WWE द्वारा ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड करने के बाद 8 बार के चैंपियन ने भेजा संदेश, ट्विटर पर खास तस्वीर पोस्ट की

WWE सुपरस्टार ने ब्रॉक लैसनर को भेजा संदेश
WWE सुपरस्टार ने ब्रॉक लैसनर को भेजा संदेश

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने काफी बवाल मचाया। इस वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। WWE सुपरस्टार और आठ बार के चैंपियन सिजेरो (Cesaro) ने अब ब्रॉक लैसनर को संदेश भेजा है। क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) 2021 में हार बदला लैसनर ने इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में लिया। लैसनर ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज की धुनाई कर दी। लैसनर ने WWE ऑफिशियल के ऊपर भी तगड़ा हमला कर दिया था।

WWE SmackDown में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने मचाया तगड़ा बवाल, रोमन रेंस और द उसोज के ऊपर किया अटैक

लैसनर जब रिंग में बवाल मचा रहे थे तब एडम पीयर्स ने कुछ सुपरस्टार्स को बैकस्टेज से रिंग में उन्हें रोकने के लिए भेजा था। इस लिस्ट में सुपरस्टार सिजेरो भी शामिल थे। ट्विटर पर सिजेरो ने लैसनर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। लैसनर को इसके जरिए सिजेरो ने संदेश भी भेजा।

सिजेरो ने जो कैप्शन लिखा है वो मार्वल मूवी से संबंधित है। इसके जरिए लैसनर को सिजेरो शांत रहने की बात कह रहे हैं। लैसनर को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि उनकी राइवलरी अभी भी रेंस के साथ खत्म नहीं हुई है। लैसनर अब WWE में कब नजर आएंगे ये किसी को नहीं पता है। रोमन रेंस को अगले हफ्ते शायद नया प्रतिद्वंदी मिलेगा। ड्रू मैकइंटायर के साथ अब रोमन रेंस की राइवलरी शुरू हो सकती है। WWE यूनिवर्स इस राइवलरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

रोमन रेंस और लैसनर के बीच एक और मैच फैंस को फ्यूचर में देखने को मिलेगा। शायद अगले साल मेगा इवेंट में लैसनर और रोमन रेंस के बीच मैच हो सकता है। डेव मैल्टजर भी ये बात कह चुके हैं। सिजेरो ने ये ट्वीट कर अपनी बात रख दी है। लैसनर भी शायद इस चीज़ का जवाब दे सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर यहां से आगे के लिए कोई स्टोरीलाइन तैयार हो सकती है। WWE वैसे भी सिंगल सुपरस्टार के रूप में सिजेरो को अब पुश दे रहा है। अगर लैसनर के साथ उनका फ्यूचर में मैच होगा तो फिर उनके लिए ये काफी अच्छा रहेगा।