एलेक्सा ब्लिस ने बताया कब वो WWE में परेशान हो गई थीं

Enter caption

स्मैकडाउन में हाल ही में एलेक्सा ब्लिस ने वापसी की है। वापसी कर उन्होंने अपनी दोस्त निकी क्रॉस को बचाया। मैंडी रोज और सोन्या डेविल ने उनके ऊपर अटैक कर दिया था। एलेक्सा ब्लिस काफी लंबे समय से इंजरी से जूझ रही है। रिंग में अभी उन्होंने वापसी की है। पिछले कुछ सालों से वो काफी दिक्कत में नजर आ रही है।

यह भी पढ़े: 5 WWE सुपरस्टार्स जो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनकर फैंस को चौंका सकते हैं

एलेक्सा ब्लिस ने हाल ही में वापसी की है लेेकिन एलेक्सा ब्लिस इस समय वापसी से खुश नहीं है। ब्लिस का हाल ही में एक फैन ने प्रोमो शेयर किया। तो इस पर ब्लिस ने जवाब दिया कि एक वक्त था जब रिंग के बीच में मेरे हाथों में माइक्रोफोन रहता था। वो ही अच्छा टाइम था।

ब्लिस काफी टाइम से रिंग के बाहर ही वक्त गुजारती थी। इस वजह से वो परेशान काफी नजर आईं। जब वो रॉ विमेंस चैंपियन थी तब हमेशा वो शानदार प्रोमो दिया करती थी। लेकिन जब से इंजरी उन्हें आईं तब से वो रिंग के बाहर ही ज्यादा रही हैं।

माइक पर एलेक्सा ब्लिस काफी शानदार रही हैं। उनका कोई जवाब नहीं है। हील के तौर पर उन्होंने माइक पर काफी अच्छा काम किया है। एक सैगमेंट भी उन्हें WWE ने उन्हें दिया था। जो रिंग के बाहर ही होता था। इसको लेकर एलेक्सा खुश नजर नहीं आई।

Quick Links