WrestleMania को लेकर WWE के पूर्व चैंपियन ने बोली ये बड़ी बात

Ankit
WWE
WWE

ये सभी फैंस जानते हैं कि WWE का सबसे बड़ा इवेंट कोई और नहीं बल्कि रेसलमेनिया होता है। WWE रेसलमेनिया में एक से से बढ़कर शानदार मैच देखने को मिलते हैं और कुछ ऐसे ड्रीम मैच जिन्हें कोई नहीं भूल सकता है। रेसलमेनिया में फैंस को काफी सारी रेसलिंग की वापसी भी देखने को मिलती है। इसी कारणों से रेसलमेनिया WWE का सबसे बड़ा शो है। हालांकि WWE के पूर्व चैंपियन एजे स्टाइल्स के लिए रेसलमेनिया ज्यादा बड़ी बात नहीं है।

ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई

रेसलमेनिया काफी बार छह घंटों से ज्यादा की होती है। साल 2019 यानी रेसलमेनिया 35 सात घंटों की थी। हालांकि पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स को लगता है कि ज्यादा लंबा शो फैंस को परेशान करते हैं और इससे शो की गरिमा भी भंग हो रही है, इससे अच्छा मैच कार्ड को छोटा कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 3 बड़े सुपरस्टार्स जो ब्रे वायट को WWE में कभी नहीं हरा पाए

WWE रेसलमेनिया के लिए क्या सोचते हैं एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स ट्वीच में बात करते हुए बताया कि रेसलमेनिया काफी बड़ी होती है और WWE से वो उम्मीद करते हैं कि कुछ मुकाबलों वो कम कर दें। उनका मानना है कि फैंस वहां बैठे बोर हो जाते हैं।

मुझे लगता है कि हमें रेसलमेनिया में ज्यादा मैच नहीं रखने चाहिए। रेसलमेनिया किसी अलग चीजों के लिए जानी जाती है। लेकिन अगर सभी इसमें दिखेंगे तो बड़ी बात नहीं होने वाली है। हम सभी को इसमें दिखा रहे हैं। ज्यादा मैच लोगों को बोर कर देते हैं और इससे उन्हें नींद आना शुरु हो जाती है। क्योंकि वो दिन काफी मुश्किल होता है जब आप आते हैं तब सूरज होता है लेकिन धीरे धीरे समय निकलता जाता है. मेरे ख्याल से इसे छोटा करना चाहिए

एजे स्टाइल्स का मानना है कि रेसलमेनिया को थोड़ा छोटा कर देना चाहिए जिससे फैंस को ज्यादा अच्छा लगे। इस साल रेसलमेनिया कोरोना वायरस के कारण पहली बार परफॉर्मेंस सेंटर में बिना दर्शकों के हुई थी। इसी के साथ पहली बार ग्रैंड स्टेज को दो दिनों का किया गया था।

ये भी पढ़ें: WWE के मौजूदा बड़े चैंपियन की जबड़े की हुई सर्जरी, जल्द छोड़ना पड़ सकता है टाइटल?

बता दें कि एजे स्टाइल्स ने रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर के खिलाफ बोनयार्ड मैच लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले स्टाइल्स कुछ रेसलमेनिया में हिस्सा ले चुके हैं।

Quick Links