Raw, अच्छी और बुरी बातें: भारतीय सुपरस्टार ने लंबे समय बाद जीता मैच, मेन इवेंट में WWE ने की बड़ी गलती

WWE Raw
WWE Raw

रॉ (Raw) का एपिसोड ठीक साबित हुआ। असल में ये रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) के पहले Raw का अंतिम एपिसोड था। ऐसे में हर कोई मानकर चल रहा था कि ये एपिसोड जबरदस्त रहेगा। देखा जाए तो एपिसोड उतना खास नहीं था लेकिन कई मौकों पर WWE ने शानदार चीज़ें बुक की। WWE ने मुख्य रूप से अपनी स्टोरीलाइन जो आगे बढ़ाया।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw को लेकर फैंस का फूटा गुस्सा, एपिसोड को बोरिंग बताते हुए ट्विटर पर मचाया बवाल

हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी होती हैं। Raw के इस एपिसोड में कई जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली। इस दौरान कुछ मौकों पर WWE ने अपने फैंस को निराश भी किया है। इसलिए आइए इस आर्टिकल में हम Raw के इस एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातों पर एक नजर डालते हैं।

1- अच्छी बात: Raw में जिंदर महल की वापसी और उनकी नई फैक्शन

जिंदर महल काफी समय से लगातार इन-रिंग एक्शन में दिखाई नहीं दिए हैं। वो लगभग डेढ़ साल पहले चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने पिछले हफ्ते वापसी की थी लेकिन वो फिर इंजर्ड हो गए थे। हर कोई उन्हें काफी मिस कर रहा था और इसके बाद उन्होंने सुपरस्टार स्पेक्टिकल में भी मैच लड़ा था। इसके बावजूद वो फिर गायब हो गए थे। हर एक फैंस उन्हें फिर वापसी करते हुए देखना चाहता था।

ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: भारतीय दिग्गज ने की धमाकेदार वापसी, मेन इवेंट में 174 किलो के पूर्व चैंपियन ने मचाया जबरदस्त बवाल

इसके चलते Raw के एपिसोड में जिंदर महल की वापसी देखने को मिली। अब देखकर लग रहा है कि वो जबरदस्त तरीके से काम करेंगे। वो इस बार अपने साथ वीर और शैंकी को लेकर भी आए हैं। जिंदर महल के साथ काम करने से इन दोनों सुपरस्टार्स को काफी ज्यादा मदद मिलेगी। देखा जाए तो महल की वापसी होने एक जबरदस्त चीज़ है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

1- बुरी बात: Raw का अंत उम्मीद के अनुसार ही हुआ

Raw के लिए WWE ने मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में सभी ने अंदाजा लगा लिया था कि वो इंटरफेयर करते हुए दोनों सुपरस्टार्स पर बुरी तरह हमला करेंगे। Raw के एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां स्ट्रोमैन की इंटरफेरेंस की वजह से मैच DQ से खत्म हुआ।

इसके बाद उन्होंने दोनों सुपरस्टार्स पर अपना फिनिशर लगा दिया। देखा जाए तो इस सैगमेंट के पहले ही फैंस ने उम्मीद लगा ली थी। ऐसे में WWE ने अंत को अलग तरीके से बुक नहीं किया। कंपनी यहां कुछ अलग कर सकता था। देखा जाए तो उन्होंने अपने फैंस को Raw के अंत से जरूर ही निराश किया है।

2- अच्छी: रिडल और रैंडी ऑर्टन की जोड़ी

रैंडी ऑर्टन और रिडल की जोड़ी लगातार फैंस को प्रभावित करते जा रही हैं। दो अलग कैरेक्टर्स वाले सुपरस्टार्स मिलकर टैग टीम में काम कर रहे हैं। दोनों सुपरस्टार्स की ये सबसे ज्यादा खास बात है। रिडल और रैंडी ऑर्टन ने पिछले कुछ समय में कई मैच लड़े हैं और इस दौरान उन्हें बड़ी जीत भी मिली हैं।

Raw में पहले रिडल और रैंडी ऑर्टन का न्यू डे के साथ मनोरंजक एपिसोड देखने को मिला। इसके बाद मैच में भी दोनों का प्रदर्शन अच्छा रहा। अंत में रैंडी ऑर्टन ने सभी को सरप्राइज करते हुए न्यू डे पर भी RKO लगा दिया। रिडल पहले ये देखकर चौंक गए थे लेकिन फिर वो भी इसे इंजॉय करने लगे।

2- बुरी बात: शायना बैजलर का अजीब तरीके से पिन हो जाना

Raw की शुरुआत में असुका ने मैंडी रोज और डैना ब्रुक के साथ टीम बनाकर शार्लेट फ्लेयर, नाया जैक्स और शायना बैजलर का सामना किया था। मैच काफी अच्छे से आगे बढ़ रहा था और सभी सुपरस्टार्स जबरदस्त काम कर रहे थे। इसके बावजूद अंत अजीब तरीके से देखने को मिला और ये खराब बात रही।

शायना बैजलर मैच के अंत में नाया जैक्स को टैग देने वाली थीं लेकिन अचानक से वो रुक गई और और अपने पैर को उठा नहीं पाई। ये काफी अजीब चीज़ थी और इसके बाद असुका ने उन्हें एक आसान लगाया। इसके बावजूद भी टैग टीम चैंपियन पिन हो गई। ये काफी अजीब चीज़ थी। देखकर साफ लग रहा था कि वो असुका की मूव का इंतजार कर रही थीं।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 10 मई 2021