॉर्डेकाई ने केविन थॉर्न के रूप में वापसी की लेकिन उनका यह रन भी असफल रहा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

5- पूर्व WWE सुपरस्टार नाथन जोन्स

नाथन जोन्स
नाथन जोन्स

नाथन जोन्स ने साल 2002 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और उन्होंने तुरंत ही बिग शो & ए ट्रेन के खिलाफ फ्यूड में द अंडरटेकर का साथी बना दिया गया। आपको बता दें, नाथन WrestleMania 19 में डैडमैन के टैग टीम पार्टनर होने वाले थे लेकिन उन्हें इस मैच से हटा दिया गया।

विंस मैकमैहन का मानना था कि नाथन यह मैच लड़ने के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, WrestleMania में हुए मैच में नाथन, डैडमैन की मदद करने जरूर आए थे। इसके बाद नाथन ने जल्द ही WWE छोड़ दी और वर्तमान समय में वह एक सफल एक्टर हैं।

4- किंग मेबल

किंग मेबल
किंग मेबल

विंस मैकमैहन मेबल को WWE का अगला हील सुपरस्टार बनाना चाहते थे और यही वजह है कि डेब्यू के कुछ समय बाद ही मेबल 1995 किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद SummerSlam में उन्हें डीजल के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में लड़ने का मौका मिला, हालांकि, फैंस मेबल को टॉप स्टार के रूप में स्वीकारना नहीं चाहते थे।

इसके बाद मेबल, द अंडरटेकर के साथ फ्यूड करते हुए दिखाई दिए। हालांकि, इस फ्यूड से भी मेबल को कोई फायदा नहीं हुआ और इस दौरान डैडमैन को चोटिल करने की वजह से विंस उन्हें फायर करना चाहते थे लेकिन डैडमैन ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद साल 1996 में मेबल को रिलीज कर दिया गया और उन्होंने विसेरा के रूप में वापसी की।

3- पूर्व WWE सुपरस्टार जायंट गोंजालेज

जायंट गोंजालेज
जायंट गोंजालेज

WWE WrestleMania 9 में जायंट गोंजालेज, द अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने के काफी करीब आ गए थे और मैच में डैडमैन की डिसक्वालिफिकेशन के जरिए हुई थी। इसके बाद SummerSlam में भी इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच हुआ लेकिन जायंट गोंजालेज एक बार फिर प्रभावित करने में नाकाम रहे।

इसके बाद जांयट गोंजालेज ज्यादा वक्त तक कंपनी में टिक नहीं पाए और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए हुए बैटल रॉयल के 3 दिन बाद उन्हें WWE से रिलीज कर दिया गया।

2- पूर्व WWE सुपरस्टार बिग कैस

बिग कैस
बिग कैस

7 फुट लंबे बिग कैस में मेन इवेंट स्टार बनने की क्षमता थी और यही कारण है कि WWE ने उन्हें काफी पुश दिया था। बिग कैस ने अपने टैग टीम पार्टनर एंजो अमोरे के साथ मिलकर काफी प्रभावित किया था और ये दोनों सुपरस्टार्स NXT टैग टीम चैपियंस बनने में कामयाब रहे थे।

हालांकि, मेन रोस्टर में आने के बाद उनके पार्टनर एंजो अमोरे के बेहतरीन माइक स्किल्स की वजह से उन्हें लाइमलाइट में आने का ज्यादा मौका नहीं मिला। WWE ने बिग कैस को डेनियल ब्रायन के साथ फ्यूड में लाकर सिंगल स्टार के रूप में पुश देने की नाकाम कोशिश की और साल 2018 में उन्हें रिलीज कर दिया गया।

1- पूर्व WWE सुपरस्टार रायबैक

रायबैक
रायबैक

रायबैक ने अपने WWE करियर की शुरुआत टफ एनफ के फाइनलिस्ट के रूप में की थी और इसके बाद वह NXT का हिस्सा बने जहां उन्होंने वेड बैरेट के हील स्टेबल Nexus को ज्वाइन किया। इस फैक्शन ने WWE रोस्टर में तहलका मचा दिया था और इस दौरान ही तगड़े कद-काठी के मालिक रायबैक ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। Nexus के अलग होने के बाद WWE ने रायबैक पर अपना ध्यान फोकस किया।

ये भी पढ़ें:- WWE Rumor Roundup: वर्तमान चैंपियन को रिलीज करने से किया गया था इनकार, द मिज के टाइटल रन को लेकर बड़ी खबर

इसके बाद रायबैक ने कई पीपीवी को हैडलाइन किया और वह जॉन सीना, सीएम पंक जैसे सुपरस्टार्स के साथ फ्यूड करते हुए दिखाई दिए। इसी दौरान रायबैक ने लगातार 38 मैच जीतने की स्ट्रीक बना ली थी, हालांकि, इसके बाद WWE उनका सही तरह इस्तेमाल करने में नाकाम रही। यह कहना गलत नहीं होगा कि रायबैक के गिमिक में काफी क्षमता थी और अगर उनका सही तरह इस्तेमाल किया जाता तो वह कंपनी के अगले स्टार बन सकते थे।