"भारतीय रेसलर Satnam Singh बहुत बड़े स्टार बनेंगे" - AEW दिग्गज ने की चौंकाने वाली प्रेडिक्शन 

AEW में सतनाम सिंह का डेब्यू हो चुका है
AEW में सतनाम सिंह का डेब्यू हो चुका है

AEW में पिछले हफ्ते भारतीय सुपरस्टार सतनाम सिंह (Satnam Singh) के डेब्यू के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर शुरू हो गया था। AEW के मालिक टोनी खान ने यह बात मानी कि लाईट को बंद करके सतनाम सिंह का डेब्यू कराना शायद अच्छा तरीका नहीं था। पूर्व WWE सुपरस्टार मार्क हेनरी (Mark Henry) जो कि AEW में कोच और प्रेजेंटर के रूप में काम कर रहे हैं, उन्होंने Eurosport द्वारा आयोजित किये गए इंटरव्यू में Sportskeeda Wrestling से बात की।

youtube-cover

मार्क हेनरी, सतनाम सिंह के बहुत बड़े समर्थक हैं और हेनरी का मानना है कि सतनाम सिंह प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में अपना दबदबा स्थापित करेंगे। मार्क हेनरी ने कहा-

"बड़े कद के रेसलर आज भी बिजनेस में सफल हो रहे हैं। सतनाम सिंह अगले 10 सालों में प्रो रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़े प्लेयर बनेंगे। वो ना केवल काफी पैसे कमाएंगे बल्कि वो काफी लोकप्रिय भी हो जाएंगे।"

AEW में डेब्यू करने वाले सतनाम सिंह कौन हैं?

सतनाम सिंह भारत के निवासी हैं और उन्होंने बास्केटबॉल में करियर बनाने के लिए भारत से यूएस तक का सफर तय किया था। हालांकि, सतनाम सिंह ने NBA में जिस तरह का करियर बनाने का सपना देखा था, वो NBA में अपने करियर के दौरान उतनी सफलता हासिल नहीं कर पाए। अब सतनाम सिंह ने रेसलिंग रिंग में अपना करियर बनाने का फैसला कर लिया है।

AEW में डेब्यू करने से काफी समय पहले सतनाम सिंह ने स्पोर्ट्सकीड़ा को इंटरव्यू दिया था और इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने प्रो रेसलिंग में करियर बनाने को लेकर चर्चा की थी। इस इंटरव्यू के दौरान सतनाम सिंह ने कहा था कि वो दुनिया के सबसे बड़े रेसलर्स में से एक बनना चाहते हैं। इसके साथ ही सतनाम सिंह ने यह भी कहा था कि वो AEW में अपने करियर के जरिए भारत में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। यह देखना रोचक होगा कि सतनाम सिंह उनके द्वारा कही गई बातों को कितना सच साबित कर पाते हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!