72 WWE सुपरस्टार्स जो 2016 में हुए ड्राफ्ट का हिस्सा थे, वो 2020 में अब कहां हैं?

रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और जॉन सीना
रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और जॉन सीना

19 जुलाई 2016 को WWE SmackDown के एपिसोड में WWE ड्राफ्ट देखने को मिला था। इसमें कुल मिलाकर 59 सुपरस्टार्स और टैग टीम्स को ड्राफ्ट किया गया था। 2016 में हुए इस ड्राफ्ट में NXT से कुल मिलाकर 6 सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में ड्राफ्ट किया गया, जिसमें एलेक्सा ब्लिस अमेरिकन एल्फा, कार्मेला, फिन बैलर, मोजो राउली और नाया जैक्स शामिल थे।

2019 में हुए ड्राफ्ट और रेसलमेनिया के बाद हुए सुपरस्टार शेक अप जोकि 2017-2019 तक हुआ इसमें सभी सुपरस्टार्स शामिल नहीं थे। हालांकि 2016 में हुए WWE ड्राफ्ट में रोस्टर का हर एक सुपरस्टार शामिल था। जिसमें पिक नंबर 1 (मोस्ट वांटेड) और फिक नंबर 59 (लीस्ट वांटेड) को जगह मिली थी।

यह भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार्स की उम्र (23 से 53 तक): रोमन रेंस, जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने साल के हैं?

2020 ड्राफ्ट में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। इस बार ड्राफ्ट 9 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को होने वाले स्मैकडाउन और रॉ के एपिसोड में होगा।

तो आइए नजर डालते हैं 2016 WWE ड्राफ्ट में शामिल सभी सुपरस्टार्स अब क्या कर रहे हैं:

youtube-cover

#59- कार्मेला (WWE SmackDown) : कार्मेला 2016 से ही WWE के मेन रोस्टर का हिस्सा हैं और इस बीच वो मनी इन द बैंक मैच भी जीत चुकी हैं और साथ में विमेंस चैंपियन भी रही हैं। हाल ही में SmackDown में कार्मेला ने हील टर्न लिया और वो मिस्ट्री विमेन के रूप में नजर आईँ।

#58- कर्टिस एक्सल (WWE Raw) : 2016 में हुए ड्राफ्ट के बाद कर्टिस एक्सल के करियह का सबसे बड़ा पल वो था, जब वो बो डैलस के साथ रॉ टैग टीम चैंपियन बने थे। हालांकि एक्सल को इस साल अप्रैल में कंपनी से रिलीज कर दिया गया था।

#57- मोजो राउली (WWE SmackDown) : मोजो राउली अभी भी WWE के रोस्टर का हिस्सा हैं। उन्होंने इस साल अपने बेस्ट फ्रेंड और NFL स्टार रॉब के साथ मिलकर रेसलमेनिया को होस्ट भी किया था। हालांकि जून के बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं लड़ा है।

#56- डैना ब्रुक (WWE Raw) : डैना ब्रुक ने हाल ही में Raw में मैंडी रोज के साथ टीम बनाई। हालांकि यह कहना अभी मुश्किल है कि यह टीम पर्मानेंट है या सिर्फ स्टोरीलाइन के लिए शॉर्ट-टर्म है।

#55 - एरिक रोवन (WWE SmackDown) : एरिक रोवन को भी इस साल अप्रैल में दूसरे कई सुपरस्टार्स के साथ रिलीज कर दिया गया। हालांकि रोवन ने अभी किसी भी दूसरी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि अभी वो रेसलिंग बिजनेस का ही हिस्सा रहेंगे।

#54 - एलिसा फॉक्स (WWE Raw) : अक्टूबर 2019 में एलिसा फॉक्स की WWE सुपरस्टार प्रोफाइल को WWE के एलुमनी सेक्शन में डाल दिया गया था। फॉक्स ने पब्लिकी आकर WWE के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं बोला है, तो कहना मुश्किल होगा कि वो वापसी करेंगी या नहीं।

यह भी पढ़ें: 4 ऐसे रेसलर्स जिनके चेहरे पर ब्लेड के बहुत बुरे निशान हैं

#53- द वौंडविलंस (WWE SmackDown) : साइमन गोच को WWE से अप्रैल 2017 में रिलीज कर दिया गया था, जबकि एडेन इंग्लिश को अप्रैल 2020 में कंपनी द्वारा रिलीज कर दिया गया था। पिछले कुछ सालों में गोच दूसरे प्रमोशन के लिए लड़ चुके हैं, जिसमें MLW और ROH शामिल हैं। दूसरी तरफ इंग्लिश ने हाल ही में इंडिपेंडेंट शो में लड़ना शुरू किया।

