WWE SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस ने दुश्मन को किया बुरी तरह घायल, सैथ रॉलिंस की वापसी न होने पर फैंस निराश

WWE
WWE

SmackDown का एपिसोड बढ़िया रहा। WWE ने साल के पहले एपिसोड के लिए कई चीज़ें तय की थी। इसके चलते लग रहा था कि जरूर ही एपिसोड रोचक रहने वाला है। खैर, WWE ने जरूर अच्छा काम किया। इसके बावजूद एपिसोड उतना खास महसूस नहीं हो पाया। SmackDown के इस एपिसोड में रैंडम ढेरों मैच देखने को मिले। साथ ही कई स्टोरीलाइन आगे बढ़ी।

पिछले हफ्ते WWE ने जबरदस्त काम किया था। SmackDown का क्रिसमस स्पेशल एपिसोड रोचक रहा था और इसके काफी ज्यादा व्यूअरशिप मिली थी। इसके चलते हर किसी को लग रहा था कि कंपनी SmackDown का अगला एपिसोड भी उतना ही खास बनाया चाहेगा। खैर, ऐसा नहीं हुआ और कुछ हद तक फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने अपने दुश्मन को लगभग 20 फुट की ऊंचाई से फेंका, फेमस सुपरस्टार ने की चौंकाने वाली वापसी

हर एक एपिसोड में कुछ शानदार चीज़ें होती हैं वहीं कुछ चीज़ें फैंस को निराश कर देती हैं। SmackDown के एपिसोड में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। इसके साथ ही कुछ चीज़ों ने फैंस को काफी निराश किया। इसलिए हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करेंगे।

1- अच्छी बात: WWE SmackDown में केविन ओवेंस और रोमन की दुश्मनी जारी रहना

रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच SmackDown के अंतिम एपिसोड में मैच हुआ था। इस दौरान रोमन ने अपने टाइटल को जे उसो की वजह से रिटेन किया था। इसके बाद लग रहा था कि स्टोरीलाइन का अंत हो गया।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में दिग्गज की वापसी न होने और खराब शो के बाद फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर मचाया बवाल

रोमन रेंस और केविन ओवेंस की स्टोरीलाइन हर किसी को पसंद आ रही थी। इसके बावजूद लग रहा था कि अब ये दुश्मनी खत्म हो गई हैं। SmackDown में ऐसा नहीं हुआ और दोनों सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन जारी रही। ये WWE की ओर से काफी अच्छा निर्णय था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

1- बुरी बात: ऐलान करने के बाद भी सैथ रॉलिंस की वापसी न होना

SmackDown के एपिसोड के लिए WWE ने लगभग एक हफ्ते पहले से सैथ रॉलिंस की वापसी का ऐलान कर दिया था। हर कोई रॉलिंस की वापसी के लिए उत्साहित था। खैर, SmackDown में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

WWE ने यहां फैंस को काफी निराश किया क्योंकि हर कोई रॉलिंस की वापसी को लेकर उत्साहित था। इसके बावजूद ऐसा कुछ नहीं हुआ और वापसी न होने का कोई कारण भी सामने नहीं आया। इसने भी प्रशंसकों को निराश किया है।

2- अच्छी बात: सोन्या डेविल की वापसी अचानक से वापसी होना

सोन्या डेविल ने SmackDown के एपिसोड में अपनी वापसी की। दरअसल, एपिसोड के दौरान अचानक से एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला। इस दौरान सोन्या बैकस्टेज नजर आई। अन्य सुपरस्टार्स भी उन्हें वापस आते हुए देखकर काफी चौंक गए थे।

वो कुछ ही सेकंड्स के लिए आईं लेकिन उनके रिटर्न ने सबका ध्यान खींचा। हर कोई डेविल को सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिलते हुए देखना चाहता था। अब ये चीज़ संभव होते हुए नजर आ रही हैं। ये काफी अच्छी चीज़ रही।

2- बुरी बात: SmackDown में 6 मैच बुक करना

इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में ढेरों मैच देखने को मिले। पिछले कुछ समय से WWE SmackDown के एपिसोड में सिमित मात्रा में मैच बुक करता था। इसके चलते मैच की क्वालिटी अच्छी रहती थी और फैंस बोर नहीं होते थे।

SmackDown के इस एपिसोड में कुल 6 मैच देखने को मिले। कुछ मैचों को छोड़कर सारे ही मैच छोटे और बोरिंग रहे। कई फैंस ने इसके चलते निराशा जताई। SmackDown में अमूमन ऐसा नहीं होता लेकिन ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड में जरूर निराशा मिली है। WWE इसके बजाय कम मैच बुक करते हुए उन्हें रोचक बना सकता था।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 1 जनवरी 2021