WWE Raw, 21 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

Raw
Raw

क्लैश ऑफ चैंपियंस के पहले Raw के अंतिम एपिसोड का अंत हो गया है। WWE ने Raw के एपिसोड में काफी सारी बढ़िया चीज़ें बुक की। शो की शुरुआत ही रेट्रीब्यूशन द्वारा हुई और मेन इवेंट में इस टैग टीम का डेब्यू भी देखने को मिल गया।

इसके अलावा WWE ने अपने अगले पीपीवी के मैचों के लिए भी हाइप बनाई। साथ ही कुछ बड़े मुकाबलों की घोषणा देखने को मिली। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती है। उसी तरह Raw के एपिसोड में भी कुछ चीज़ों ने काफी प्रभावित किया वहीं कुछ निराशाजनक चीज़ें भी देखने को मिली।

1- अच्छी बात: Raw में रेट्रीब्यूशन के पीछे मौजूद सुपरस्टार्स का सामने आना

Raw के एपिसोड की शुरुआत रेट्रीब्यूशन ने की। इसी दौरान ग्रुप में मौजूद मुख्य सुपरस्टार्स के बारे में पता चल गया। लंबे समय से ये फैक्शन Raw में तबाही मचा रहा था और हर कोई ग्रुप के पीछे मौजूद सदस्यों के बारे में जानना चाहता था।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw, 21 सितंबर 2020: सुपरस्टार्स की पावर रैंकिंग

Raw में इस बारे में जानकारी मिली। दरअसल, रेट्रीब्यूशन में मिया यिम, मर्सिडीज मार्टिंज़, डोमिनिक डाइजाकोविच, डीओ मैडिन और शेन थोर्न है। भविष्य में ये फैक्शन और भी ज्यादा तबाही मचा सकता है।

1- बुरी बात: लाना पर लगातार दो बार बुरी तरह से हमला होना

कुछ समय से WWE में लाना को काफी ज्यादा अलग तरीके से दिखाया जा रहा है। पिछले हफ्ते कि तरह इस हफ्ते भी लाना को टेबल पर पटका गया।

WWE साफ तौर पर लाना के पति मिरो (रुसेव) के AEW में जाने और वहां की गयी बातों का बदला लेने की कोशिश कर रहा है। ये काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है।

ये भी पढ़ें:- Clash of Champions से पहले Raw के अंतिम एपिसोड पर भड़के फैंस ने ट्विटर पर दी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

2- अच्छी बात: शो के अंत में WWE चैंपियनशिप मैच को हाइप करने का तरीका

रेट्रीब्यूशन के सदस्य हर्ट बिजनेस पर भारी पड़ रहे थे। इस दौरान WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने Raw रोस्टर के साथ एंट्री की। साथ ही उन्होंने रेट्रीब्यूशन को रिंग से भगाया।

इस सैगमेंट के अंत में रैंडी ऑर्टन ने पीछे से एंट्री की और मैकइंटायर पर RKO लगा दिया। मेन इवेंट जरूर अजीब था लेकिन WWE चैंपियनशिप मैच को हाइप करने का तरीका शानदार रहा।

2- बुरी बात: रेट्रीब्यूशन के सदस्यों के असली नामों का उपयोग न करना

WWE ने Raw में रेट्रीब्यूशन के पीछे मौजूद सुपरस्टार्स के बारे में बताया। WWE को ध्यान से देखने वाला हर एक व्यक्ति जानता था कि ये NXT स्टार्स है और इस ग्रुप में पूर्व कमेंटेटर डीओ मैडिन है।

इसके बावजूद मेन इवेंट में आयोजित हुए टैग टीम मैच में उन्होंने रेट्रीब्यूशन के अलग नाम रखे। डोमिनिक डाइजाकोविच का नाम टी-बार है, डीओ मैडिन का नाम मेस बताया गया वहीं तीसरे सदस्य का नाम स्लैपजैक बताया गया। तीनों ही नाम अजीब है, कंपनी इसके बजाय उनके असली नाम यूज कर सकता था।

ये भी पढ़ें- WWE Raw रिजल्ट्स: 21 सितंबर, 2020