#52- द शाइनिंग स्टार्स ( WWE Raw) : WWE टीवी से लंबे समय तक दूर रहने के बाद द शाइनिंग स्टार्स (एपिको कोलन और प्राइमो कोलन) को WWE ने अप्रैल 2020 में रिलीज कर दिया था। उन्होंने 2019 में ज्यादातर समय वर्ल्ड रेसिलंग काउंसिल के लिए काम करते हुए बिताया।

#) 51 - इवा मैरी (WWE SmackDown): इवा मैरी को WWE ने अगस्त 2017 में रिलीज कर दिया था। इसके बाद पिछले कुछ सालों में वो मूवी और टीवी शो में नजर आई हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि वो कंपनी में वापसी के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: WWE के 101 सुपरस्टार्स के असली नाम: क्या आप रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर के रियल नाम जानते हैं?

youtube-cover

#50- बो डैलस (WWE Raw) : बो डैलस ने WWE टीवी पर अक्टूबर 2019 तक कोई मैच नहीं लड़ा है। इसके अलावा दिसंबर 2019 के बाद से वो टीवी पर नजर भी नहीं आए हैं। उन्होंने एक ट्वीट किया था कि वो लाइफ चेंजिंग एक्सपेंडिशन में जा रहे हैं।

#49 - ब्रीजांगो (WWE SmackDown) : फैनडांगो और टाइलर ब्रीज को SmackDown में उनके फैशन फाइल्स सैगमेंट्स के लिए याद किया जाता है। हाल ही में यह दोनों NXT रोस्टर में नजर आते हैं और NXT टैग टीम चैंपियन भी हैं।

#48- ब्रॉन स्ट्रोमैन (WWE Raw) : यह काफी हैरान करने वाला है कि ब्रॉन स्ट्रोमैन को 2016 ड्राफ्ट में 48वें नंबर पर चुना गया था। हालांकि उनके करियर में सुधार आया है और वो यूनिवर्सल चैंपियन भी बने। वो अभी कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।

#47 - एलेक्सा ब्लिस (WWE SmackDown) : ब्रॉन स्ट्रोमैन की तरह एलेक्सा ब्लिस का करियर भी 2016 ड्राफ्ट के बाद बेहतर ही हुआ है। 5 बार विमेंस चैंपियन इस समय स्मैकडाउन में द फीन्ड के साथ स्टोरीलाइन में शामिल हैं।

#46 - मार्क हेनरी (WWE Raw) : मार्क हेनरी ने 2017 में इनरिंग एक्शन से रिटायरमेंट ले लिया था। हालांकि दो बार के ओलंपियन को 2018 में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। अभी वो रेसलिंग के बारे में Busted Open रेडियो शो में बात करते हैं।

#45- अपोलो क्रूज (WWE SmackDown) : 2020 निश्चित ही अपोलो क्रूज के लिए काफी शानदार साल रहा है। वो इस समय हर्ट बिजनेस के साथ Raw में फिउड में नजर आ रहे हैं।

#)44- समर रे (WWE Raw) : समर रे को WWE ने अक्टूबर 2017 में रिलीज कर दिया था। हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया था कि वो स्मैकडाउन को मिस कर रही हैं। इसके बाद ऐसा लग रहा है कि उनकी वापसी में दिलचस्पी हैं।

#43- जैक राइडर (WWE SmackDown) : जैक राइडर उन सुपरस्टार्स में शामिल हैं, जिन्हें WWE ने 2020 अप्रैल में रिलीज कर दिया था। मैट कार्डोना अब AEW में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

WWE
डडली बॉयज

#42- द डड्ली बॉयज (WWE Raw) : डड्ली बॉयज ने 2016 ड्राफ्ट के कुछ समय बाद ही WWE में अपना आखिरी मैच लड़ा। डी वॉन डड्ली अब WWE प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं, तो बबा रे डड्ली इस समय बुली रे के नाम से रेसलिंग कर रहे हैं। मार्क हेनरी की तरह बबा रे को भी Busted Open में सुना जा सकता है।

