WWE द्वारा अचानक 18 रेसलर्स को कंपनी से निकाले जाने का असली कारण सामने आया

WWE ने बड़े रेसलर्स को कंपनी से निकाला
WWE ने बड़े रेसलर्स को कंपनी से निकाला

WWE ने पिछले साल अप्रैल के बाद से लगातार फैंस को जबरदस्त झटके दिए है। आए दिन कई सुपरस्टार्स को कंपनी से रिलीज किया जा रहा है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। WWE ने एक बार फिर 18 रेसलर्स को कंपनी से निकाल दिया है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है। कीथ ली (Keith Lee) और नाया जैक्स (Nia Jax) को भी WWE द्वारा रिलीज कर दिया गया है और किसी को भी इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है।

WWE ने एक बार फिर लिया बहुत बड़ा फैसला

फैंस अब इस बारे में सोच रहे हैं कि आखिर इतने सुपरस्टार्स को फिर से क्यों निकाला गया। हमेशा की तरह इस बार भी एक ही बात कही गई कि बजट में कमी के कारण ये फैसला लिया गया। अब इस चीज़ को लेकर विवाद भी आगे खड़ा हो सकता है।

इस साल WWE ने अभी तक बड़े-बडे़ सुपरस्टार को निकाल दिया है। कोविड के कारण पिछले साल WWE को थोड़ा नुकसान हुआ था लेकिन इस साल ऐसा नहीं है। WWE को इस बार बहुत फायदा हुआ है। WWE के रेवेन्यू में दोगुनी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसके बाद भी WWE द्वारा बजट में कमी बताई जा रही है। ये कारण वैसे किसी को समझ नहीं आ रहा है।

कुछ महीने पहले ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे दिग्गजों को कंपनी ने निकाल दिया था। इसके बाद भी काफी बवाल देखने को मिला। WWE द्वारा लिए गए इस फैसले से कोई भी खुश नजर नहीं आया। कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला। कीथ ली इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम है। कीथ ली के गिमिक में हाल ही में विंस मैकमैहन ने खुद बदलाव किया था। ऐसा लगा था कि अब उन्हें पुश दिया जाएगा। मेन रोस्टर में आने के बाद कीथ ली ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया। अब WWE ने उन्हें रिलीज कर सभी को चौंका दिया। विमेंस डिवीजन में नाया जैक्स ने भी शानदार काम अभी तक किया था लेकिन उन्हें भी निकाल दिया गया। आने वाले समय में और भी सुपरस्टार्स को WWE रिलीज कर सकता है।