Raw, अच्छी और बुरी बातें: दिग्गज पर हुआ खतरनाक हमला, WWE ने चैंपियनशिप मैच को लेकर की बहुत बड़ी गलती

WrestleMania 37 के बाद WWE Raw का एपिसोड
WrestleMania 37 के बाद WWE Raw का एपिसोड

रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 के बाद रॉ (Raw) का एपिसोड समाप्त हो गया। हर एक फैन को इस एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीद थी। हमेशा ही WrestleMania के बाद Raw के एपिसोड रोचक रहते हैं। इसके बावजूद WrestleMania 37 के बाद का ये एपिसोड बिल्कुल भी खास नहीं रहा। खैर, WWE ने कुछ नई स्टोरीलाइन शुरू की जबकि कुछ दुश्मनी जारी रही।

ये भी पढ़ें:- WrestleMania के बाद Raw के बेहद खराब एपिसोड पर भड़के फैंस, WWE देखना बंद करने की दी धमकी

WrestleMania के बाद Raw का एपिसोड ठीक साबित हुआ था। हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। Raw के इस एपिसोड में कई सारी जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली जबकि WWE ने कुछ जगहों पर अपने फैंस को सरप्राइज भी कर दिया था। इसलिए हम इस आर्टिकल में Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

1- अच्छी बात: Raw में ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस की स्टोरीलाइन

WrestleMania में द फीन्ड को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ हार मिली थी। इस मैच में एलेक्सा ब्लिस की वजह से फीन्ड की हार हुई थी। खैर, अब दोनों की स्टोरीलाइन आगे बढ़ रही हैं। एलेक्सा ब्लिस का सैगमेंट काफी रोचक रहा था जहां उन्होंने अपने नए किर्केटर लिली को टीज़ किया। ये शानदार चीज़ रही। इसके साथ ही ब्रे वायट का फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स: पूर्व चैंपियंस की चौंकाने वाली वापसी, मेन इवेंट में दिग्गज पर हुआ जबरदस्त अटैक

काफी समय बाद ये सैगमेंट WWE में देखने को मिला और हर कोई इससे खुश होगा। ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस की स्टोरीलाइन एक नई राह ले रही हैं। Raw में इस समय सिर्फ इन दोनों की स्टोरीलाइन ही रोचक दिखाई दे रही है। WWE आने वाले समय में इस दुश्मनी को और बेहतर बना सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

1- बुरी बात: विमेंस चैंपियनशिप मैच का अंत DQ से होना

Raw के एपिसोड में चैंपियनशिप मैच देखने को मिलने वाला है। दरअसल, WrestleMania में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए असुका और रिया रिप्ली के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में रिया रिप्ली को जीत मिली थी और वो नई विमेंस चैंपियन बन गई थी। Raw के एपिसोड में उन्होंने टाइटल को डिफेंड किया।

असुका के खिलाफ उनका चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इस रीमैच ने काफी ज्यादा सरप्राइज किया था क्योंकि वो जबरदस्त प्रदर्शन कर रही थीं। इसके बावजूद अचानक से शार्लेट फ्लेयर ने आकर मैच में इंटरफेयर किया। इसके चलते मैच का अंत DQ से हुआ। अगर मैच में किसी सुपरस्टार को क्लीन जीत मिलती तो शायद फैंस ज्यादा खुश होते।

2- अच्छी बात: नई हर्ट बिजनेस टीज़ होना

WrestleMania के पहले हर्ट बिजनेस अलग हो गई थी। दरअसल, बॉबी लैश्ले की शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर के साथ दुश्मनी देखने को मिली थी। इसके चलते हर्ट बिजनेस अलग हो गई थी। लग रहा था कि MVP अब सिर्फ बॉबी लैश्ले के मैनेजर के रूप में काम करेंगे। इसके बावजूद Raw में एक बड़ी चीज़ टीज़ हुई।

ड्रू मैकइंटायर ने नंबर 1 कंटेंडर मैच जीत लिया था। इसके बाद MVP स्टेज एरिया पर आए और उन्होंने ड्रू का ध्यान भटकाया। इसके बाद पीछे से रेट्रीब्यूशन के पूर्व सदस्य मेस और टी-बार ने एंट्री की। साथ ही मैकइंटायर पर हमला किया। देखकर लग रहा है कि नई हर्ट बिजनेस तैयार होने वाली हैं जिसमें ये दोनों सुपरस्टार्स दिखाई देंगे।

2- बुरी बात: डेमियन प्रीस्ट की बुकिंग

डेमियन प्रीस्ट ने Raw के एपिसोड में द मिज़ और जॉन मॉरिसन का सामना किया था। हाल ही में WrestleMania के दौरान उन्हें बड़ी जीत मिली थी। इसके बाद लग रहा था कि Raw के एपिसोड में डेमियन प्रीस्ट एक बार फिर भारी पड़ेंगे। खैर, ऐसा कुछ नहीं हुआ और ये जरूर एक खराब चीज़ रही।

डेमियन प्रीस्ट को WWE ने शुरुआत में जबरदस्त तरीके से बुक किया। इसके बावजूद Raw में WWE ने उन्हें जॉबर की तरह उपयोग किया। भले ही उनकी हार चीटिंग की वजह से हुई हो लेकिन WWE ने उन्हें कमजोर दिखाया। ये जरूर ही एक निराशाजनक चीज़ रही है और WWE को यहां सुधार जरूरत है।

3- अच्छी/बुरी बात: ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले के बीच फिर मैच होना

Raw के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले के बीच एक बार फिर मैच देखने को मिलने वाला है। हर एक फैन की प्रतिक्रिया अलग है। दरअसल, दोनों सुपरस्टार्स ने पहले भी कई अच्छे मैच दिए हैं। वो एक बार फिर जबरदस्त काम कर सकते हैं। इसके साथ ही WrestleMania में मैकइंटायर की हार MVP की इंटरफेरेंस की वजह से हुई थी। ऐसे में एक मैच जरूर होना चाहिए था।

देखा जाए तो WWE के पास यहां कुछ अलग करने का मौका था। वो ब्रॉन स्ट्रोमैन और रैंडी ऑर्टन में से किसी सुपरस्टार को मौका दे सकते हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स ने WrestleMania में बड़ी जीत दर्ज की थी। साथ ही ब्रॉन स्ट्रोमैन लंबे समय से चैंपियनशिप मैच में दिखाई नहीं दिए थे। लैश्ले और स्ट्रोमैन जरूर ही धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते थे।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 12 अप्रैल 2021

Quick Links