RAW, अच्छी और बुरी बातें: WWE ने की चैंपियंस को लेकर सबसे बड़ी गलती, दिग्गज के धोखे ने चौंकाया

RAW की अच्छी और बुरी बातें
RAW की अच्छी और बुरी बातें

रॉ (RAW) का एपिसोड जबरदस्त साबित हुआ और WWE ने काफी बेहतर काम किया। WWE ने कुछ बड़े मैच और सैगमेंट तय किये थे। साथ ही कुछ दिग्गज भी नजर आए और माना जा सकता है कि एपिसोड जरूर ही अच्छा था। बीच में कुछ जगहों पर WWE ने जरूर निराश किया था लेकिन उसके अलावा बाकी चीज़ें बढ़िया थी।

RAW ब्रांड पिछले कुछ समय से रेटिंग्स के मामले में काफी ज्यादा संघर्ष कर रहा था। पिछले हफ्ते दिग्गजों की वजह से RAW को फायदा मिला था और रेटिंग्स बढ़ी थी। इस हफ्ते WWE पर उसे जारी रखने का भार था और कंपनी ने अच्छा काम किया। 2021 में RAW के दूसरे एपिसोड ने भी उतना निराश नहीं किया।

ये भी पढ़ें:- ट्रिपल एच ने WWE में वापसी कर मचाया बवाल, दिग्गज के साथ मैच में हाथ लगा आग में जलता हुआ हथौड़ा

हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। फैंस को कुछ चीज़ें पसंद आती हैं और कुछ चीज़ों से प्रशंसकों को निराशा का सामना करना पड़ता है। RAW के एपिसोड में कई चीज़ों ने प्रभावित किया वहीं कुछ जगहों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए हम इस हफ्ते RAW की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करेंगे।

1- अच्छी बात: RAW में ट्रिपल एच की लंबे समय बाद वापसी

ट्रिपल एच ने लंबे समय बाद WWE में अपनी वापसी की। उन्होंने शो की शुरुआत की थी और यहां ऑर्टन ने दखल देते हुए ट्रिपल एच को चुनौती दी थी। इसके बाद दोनों के बीच मैच तो नहीं हुआ लेकिन मेन इवेंट में उनका कन्फ्रन्टेशन देखने को मिला था।

इस दौरान ट्रिपल एच लंबे समय बाद एक्शन में नजर आए थे। उन्होंने एलेक्सा ब्लिस और रैंडी ऑर्टन की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने में भी काफी मदद की। ट्रिपल एच की इस वापसी ने फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

1- बुरी बात: सुपरस्टार्स का RAW के एक ही एपिसोड में एक से ज्यादा मैच लड़ना

अमूमन सुपरस्टार्स RAW में एक ही मैच लड़ते हैं और कई महीनों में समय आता है जब किसी को दो मैच लड़ने पड़ते हैं। RAW के एपिसोड में 4 सुपरस्टार्स ने दो मुकाबले लड़े हैं। दरअसल, जैफ हार्डी ने जैक्सन राइकर और इलायस के खिलाफ दो मैच लड़े।

इसके अलावा शेमस और कीथ ली ने टैग टीम मैच लड़ने के साथ ही आपस में भी मुकाबला लड़ा था। रिडल ने भी एक ही RAW में बॉबी लैश्ले और MVP दोनों का सामना किया। WWE ने जरूर ही शो को खींचने के लिए ये किया था लेकिन किसी भी फैन को ये चीज़ पसंद नहीं आई होगी।

2- अच्छी बात: रिक फ्लेयर और लेसी इवांस का साथ आना

RAW के एपिसोड में लेसी इवांस और शार्लेट फ्लेयर के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में रिक फ्लेयर की वजह से शार्लेट फ्लेयर की लेसी इवांस के खिलाफ हार हुई। कई लोगों इस चीज़ से चौंक गए थे।

इसके बावजूद लेसी इवांस को रिक फ्लेयर के साथ काम करने से काफी फायदा हो सकता है। फ्लेयर के साथ रहने से इवांस को अच्छा पुश मिलेगा और वो लगातार टॉप स्टोरीलाइन में शामिल रहेंगी। WWE ने भविष्य को ध्यान रखते हुए बड़ा निर्णय लिया।

2- बुरी बात: RAW में मुख्य चैंपियंस का उपस्थित न होना

RAW के एपिसोड में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले के अलावा सारे ही मुख्य चैंपियंस गायब थे। दरअसल, WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर इस समय क्वारंटाइन में है। इसके चलते वो नहीं आ सकते थे। खैर, RAW विमेंस चैंपियन असुका भी नजर नहीं आई।

साथ ही RAW टैग टीम चैंपियंस शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर भी नजर नहीं आए। किसी को ये चीज़ समझ नहीं आई। RAW के इस एपिसोड में साफ तौर पर चैंपियंस की कमी खली। WWE का एक-साथ सबको न लाने का निर्णय खराब रहा।

ये भी पढ़ें:- WWE RAW, रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 11 जनवरी 2021

Quick Links