SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: दिग्गज ने की रोमन रेंस की बुरी तरह 'बेइज्जती', चैंपियन की बुकिंग से WWE फैंस निराश

WWE
WWE

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला था। WWE ने जरूर ही फैंस की उम्मीदों पर पानी नहीं फेरा है। SmackDown का ये एपिसोड काफी अच्छा रहा है। WWE ने कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट बुक किए हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर WWE ने अपने फैंस को चौंकाया। रेसलमेनिया (WrestleMania) के लिए WWE ने हाइप बनाने की कोशिश की। इसके लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई है।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में चैंपियन की खराब बुकिंग और दिग्गज की हार को लेकर फैंस हुए नाराज, ट्विटर पर निकाला अपना गुस्सा

हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। SmackDown के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। इस दौरान कई मौकों पर फैंस को काफी ज्यादा निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

1- अच्छी बात: SmackDown में डेनियल ब्रायन को ताकतवर दिखाना

डेनियल ब्रायन और जे उसो के बीच SmackDown के एपिसोड में मैच देखने को मिला था। दरअसल, डेनियल ब्रायन को इस दौरान WWE ने काफी अच्छे तरीके से बुक किया। पिछले कुछ महीनों में डेनियल ब्रायन ने लगातार मिड-कार्ड सुपरस्टार्स से मैच हारकर उन्हें आगे लाने में मदद की है। अब उन्हें इसका फायदा मिल रहा है क्योंकि WWE उन्हें जबरदस्त तरीके से बुक कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस और ऐज की हुई बुरी तरह पिटाई, मौजूदा चैंपियन की चौंकाने वाली हार

SmackDown के एपिसोड में डेनियल ब्रायन ने जे उसो को स्ट्रीट फाइट में पराजित किया। साथ ही मैच के बाद उन्होंने अपना पूरा रूप ही बदल लिया। वो अचानक से काफी गुस्से में आ गए। उन्होंने इसके बाद ऐज पर जबरदस्त तरीके से हमला किया। साथ ही रोमन रेंस की भी बुरी हालत कर दी। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं लगाई थी लेकिन डेनियल ब्रायन ने सबको चौंका दिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

1- बुरी बात: कार्मेला को गलत तरीके से बुक करना

WWE में वापसी के बाद नए कैरेक्टर की मदद से कार्मेला का कद बढ़ गया है। उन्हें फैंस पसंद करने लगे हैं क्योंकि उनकी रेसलिंग स्किल्स में काफी ज्यादा सुधार आया है। खैर, काफी समय बाद कार्मेला WWE के टेलीविजन पर दिखाई दी। इस दौरान कंपनी ने उन्हें गलत तरीके से बुक करके सबको निराश किया।

कार्मेला को साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर की स्टोरीलाइन का बिल्डअप करने के लिए बुक किया गया। ये एक निराशाजनक चीज़ रही। बड़ी बात ये थी कि साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के बीच कोई ब्रॉल भी नहीं देखने को मिला। साथ ही कार्मेला की SmackDown के एपिसोड में एक बड़ी हार देखने को मिली।

2- अच्छी बात: सैमी जेन और लोगन पॉल का सैगमेंट

लोगन पॉल की खास एंट्री की घोषणा के बाद कई फैंस खुश नहीं थे। वो पॉल को WWE में नहीं देखना चाहते थे। इसके बावजूद जिस तरह से WWE ने उनका उपयोग किया, वो काफी ज्यादा खास रहा है। सैमी जेन के खास सैगमेंट में लोगन पॉल स्पेशल गेस्ट रहे थे। वो किसी भी तरह हिचकिचाते हुए नहीं दिखाई दिए।

उन्होंने शानदार तरीके से प्रोमो कट किया। उनके सैगमेंट में केविन ओवेंस की इंटरफेरेंस हुई थी। इस दौरान ओवेंस ने सैमी जेन पर स्टनर लगा दिया था। ये कई सारे लोगों के लिए शॉक था। खैर, WWE ने काफी कम समय में इस स्टोरीलाइन को रोचक बनाया है। WWE काफी अच्छा काम कर रहा है।

2- बुरी बात: शायना बैजलर की काफी आसानी से हार हो जाना

शायना बैजलर और नटालिया के बीच SmackDown के एपिसोड में मैच देखने को मिला था। इस मैच में उम्मीद थी कि द क्वीन ऑफ स्पेड्स शायना बैजलर की जीत हो जाएगी। इसके बावजूद मैच का नतीजा काफी ज्यादा चौंकाने वाला रहा है। दरअसल, बैजलर की इस मुकाबले में बुरी तरह हार हुई।

शायना बैजलर को मैच शुरू होते हुए 30 सेकंड्स के अंदर ही हार मिल गई। खैर, ये एक खराब चीज़ रही है। शायना बैजलर को WWE काफी बुरी तरह उपयोग कर रहा है। NXT में शायना बैजलर को रोक पाना मुश्किल था। मेन रोस्टर पर उन्हें पूरी तरह जॉबर बना दिया गया है और ये एक निराशाजनक चीज़ है।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 2 अप्रैल 2021