#41 - द एसेंशन (WWE Smackdown) : द एसेंशन के कॉनर और विक्टर को WWE ने दिसंबर 2019 में रिलीज कर दिया था। अब बिग कॉन और विक के नाम से यह दोनों कोविड 19 से पहले NYWC में रेसलिंग करते हुए नजर आ चुके हैं।

#40 - जैक स्वैगर (WWE Raw) : जैक स्वैगर ने WWE को 2017 में छोड़ने के बाद MMA प्रमोशन बैलेटर को जॉइन कर लिया था। हालांकि अक्टूबर 2019 में उन्होंने AEW को जॉइन किया और क्रिस जैरिको की टीम इनर सर्कल में शामिल हो गए।

#39 - नेओमी (WWE SmackDown) : पिछले 4 सालों में नेओमी एक सिंगल सुपरस्टार के तौर पर नजर आई हैं। अभी वो WWE SmackDown का हिस्सा हैं।

#38 - सिन कारा (WWE Raw) : सिन कारा ने दिसंबर 2019 में WWE को छोड़ दिया था। अब वो सिंटा डे ओरो के नाम से रेसलिंग करते हैं।

# 37 - कलिस्टो (WWE SmackDown) : कलिस्टो ने अगस्त 2020 में इंजरी के बाद वापसी की। वो इस समय SmackDown में लूचा हाउस पार्टी की स्टोरीलाइन में शामिल हैं।

#36 - डैरेन यंग (WWE Raw) : डैरेन यंग को WWE ने अक्टूबर 2017 में रिलीज कर दिया था। पूर्व टैग टीम चैंपियन को हाल ही में NJPW में कुछ मैच लड़े हैं।

youtube-cover

#35 -पेज (WWE Raw) : पेज को नेक इंजरी के कारण अप्रैल 2018 में इनरिंग एक्शन से संन्यास लेना पड़ा था। दो बार की डीवाज चैंपियन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वो जून में खत्म होने से पहले FS1 और WWE बैकस्टेज पर लगातार नजर आती रहीं।

#34- केन (WWE SmackDown) : केन इस समय काफी बिजी रहते हैं। वो अभी आधिकारिक तौर पर रिटायर नहीं हुए हैं, लेकिन उनका इनरिंग एक्शन में वापसी करना मुश्किल ही लग रहा है। ग्लेन जेकब्स अभी नॉक्स काउंटी टेनैसी के मेयर हैं।

#33- टाइटल ओ नील (WWE Raw) : टाइटल ओ नील ने हाल ही में शेन मैकमैहन के Raw अंडरग्राउंड में आना शुरू कर दिया। टाइटल ओ नील इसके अलावा WWE के कम्यूनिटी रिलेशन के एम्बेसेडर भी है।

#32- द उसोज (WWE SmackDown) : जिमी उसो अभी अपनी चोट से ठीक हो रहे हैं, तो जे उसो इस महीने होने वाले हैल इन ए सैल पीपीवी में अपने भाई रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं।

#) 31 - गोल्डन ट्रुथ (WWE Raw) : गोल्डन ट्रुथ WWE में मई 2017 तक एक साथ रहे थे, जिसके बाद गोल्डस्ट ने ट्रुथ को धोखा दे दिया था। ट्रुथ इस समय WWE में काफी ज्यादा शानदार काम कर रहे हैं, तो डस्टिन रोड्स अब AEW का हिस्सा हैं।

#30 - शेमस (WWE Raw) : शेमस ने 2016 ड्राफ्ट के कुछ समय बाद ही सिजेरो के साथ टीम बना ली थी। हालांकि अब वो एक सिंगल सुपरस्टार के तौर पर SmackDown में लड़ रहे हैं।

#29 - एलबर्टो डेल रियो (WWE SmackDown) : एल्बर्टो डेल रियो ने 2016 ड्राफ्ट के दो महीने के बाद ही WWE को छोड़ दिया था। मेक्सिकन इम्पैक्ट रेसलिंग और लूचा अंडरग्राउंड में लड़ चुके हैं। उन्होंने चावो गुरेरो के साथ 2019 में अपना प्रमोशन Nacion Luca Libra भी शुरू किया था।

youtube-cover

#28 - सिजेरो (WWE Raw) : WWE के अल्टिमेट टैग टीम परफॉर्मर सिजेरो इस समय शिंस्के नाकामुरा के साथ SmackDown टैग टीम चैंपियन हैं। इससे पहले वो जैक स्वैगर, टाइसन किड और शेमस के साथ भी टीम बना चुके हैं।

