7 WWE सुपरस्टार्स जो साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे

इस साल शादी के बंधन में बंधे कई WWE सुपरस्टार्स
इस साल शादी के बंधन में बंधे कई WWE सुपरस्टार्स

एक इंसान के जीवन में शादी सबसे खूबसूरत पलों में से एक होती है। महिला हो या पुरूष, सभी अपने जीवन में इस पल का बेसब्री से इंतजार करते हैं और डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार्स भी इससे कहीं अछूते नहीं हैं। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

ये भी पढ़ें: WWE के मौजूदा समय के 6 सुपरस्टार्स जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की

कंपनी में कई सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें यहीं पर ही उन्हें अपना जीवनसाथी मिल गया तो कई सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्हें कंपनी के बाहर अपना लाइफ पार्टनर मिला। एक प्रोफेशनल रेसलर का जीवन कितना व्यस्त होता है इसका अंदाजा शायद आप नहीं लगा सकते।

साल 2019 में WWE के कई सुपरस्टार्स शादी के बंधन में बंधे और शादी के बाद वह अपना खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं कि उन 7 WWE सुपरस्टार्स पर जिन्होंने इस साल शादी की।

#7 निकी क्रॉस और #6 किलियन डैन

निकी क्रॉस और किलियन डैन
निकी क्रॉस और किलियन डैन

WWE के सबसे चर्चित कपल में से एक निकी क्रॉस और किलियन डैन ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस साल शादी कर ली। इस कपल ने पिछले साल सगाई की घोषणा की थी जहां बताया गया था कि दोनों लगभग 1 दशक से साथ है।

ये भी पढ़ें: 18 सुपरस्टार्स जिनकी शादी WWE में साथी रसलर्स से हुई

WWE में आने के बाद दोनों NXT में सैनिटी के लिए साथ दिखाई देने लगे। कई फैंस को लग रहा था कि दोनों ने एक साल पहले ही शादी कर ली है। हालांकि निकी क्रॉस ने कहा कि उन्होंने साल के शुरुआती दौर में ही शादी की थी। निजी जीवन के अलावा WWE में भी दोनों सुपरस्टार्स का ये साल काफी शानदार रहा है।

#5 ड्रेक मेवरिक

youtube-cover

24/7 टाइटल कई बार अपने नाम कर चुके ड्रेक मेवरिक ने साल 2019 में शादी की। मेवरिक ने रैने मिशेल के साथ शादी रचाई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेने मिशेल भी एक रेसलर हैं और वह WWE के एक टूर्नामेंट में हिस्सा भी ले चुकी हैं।

शादी के बाद वह अपने पति के साथ कई बार WWE में नज़र आ चुकी हैं। हालांकि वह ज्यादातर मौके पर 24/7 टाइटल की स्टोरीलाइन में ही नज़र आई हैं। उनके छोटे-छोटे सैगमेंट को फैंस ने काफी पसंद भी किया था।

#4 हम्बर्टो कारिलो

Humberto Carrillo married back in the summer

24 साल के हम्बर्टो कारिलो के लिए साल 2019 बेहद शानदार रहा है। सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मुकाबले में शामिल होकर उन्होंने दुनिया को अपने भविष्य के बड़े स्टार बनने का एहसास करा दिया है।

WWE में न केवल उनका ये साल शानदार रहा बल्कि निजी जीवन में भी उनके लिए ये साल तमाम खुशियां लेकर आया। हम्बर्टो ने इसी साल जुलाई में अपनी गर्लफ्रैंड तानिया रमिरेज़ के साथ शादी की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: 5 फीमेल WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दो या 2 से ज्यादा शादियां की

#3 पेटन रॉयस

WWE सुपरस्टार पेटन रॉयस और AEW सुपरस्टार शॉन स्पीयर्स (टाय डिलिंजर)
WWE सुपरस्टार पेटन रॉयस और AEW सुपरस्टार शॉन स्पीयर्स (टाय डिलिंजर)

WWE सुपरस्टार पेटन रॉयस और AEW सुपरस्टार शॉन स्पीयर्स (टाय डिलिंजर) ने भी साल 2019 में शादी की। भले ही दोनों सुपरस्टार्स अलग-अलग कंपनी के लिए काम करते हैं लेकिन उनके प्यार के बीच कभी ये चीजें परेशानी बनकर नहीं आई।

रॉयस ने शादी के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा इस बात की पुष्टि की। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि हर सुपरविमेन को एक सुपरमैन की जरूरत होती हैं। फिलहाल पेटन WWE में खुद को बेहतर बनाने की लगातार कोशिश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: 7 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने बेहद कम उम्र में शादी की

#2 फिन बैलर

फिलहाल NXT ब्रांड का हिस्सा हैं फिन बैलर
फिलहाल NXT ब्रांड का हिस्सा हैं फिन बैलर

पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर भी इस साल शादी के बंधन में बंधे। फिन बैलर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपनी शादी की खबर का ऐलान किया था। फिन बैलर ने वेरोनिका रोड्रिगेज से शादी की है। आपको बता दें कि वेरोनिका रोड्रिगेज FOX स्पोर्ट्स की होस्ट हैं।

फिन बैलर फिलहाल NXT ब्रांड में है और शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। मेन रोस्टर के मुकाबले उन्हें वहां ज्यादा मौके मिल रहे हैं, जिसके बाद उनके फिलहाल मेन रोस्टर पर उनके वापसी करने की उम्मीदे काफी कम है। हालंकि रॉयल रंबल पीपीवी से वह मेन रोस्टर में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 7 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने तीन या तीन से ज्यादा शादियां की

#1 द रॉक

ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक ने अपनी पार्टनर लॉरेन हशियन से शादी की
ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक ने अपनी पार्टनर लॉरेन हशियन से शादी की

WWE और हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक ने इस साल अपनी पार्टनर लॉरेन हशियन से शादी की। आपको बता दें कि द रॉक साल 2007 से ही लॉरेन के साथ रिलेशनशिप में थे। द रॉक ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें भी शेयर की थी।

द रॉक ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते बताया की उन्होंने 18 अगस्त 2019 को लॉरेन संग शादी की। इससे पहले द रॉक ने केवल 25 साल की उम्र में साल 1997 में डैनी गार्सिया से शादी की थी, हालांकि 11 साल बाद साल 2008 में यह कपल अलग हो गया था।