#5 केन का चेहरा जला हुआ था
केन हमेशा से ही मास्क पहनकर रैसलिंग करते आए हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था जब कंपनी ने उनके मास्क को हटा दिया था। पहले के फैंस का यह मानना था कि केन का चेहरा अंडरटेकर ने बचपन में जला दिया था और इस कारण वह मास्क पहनकर ही रहते थे।
जब केन का मास्क उतारा गया था तब उनके चेहरे पर जलने के निशान भी देखे जा सकते थे। हालांकि यह सब असली नहीं था और पेंट का इस्तेमाल करके केन के चेहरे को ऐसा दिखाया गया था।
केन ने कई बार बिना मास्क के भी फैंस के सामने अपनी झलक दिखाई है और उस समय देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर जलने का कोई निशान नहीं है। यह भी WWE की सिर्फ एक स्टोरीलाइन थी जिसे फैंस ने पसंद किया था।
Published 07 Feb 2019, 17:06 IST