#27 - नटालिया (WWE SmackDown) : WWE में किसी भी फीमेल सुपरस्टार ने नटालिया से ज्यादा जीत दर्ज नहीं की है। द क्वीन ऑफ हार्ट्स ने हाल ही में Raw में लाना के साथ टीम बनाई थी।

#26 - नेविन (Raw) : नेविन ने WWE को अक्टूबर 2017 में छोड़ दिया था और अगस्त 2018 में उन्हें आधिकारिक तौर पर रिलीज किया गया। अब पैक के से लड़ने वाले नेविल ने AEW में काम किया है। हालांकि कोरोना के बाद से वो लड़ते हुए नजर नहीं आए हैं।

#25- नाया जैक्स (WWE Raw) : नाया जैक्स ने अगस्त 2020 में शायना बैजलर के साथ विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को जीता था। वो लिव मॉर्गन और रूबी रायट के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में डिफेंड करने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में WWE ने इस मैच को कैंसिल कर दिया था।

#24- डॉल्फ जिगलर (WWE SmackDown) : 2016 में हुए ड्राफ्ट के बाद से डॉल्फ जिगलर अलग-अलग रोल में नजर आ चुके हैं। पिछले हफ्ते हुए रॉ के एपिसोड में अपने टैग टीम पार्टनर रॉबर्ट रूड के साथ एक बार फिर जुड़ चुके हैं।

#23- बिग शो (WWE Raw) : 2017 के बाद से बिग शो के इनरिंग करियर में ढलान देखने को मिली। हालांकि 2020 में वो कई मौकों पर नजर आ चुके हैं। हाल ही में वो क्लैश ऑफ चैंपियंस और रॉ के एपिसोड में नजर आए थे।

#22- अमेरिकन एल्फा (WWE SmackDown) : चैड गेबल अभी SmackDown में शॉर्टी जी के नाम से लड़ते हैं। दूसरी तरफ चोट के कारण जेसन जॉर्डन 2 साल के ऊपर से समय से लड़े नहीं है। कर्ट एंगल स्टोरीलाइन के बेटे अब WWE में प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं।

youtube-cover

#21- ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन (WWE Raw) : ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन को इस साल अप्रैल में रिलीज कर दिया था। पूर्व रॉ टैग टीम चैंपियंस को अब इम्पैक्ट रेसलिंग में देखा जाता है।

#20 - एंजो अमोरो और बिग कैस (WWE Raw) : एंजो अमोरे ने 2018 में WWE द्वारा रिलीज किए जाने के बाद दूसरी प्रमोशन में फाइट की है। दूसरी तरफ बिग कैस जून 2018 में रिलीज किए जाने के बाद अपने स्ट्रगल के बारे में बताया। अमोरे ने हाल ही में कहा कि बिग कैस अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी शेप में हैं।

#19- बैरन कॉर्बिन (WWE SmackDown) : बैरन कॉर्बिन 2016 ड्राफ्ट के बाद रोस्टर के सबसे महत्वपूर्ण सुपरस्टार्स में से एक हैं। स्मैकडाउन में अब किंग कॉर्बिन के नाम से जाने जाते हैं।

#18- केविन ओवेंस (WWE Raw) : 2016 ड्राफ्ट के कुछ समय बाद ही केविन ओवेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता था। वो अभी रॉ में बेबीफेस के तौर पर नजर आ रहे हैं। हाल ही में वो स्मैकडाउन में भी नजर आए थे।

#17- द मिज (SmackDown) : ओवेंस की तरह ही मिज भी बेबीफेस और हील दोनों ही किरदार में पिछले कुछ सालों में नजर आए हैं। मिज हाल ही में स्मैकडाउन में जॉन मॉरिसन के साथ टैग टीम के रूप में नजर आते हैं।

#16 - रुसेव विद लाना (WWE Raw) : WWE से अप्रैल 2020 में रिलीज किए जाने के बाद से रुसेव अब AEW में मिरो के नाम से लड़ते हैं। दूसरी तरफ लाना अभी भी Raw में नजर आ रही हैं।

