Raw, अच्छी और बुरी बातें: जॉन सीना ने फेमस सुपरस्टार के साथ मचाया धमाल, मौजूदा चैंपियन को लेकर WWE ने की बहुत ही बड़ी गलती

WWE
WWE

रॉ (Raw) का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी ने सभी को प्रभावित किया था और इस वजह से हर कोई Raw के एपिसोड के लिए काफी हाइप हो गया था। देखा जाए तो WWE ने अच्छा काम किया और पिछले कुछ हफ्तों के मुकाबले शो को बेहतर बनाने में मदद की। एपिसोड की शुरुआत और अंत अच्छा रहा। इसके अलावा बीच में भी कई बढ़िया चीज़ें देखने को मिली।

Raw का यह एपिसोड जरूर ही धमाकेदार साबित हुआ। इसके बावजूद हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। Raw के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने फैंस का ध्यान खींचा वहीं कुछ ऐसे भी मौके आए जब फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

1- अच्छी बात: निकी एश का Raw विमेंस चैंपियन बनना

WWE ने साबित कर दिया कि अगर उन्हें किसी सुपरस्टार को टॉप पर लाना है तो उनके लिए यह काफी आसान काम है। 2021 के शुरुआती महीनों तक निकी क्रॉस को सही तरह से टीवी टाइम नहीं मिल रहा था। WWE अचानक से उन्हें टॉप स्टार की तरह बुक करने लगा। निकी को कुछ बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स पर जीत मिली। इसके बाद उन्होंने अपना नाम निकी क्रॉस से निकी एश कर दिया।

साथ ही उनके कैरेक्टर में बदलाव आया। काफी लोगों को उनका गिमिक पसंद आया। उन्होंने Money in the Bank में कॉन्ट्रैक्ट जीतकर सभी को सरप्राइज कर दिया था। Raw के इस एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली का मैच DQ द्वारा खत्म हो गया था। इसके बाद रिप्ली ने फ्लेयर पर बुरी तरह हमला किया और निकी ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करते हुए Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती। उन्हें अपने डेब्यू के बाद काफी इंतजार करना पड़ा लेकिन उनकी यह जीत सालों तक फैंस को याद रहेगी।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

1- बुरी बात: कैरियन क्रॉस का निराशाजनक डेब्यू

कैरियन क्रॉस ने Raw के एपिसोड में अपना डेब्यू किया। उनका सामना जैफ हार्डी से देखने को मिला था। उनके डेब्यू ने सभी फैंस को काफी ज्यादा निराश कर दिया। कैरियन क्रॉस की एंट्रेंस NXT जितनी खास नहीं रही और उनके साथ स्कार्लेट मौजूद नहीं थीं। इस वजह से वो उतने प्रभावशाली दिखाई नहीं दे रहे थे।

इसके अलावा जैफ हार्डी के खिलाफ उनका यह मैच काफी छोटा रहा। इस दौरान लग रहा था कि कैरियन को जीत मिलेगी। उन्होंने WWE में डेब्यू के बाद एक भी मैच नहीं हारा था और इस वजह से सभी को उम्मीदें थी कि उन्हें मुकाबले में जीत मिलेगी। इस मैच में उनकी बड़ी हार हुई। WWE ने इस सुपरस्टार के डेब्यू से काफी निराश किया।

2- अच्छी बात: Raw की शुरुआत में रिडल और जॉन सीना का सैगमेंट

जॉन सीना ने Raw की शुरुआत की और रोमन रेंस के बारे में बात की। उन्होंने यहां रोमन को SummerSlam के लिए चैलेंज किया। इस सैगमेंट के दौरान फैंस का रिएक्शन जबरदस्त था और WWE ने यहां रिडल को मौका देकर जरूर फैंस को खुश किया। रिडल को WWE दिग्गज जॉन सीना के साथ रिंग में नजर आने का मौका मिला।

दोनों ही माइक पर ब्रो-ब्रो बोल रहे थे और यह सैगमेंट सही मायने में रोचक था। फैंस भी दोनों सुपरस्टार्स को साथ देखकर काफी हाइप हो गए थे। इससे जॉन सीना के सैगमेंट का अंत मजेदार तरीके से हुआ। साथ ही रिडल को सीना जैसे बड़े स्टार के साथ खास सैगमेंट में दिखाई देने का मौका मिला। यह काफी अच्छी चीज़ रही।

2- बुरी बात: पुरानी फिउड्स को बेवजह जारी रखना

Raw के एपिसोड में WWE ने पुरानी स्टोरीलाइंस को जारी रखकर फैंस को काफी ज्यादा निराश किया। जैक्सन राइकर और इलायस के बीच काफी समय से स्टोरीलाइन देखने को मिल रही है और उनके बीच फिर मैच देखने को मिला। WrestleMania 37 के बाद से शेमस लगातार हम्बर्टो कारिलो के साथ दुश्मनी में दिखाई दिए हैं।

इसके अलावा एजे स्टाइल्स और ओमोस ने वाइकिंग रेडर्स को हरा दिया था। इसके बावजूद उनकी स्टोरीलाइन भी जारी रही। SummerSlam करीब है और WWE को अपने इस पीपीवी के लिए कुछ फ्रेश स्टोरीलाइंस की शुरुआत करनी चाहिए। Raw के एपिसोड में WWE ने पुरानी फिउड्स को जारी रखते हुए सभी को निराश किया।

Quick Links