WWE SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: फेमस सुपरस्टार के नए रूप ने किया निराश, रोमन रेंस ने लिया अपना बदला

WWE
WWE

स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड का सफलतापूर्वक अंत हो गया है। एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) के पहले ये SmackDown का अंतिम एपिसोड था। WWE ने कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट तय किये। कंपनी ने मुख्य रूप से यहां अपने शो का हाइप करने की कोशिश की। खैर, वो इसमें काफी हद तक सफल भी हुए क्योंकि फैंस को ब्लू ब्रांड का शो पसंद आया।

ये भी पढ़ें;- WWE SmackDown में रोमन रेंस के ऐज पर जबरदस्त हमले और फेमस सुपरस्टार के हील टर्न के बाद मचा बवाल, प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। कुछ चीज़ें फैंस को काफी पसंद आई वहीं कुछ मौकों पर सबको निराशा का सामना करना पड़ा। इसके चलते एपिसोड उतना खास नहीं बना लेकिन WWE ने जरूर ही बढ़िया काम किया। खैर, आइए हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

1- अच्छी बात: रोमन रेंस और ऐज के बीच SmackDown में अनबन

रोमन रेंस और ऐज के बीच WrestleMania 37 में मैच लगभग तय नजर आ रहा है। Royal Rumble के बाद SmackDown के एपिसोड में ऐज ने रोमन रेंस को चुनने के संकेत दिए थे। साथ ही उन्होंने Raw और NXT में भी यही किया था। इसके चलते हर किसी के मन में रोमन vs ऐज के मैच को लेकर सवाल थे।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस ने ऐज को खतरनाक स्पीयर देकर चारों खाने किया चित, मेन इवेंट में 6 सुपरस्टार्स ने मचाया बवाल

अब SmackDown के एपिसोड से रोमन रेंस और ऐज के बीच WrestleMania 37 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच लगभग तय नजर आ रहा है। ऐज ने SmackDown में जे उसो पर स्पीयर लगाया था और इसके बाद रोमन ने उनपर स्पीयर लगाकर सबको सरप्राइज कर दिया था। अब लगभग तय नजर आ रहा है कि WrestleMania में रोमन को दिग्गज से चैलेंज मिलेगा। ये काफी अच्छी चीज़ रही।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

1- बुरी बात: ओटिस का हील टर्न काफी अजीब रहा

SmackDown के एपिसोड में दो हील टर्न हुए। इसके बावजूद ओटिस का हील टर्न काफी अजीब था और समझ नहीं आया कि आखिर उन्होंने अपने कैरेक्टर में बदलाव करने का निर्णय क्यों लिया। अपोलो क्रूज का हील टर्न भी हुआ लेकिन उनके लिए एक सही स्टोरीलाइन थी। ओटिस के हील टर्न के पीछे कोई कहानी समझ नहीं आई।

ये काफी खराब चीज़ रही। उन्होंने यहां रे मिस्टीरियो को बुरी तरह चोटिल करने की कोशिश की। खैर, इस हील टर्न से ओटिस के लिए चीज़ें जरूर रोचक रहेगी। इसके बावजूद बिना किसी कारण के हील टर्न होना काफी अजीब था। WWE को जरूर ही इस चीज़ में बड़ा सुधार करने की जरूरत है।

2- अच्छी बात: अपोलो क्रूज का हील टर्न

काफी समय से अपोलो क्रूज का हील टर्न प्लान किया जा रहा था। अब जाकर WWE ने उन्हें हील बनाने का निर्णय लिया। SmackDown में अपोलो क्रूज का मुकाबला शिंस्के नाकामुरा से हुआ था। इस मैच में क्रूज की हार हुई थी। मैच के क्रूज ने अपना गुस्सा नाकामुरा पर निकालने की कोशिश की।

बिग ई ने उन्हें काफी रोका लेकिन फिर क्रूज ने उनपर ही हमला कर दिया। साथ ही रेफरी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन क्रूज ने रिंग में से स्टील स्टेप्स बिग ई पर फेंक दी। अपोलो क्रूज के हील टर्न का सभी लोग इंतजार कर रहे थे। अब जाकर WWE ने बड़ा निर्णय लिया और ये काफी बेहतर विकल्प रहेगा।

2- बुरी बात: नाया जैक्स का रेजिनल्ड से पिन होना

नाया जैक्स और शायना बैजलर को बेली ने अपने खास शो पर बुलाया था। इस दौरान साशा बैंक्स, बियांका ब्लेयर और रेजिनल्ड की एंट्री हुई थी। इस दौरान अचानक से रेजिनल्ड ने एक टैग टीम मैच का आईडिया दिया और फिर मैच देखने को मिला। इसका अंत काफी शॉकिंग और निराशाजनक था।

असल में नाया जैक्स को पिन करने के लिए WWE के पास साशा बैंक्स और ब्लेयर जैसे बेहतर विकल्प थे। इसके बावजूद रेजिनल्ड को जैक्स को इन करने का मौका मिला। उन्होंने विमेंस डिवीजन की चैंपियन को पिन किया जबकि वो विमेंस डिवीजन का हिस्सा भी नहीं है। ये काफी अजीब चीज़ रही।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: 19 फरवरी 2021

Quick Links