#15- क्रिस जैरिको (WWE Raw): क्रिस जैरिको ने जनवरी 2019 में AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर लिया था। अभी तक वो वही है और वो पहले AEW वर्ल्ड चैंपियन भी थे।

youtube-cover

#14- बैकी लिंच (WWE SmackDown) : बैकी लिंच ने मई 2020 में इस बात का ऐलान किया था कि वो मां बनने वाली हैं। यह अभी कहना मुश्किल है कि वो कब वापसी करेंगीं, लेकिन उन्होंने कहा है कि उनका करियर अभी खत्म नहीं हुआ है।

#13- साशा बैंक्स (WWE Raw) : साशा बैंक्स इस समय अपनी दोस्त बेली के साथ फिउड में शामिल हैं। इन दोनों के बीच फिउड अगले कुछ महीनों तक चल सकती हैं।

#12- ब्रे वायट (WWE SmackDown) : ब्रे वायट ने खुद को 2019 में रीइंवेंट किया और द फीन्ड का किरदार अपनाया। वो इस समय स्मैकडाउन में एलेक्सा ब्लिस के साथ स्टोरीलाइन में नजर आ रहे हैं।

#11- सैमी जेन (WWE Raw) : सैमी जेन ने हाल ही में क्लैश ऑफ चैंपियंस में एजे स्टाइल्स और जैफ हार्डी को हराते हुए आईसी चैंपियनशिप को जीता था। स्मैकडाउन के एपिसोड में उन्होंने जैफ हार्डी को एक बार फिर आईसी चैंपियनशिप के लिए हराया था।

#10 - द न्यू डे (WWE Raw) :इस लिस्ट में शामिल दूसरी टैग टीम की तुलना में न्यू डे 2020 में काफी मजबूती के साथ नजर आ रहे हैं। कोफी किंगस्टन और जेवियर वुड्स को लगी चोट के कारण बिग ई इस समय सिंगल्स एक्शन में नजर आ रहे हैं।

#9- रैंडी ऑर्टन (WWE SmackDown) : रैंडी ऑर्टन 2020 में अपने करियर का सबसे अच्छा काम कर रहे हैं। द वाइपर इस समय ऐज और ड्रू मैकइंटायर के साथ फिउड में नजर आए हैं।

#8-ब्रॉक लैसनर (WWE Raw) - ब्रॉक लैसनर इस समय एक फ्री एजेंट हैं और अभी WWE के साथ दोबारा उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि वो कंपनी में वापसी नहीं करेंगे।

youtube-cover

#7- जॉन सीना (WWE SmackDown) : 2016 ड्राफ्ट के समय जॉन सीना एक फुल टाइम सुपरस्टार थे, लेकिन अभी वो एक पार्ट-टाइमर हैं। WWE में जॉन सीना आखिरी बार रेसलमेनिया में नजर आए थे, जहां उन्हें हार मिली थी।

#6- रोमन रेंस (WWE Raw) : रोमन रेंस WWE के सबसे खतरनाक और बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। शील्ड के पूर्व सदस्य अब हील बन चुके हैं और हैल इन ए सैल में अपने भाई जे उसो के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे।

#5- फिन बैलर (WWE Raw): फिन बैलर ने पिछले साल NXT में वापसी की थी और इस समय वो NXT चैंपियन हैं।

#4- एजे स्टाइल्स (WWE SmackDown) : 2016 WWE ड्राफ्ट के बाद से एजे स्टाइल्स WWE चैंपियन तो बने ही हैं, लेकिन साथ में आईसी चैंपियनशिप को भी जीता है। इस समय़ वो स्मैकडाउन में ही नजर आ रहे हैं।

#3- शार्लेट फ्लेयर (WWE Raw) : शार्लेट फ्लेयर की 2020 में सर्जरी हुई और इसके बाद से वो WWE से दूर हैं। उनकी वापसी का हर किसी को इंतजार है, लेकिन अभी उनको लेकर कोई अपडेट नहीं है।

#2- डीन एंब्रोज (WWE SmackDown) : डीन एंब्रोज 2016 ड्राफ्ट में चुने जाने वाले SmackDown के पहले सुपरस्टार थे, लेकिन अब वो WWE का हिस्सा नहीं है और AEW का रुख कर चुके हैं।

#1- सैथ रॉलिंस (WWE Raw) : 2016 की तरह ही सैथ रॉलिंस इस साल भी WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। रॉ मेन रोस्टर में वो मिस्टीरियो फैमिली के साथ फिउड में नजर आ रहे हैं।