WWE के 9 सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस ने Extreme Rules पीपीवी में हराया हुआ है

WWE Extreme Rules में इन सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं रोमन रेंस
WWE Extreme Rules में इन सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं रोमन रेंस

WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) पीपीवी की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। वहीं रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू साल 2012 में किया था और अब वो कंपनी के फेस सुपरस्टार होने का दर्जा हासिल कर चुके हैं। इस दौरान रेंस कई बार Extreme Rules पीपीवी के मैच कार्ड का हिस्सा बन चुके हैं।

रेंस के मेन रोस्टर के सफर की शुरुआत द शील्ड के मेंबर के रूप में हुई थी। कुछ समय सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और डीन एंब्रोज (Dean Ambrose) के टैग टीम पार्टनर्स रहे, वहीं 2014 के अंतिम महीनों में उन्हें सिंगल्स पुश मिलना शुरू हुआ। एक समय पर वो द शील्ड के पावरहाउस हुआ करते थे, लेकिन अब ट्राइबल चीफ बन चुके हैं।

अपने करियर में उन्होंने Extreme Rules पीपीवी में कई मैच लड़े हैं, जिनमें उन्होंने द अंडरटेकर (The Undertaker) और एजे स्टाइल्स (AJ Styles) जैसे बेहतरीन प्रो रेसलर्स के साथ रिंग साझा की है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें रोमन रेंस Extreme Rules पीपीवी में हरा चुके हैं।

Extreme Rules 2013 में 9)डेनियल ब्रायन और 8)केन को हराकर बने नए WWE टैग टीम चैंपियन

साल 2012 और 2013 के समय में टैग टीम डिविजन की बात करें, तो उस समय Team Hell No (डेनियल ब्रायन और केन) अपने चरम पर थी। इस टीम ने ब्रायन को WWE यूनिवर्स में काफी पहचान दिलाई थी। ब्रायन और केन Night Of Champions 2012 में पहली बार WWE टैग टीम चैंपियन बने थे और उसके बाद करीब 8 महीनों तक टाइटल्स उनके पास रहे।

Extreme Rules 2013 में उन्हें द शील्ड (रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने मैच लड़ा) के खिलाफ अपनी टैग टीम चैंपियनशिप बेल्ट्स को डिफेंड करना था। केवल रेंस ही नहीं बल्कि रॉलिंस भी Extreme Rules पीपीवी में अपना पहला मैच लड़ रहे थे, जिसमें उन्होंने Team Hell No को हराकर टैग टीम टाइटल्स अपने नाम किए थे। खास बात ये रही कि इसी पीपीवी में कोफी किंग्सटन को हराकर डीन एम्ब्रोज़ नए WWE यूएस चैंपियन बने थे।

7)बतिस्ता, 6)रैंडी ऑर्टन और 5)ट्रिपल एच (Evolution) - Extreme Rules 2014

WWE WrestleMania 30 के बाद ट्रिपल एच ने बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन के साथ मिलकर Evolution का पुनर्गठन किया था। Extreme Rules 2014 पीपीवी में उनकी भिड़ंत द शील्ड से हुई। उस समय ट्रिपल एच, द अथॉरिटी के लीडर भी थे जिन्होंने लगातार रेंस, रॉलिंस और एंब्रोज की मुश्किलें बढ़ाई हुई थीं। लेकिन Extreme Rules 2014 में द शील्ड ने आइकॉनिक प्रो रेसलिंग ग्रुप Evolution को मात देकर उन्हें सबक सिखाया था, मगर इसके बाद भी ये फ्यूड जारी रही थी।

4)बिग शो - Extreme Rules 2015

youtube-cover

साल 2015 के अप्रैल महीने में रोमन रेंस की दुश्मनी दोबारा बिग शो से शुरू हुई और Extreme Rules 2015 में दोनों सुपरस्टार्स के बीच लास्ट-मैन स्टैंडिंग मैच लड़ा गया। दोनों के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली और मैच के अंतिम क्षणों में रोमन रेंस ने अनाउंस टेबल के ऊपर बिग शो को जोरदार स्पीयर लगाया था। बिग शो नीचे गिरे हुए थे और उसके बाद रेंस ने अनाउंस टेबल को उनके ऊपर पलट दिया था। जायंट सुपरस्टार रेफरी के 10-काउंट करने तक खड़े नहीं हो पाए, इसलिए रेंस को विजेता घोषित किया गया।

3)एजे स्टाइल्स - Extreme Rules 2016

WrestleMania 32 में ट्रिपल एच को हराकर रोमन रेंस अपने करियर में तीसरी बार WWE चैंपियन बने थे। WrestleMania के बाद उनकी फ्यूड एजे स्टाइल्स से शुरू हुई। रेंस ने पहले Payback 2016 में स्टाइल्स को हराया उसके बाद Extreme Rules 2016 में उनकी दोबारा भिड़ंत हुई।

इस Extreme Rules मैच में द उसोज़ ने दखल देकर स्टाइल्स पर बुरी तरह से हमला कर दिया था, जिनकी मदद से रेंस अपने टाइटल को डिफेंड करने में सफल रहे। इस मैच के बाद सैथ रॉलिंस ने भी धमाकेदार वापसी कर अपने पूर्व पार्टनर पर अटैक कर दिया था।

2)शेन मैकमैहन और 1)ड्रू मैकइंटायर - Extreme Rules 2019

साल 2019 के मई महीने में रोमन रेंस की दुश्मनी शेन मैकमैहन से शुरू हुई। उस दौरान Super Showdown पीपीवी में उनका मैच हुआ, जिसमें ड्रू मैकइंटायर के दखल के बाद मैकमैहन ने जीत प्राप्त की थी। वहीं Stomping Grounds में रेंस ने मैकइंटायर को हराया और उससे अगले Raw एपिसोड में मैकमैहन और मैकइंटायर ने रेंस पर अटैक कर दिया था। अगले ही पल रेंस के बचाव में द अंडरटेकर बाहर आए थे।

Extreme Rules 2019 के लिए रोमन रेंस-अंडरटेकर vs मैकइंटायर-मैकमैहन नो होल्ड्स बार्ड टैग टीम मैच को बुक किया गया। इस मैच में इलायस का दखल भी देखने को मिला, लेकिन अंत में जीत रेंस और अंडरटेकर की टीम को मिली थी।