WWE Raw, 30 दिसंबर 2019: शो की अच्छी और बुरी बातें

ऑर्टन और एजे स्टाइल्स
ऑर्टन और एजे स्टाइल्स

रॉ का एपिसोड बढ़िया रहा जहां शो की शुरुआत जबरदस्त रही। डब्लू डब्लू ई (WWE) ने साल के अंतिम एपिसोड में कुछ बड़ी चीज़ें बुक की थी। देखा जाए तो WWE ने फैंस की उम्मीदों के अनुसार काम किया। रेड ब्रांड के शो में कुछ जबरदस्त मैच भी देखने को मिले।

2019 के अंतिम एपिसोड में WWE ने बढ़िया काम किया। इतना अच्छा शो होने के बाद भी कुछ बड़ी गलतियां भी देखने को मिली जो शो की बुरी बात बन गयी। इसलिए हम बात करने वाले हैं साल 2019 के अंतिम रॉ के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में।

#1 अच्छी बात: रैंडी ऑर्टन ने ऑडियंस के साथ मजाक किया

लाइव इवेंट में लड़ते समय रैंडी ऑर्टन बुरी तरह चोटिल हो गए थे। इसके बाद रॉ में उन्होंने प्रोमो कट किया, उन्होंने इस दौरान रिटायरमेंट के बारे में भी बात की। इसके बाद एजे स्टाइल्स ने रिंग में आकर ऑर्टन से बुरी तरह बर्ताव किया।

चोटिल होने की वजह से वह कुछ भी नहीं कर पाए। जाते समय ऑर्टन ने स्टाइल्स को फिर रिंग में बुलाया। बाद में ऑर्टन ने स्टाइल्स पर एक RKO मारकर फैंस को चौंका दिया। ऑर्टन ने फैंस के साथ बड़ा मजाक किया।

#1 बुरी बात: नटालिया ने ओपन चैलेंज को स्वीकार किया

नटालिया एक अच्छी सुपरस्टार है। जब शार्लेट ने ओपन चैलेंज रखा, उस समय फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। फैंस की रुचि नटालिया को देखकर खत्म हो गयी क्योंकि दोनों सुपरस्टार्स के बीच कई सारे मैच हो चुके हैं।

शार्लेट और नटालिया ने अपने पूरे करियर में कई मौकों पर एक दूसरे का सामना किया है। WWE ने फिर इस मैच को बुक करके फैंस की रुचि को खत्म कर दिया जो एक बुरी बात रही।

ये भी पढ़ें:- 8 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने इस दशक में चौंकाने वाली वापसी की

#2 अच्छी बात: केविन और जो का साथ आना

केविन और समोआ जो ने ROH और NXT में एक समय पर काम किया है। वह दोनों लंबे समय से दोस्त है, इसके अलावा दोनों जबरदस्त प्रदर्शन भी करते हैं। आज दोनों बैकस्टेज में साथ नजर आए।

इसके अलावा रॉ की शुरुआत में ओवेंस पर अटैक होने के बाद समोआ जो ने रिंग में आकर पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन की मदद की। WWE ने दोनों सुपरस्टार्स को साथ लाकर फैंस का दिल जीत लिया।

#2 बुरी बात: ड्रू मैकइंटायर का गलत उपयोग करना

WWE पिछले कुछ समय से ड्रू मैकइंटायर को सही तरह से बुक नहीं कर रहा है। वह लगातार लोकल टैलेंट्स या लोअर-मिड कार्ड सुपरस्टार्स को आसानी से हरा रहे हैं। पिछले कुछ समय से वह बड़ी स्टोरीलाइन में शामिल नहीं है।

WWE उन्हें खराब तरह से बुक कर रहा है। WWE को यहां एक बड़े बदलाव की जरूरत है क्योंकि ऐसे में ड्रू का पूरा WWE करियर संकट में आ जाएगा। ड्रू को आज भी आसानी से जीत मिली।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनके Royal Rumble को जीतने के सबसे ज्यादा चांस है

Quick Links