WWE Raw, 29 जुलाई 2019: शो की अच्छी और बुरी बातें

रोमन रेंस ने किया समोआ जो पर अटैक
रोमन रेंस ने किया समोआ जो पर अटैक

डब्लू डब्लू ई (WWE) ने रॉ के एपिसोड को बहुत ज्यादा शानदार बनाया। WWE ने अपने 3 घंटे में बहुत कम जगह गलतियां की। कहा जा सकता है कि पिछले कुछ समय में अगर रॉ रीयूनियन को हटा दिया जाए तो यह रॉ के सबसे बढ़िया एपिसोड में से एक है।

WWE ने पहले और दूसरे घंटे में चीज़े थोड़ी इधर-उधर कर दी लेकिन तीसरा घंटा जबरदस्त रहा। तीसरे घण्टे में WWE ने जबरदस्त एक्शन दिखाया और फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इसके बाद भी कुछ ऐसा छोटी गलतियां थी WWE ने की है। इन सारी चीज़ों को देखते हुए हम बात करने वाले हैं रॉ के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में।


#1 अच्छी बात: ब्रॉक लैसनर का दबदबा

डॉल्फ ज़िगलर और सैथ रॉलिंस के मैच में ब्रॉक लैसनर ने इंटरफेयर किया था। इस समय किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि द बीस्ट सैथ रॉलिंस की इतनी ज्यादा बुरी धुनाई कर देंगे।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़ी चीजें जो WWE ने Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई

ब्रॉक लैसनर ने कई सारे F5 और सुप्लेक्स लगाकर सैथ को धराशाई कर दिया। खास बात तो यह है कि ब्रॉक ने रॉलिंस को कुल 3 F5 स्टील चेयर पर लगाए जो काफी ज्यादा खतरनाक साबित हुए थे। WWE ने इस सैगमेंट को बुक करके दोनों की फ़्यूड को रोचक बना दिया।


#1 बुरी बात: मारिया कनेलिस बतौर चैंपियन

WWE की 24/7 टाइटल स्टोरीलाइन में जब ड्रेक मेवरिक और रैने मिशेल रहते हैं तो सैगमेंट मजेदार बनते हैं, कुछ ऐसा ही आर-ट्रुथ और कार्मेला के साथ भी है। माइक कनेलिस ने 24/7 टाइटल जीत ली थी और इसके बाद उन्होंने उसे अपनी पत्नी को दे दिया।

यह सैगमेंट किसी भी हिसाब से मजेदार या रोचक नहीं था। WWE ने इस प्रकार से सैगमेंट को किस कारण से बुक किया यह भी समझ के परे हैं। मरिया कनेलिस WWE की सबसे खराब चैंपियन मानी जाएगी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 अच्छी बात: सेड्रिक एलैक्जेंडर को पुश मिला

सुपरस्टार शेक-अप के बाद से ही पूर्व 205 लाइव सुपरस्टार टीवी पर दिखाई नहीं दे रहा था। फैंस को WWE का यह फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा था। रॉ के एक एपिसोड में वह रोमन रेंस की मदद करने आए थे।

इसके बाद से वह निरंतर रूप से WWE टेलिविजन पर दिखाई दे रहे हैं। WWE ने आज उन्हें मेन इवेंट में बुक किया और उन्हें एक बड़ा स्पॉट दिया, जहां वह बाकी सुपरस्टार्स पर स्टेज के ऊपर से कूदे थे। यह WWE का अच्छा निर्णय था।


#2 बुरी बात: वाइकिंग रेडर्स कुछ भी नहीं कर रहे हैं

रेसलमेनिया 35 के बाद से ही वाइकिंग रेडर्स लगातार रॉ का हिस्सा रहे हैं। मेन रोस्टर पर डेब्यू के बाद उन्हें कोई भी बड़ा मैच नहीं मिला है WWE अभी भी उन्हें लोकल सुपरस्टार्स के साथ मैच में डाल रही है।

WWE का यह निर्णय बहुत ज्यादा खराब माना जाएगा क्योंकि यह टीम एक समय में इंडिपेंडेंट रेसलिंग की सबसे दिग्गज टीम मानी जाती थी, लेकिन फिलहाल, WWE में उनके लिए कुछ खास नजर नहीं आ रहा है।

ये भी पढ़ें:- Raw में रे मिस्टीरियो को बेइज्जत करने के लिए उनका मास्क निकाला गया

#3 अच्छी बात: गोंटलेट मैच

WWE के पूरे शो की सबसे खास चीज़ गोंटलेट मैच ही थी। WWE का इस प्रकार के मैच को बुक करने का निर्णय काफी ज्यादा अच्छा रहा। WWE ने 5 सबसे ज्यादा टैलेंटेड सुपरस्टार्स को मैच में डाला था।

रेसलिंग के हिसाब से देखा जाए तो भी मैच के कोई कमी नजर नहीं आ रही थी। रे मिस्टीरियो और रिकोशे ने मैच में सबसे ज्यादा प्रभावित किया। WWE ने इस मैच को रॉ में बुक करके शो शानदार बनाने में मदद की।


#3 बुरी बात: ब्लिस की मैच में इंजरी

WWE ने बैकी लिंच और एलेक्सा ब्लिस का मैच बुक किया था। शुरुआत में तो फैंस को यह मैच काफी ज्यादा अच्छा लग रहा था लेकिन ब्लिस के इंजरी एंगल ने इस मैच को बुरी बातों में जोड़ दिया।

फैंस को भी पता है कि ब्लिस चोटिल नहीं है फिर भी वह उनके चोटिल होने की स्टोरीलाइन दिखा रहे हैं। WWE इसके बजाय रॉ में बैकी और निकी क्रॉस के बीच मैच बुक कर सकती थी जो शायद ज्यादा अच्छा रहता और यह फालतू इंजरी एंगल देखने को नहीं मिलता।

ये भी पढ़ें:- लैसनर ने सैथ रॉलिंस पर किया जानलेवा हमला, खून की उल्टी करते हुए अस्पताल गए रॉलिंस