SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: पूर्व दोस्तों के बीच हुए खतरनाक मैच ने जीता दिल, रोमन रेंस को लेकर WWE ने की बड़ी गलती

WWE SmackDown में रोमन रेंस और जेलिना
WWE SmackDown में रोमन रेंस और जेलिना वेगा

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी अच्छा साबित हुआ। WWE ने पहले ही कुछ मैचों का ऐलान कर दिया था। खैर, मनी इन द बैंक (Money in the Bank) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया। पिछले हफ्ते की तरह SmackDown का यह एपिसोड भी काफी ज्यादा रोचक साबित हुआ। WWE ने इसे बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में रोमन रेंस की गैरमौजूदगी और फेमस सुपरस्टार की वापसी के बाद ट्विटर पर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती है। SmackDown के एपिसोड में भी कुछ मौकों पर WWE ने जबरदस्त बुकिंग की वहीं कुछ जगहों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करेंगे।

1 - अच्छी बात: सैमी जेन और केविन ओवेंस का SmackDown में मैच

SmackDown के एपिसोड में Money in the Bank क्वालीफायर देखने को मिला। इस दौरान सैमी जेन और केविन ओवेंस आमने-सामने आए। सभी को उम्मीद थी कि मैच छोटा रहेगा क्योंकि टेलीविजन पर WWE अपने सुपरस्टार्स को ज्यादा समय नहीं देता है। इसके बावजूद उन्होंने इस मैच में दोनों सुपरस्टार्स को पर्याप्त समय दिया। सैमी जेन और केविन ओवेंस ने मिलकर जबरदस्त मूव्स और फिनिशर्स का उपयोग किया।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस की हुई बुरी तरह बेइज्जती, 47 साल के दिग्गज ने की फेमस सुपरस्टार की हालत खराब

साथ ही वो काफी अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल करते हुए भी दिखाई दिए। अंत में सैमी जेन रेफरी के 10 काउंट तक उठ नहीं पाए और इसके चलते केविन ओवेंस ने मैच में जीत दर्ज की। यह मुकाबला काफी रोचक रहा और उन्होंने सही मायने में फैंस को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। हर हफ्ते WWE को एक धमाकेदार मैच जरूर बुक करना चाहिए। इससे शो का मजा बढ़ जाता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

1- बुरी बात: रोमन रेंस का SmackDown में नजर नहीं आना

SmackDown का एपिसोड हमेशा की तरह जबरदस्त था। कई लोगों का मानना है कि रोमन रेंस की वजह से ही SmackDown के एपिसोड अच्छे रहते हैं। इस हफ्ते रोमन नहीं थे और फिर भी एपिसोड शानदार साबित हुआ। देखा जाए तो रोमन रेंस के आने से एपिसोड और भी बेहतर बन सकता था।

वो इस हफ्ते दिखाई नहीं दिए और जिमी उसो ने उनकी दुश्मनी को आगे बढ़ाया। WWE ने रेंस की गैरमौजूदगी का कोई कारण नहीं बताया और एपिसोड में कई प्रशंसक उन्हें देखने की इच्छा जता रहे थे। बिना किसी कारण रोमन रेंस का SmackDown से दूर रहना काफी खराब चीज़ रही। उम्मीद है कि अगले हफ्ते वो वापसी करेंगे।

2- अच्छी बात: जेलिना वेगा की वापसी होना

जेलिना वेगा ने SmackDown के एपिसोड में वापसी करते हुए सभी फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। सोन्या डेविल ने Money in the Bank लैडर मैच के लिए अगली विमेंस सुपरस्टार का ऐलान किया था। सभी को लग रहा था कि डेविल द्वारा WWE में मौजूद किसी अन्य विमेंस सुपरस्टार को चुना जाएगा।

इसके बावजूद जेलिना वेगा ने वापसी करते हुए लैडर मैच में जगह बनाई। कुछ महीने पहले WWE ने अचानक से उन्हें रिलीज कर दिया था। किसी ने नहीं सोचा था कि वो WWE में दोबारा दिखाई दे सकती हैं। उनकी हार जरूर हुई लेकिन WWE में उनकी वापसी ने प्रशंसकों को काफी ज्यादा खुश किया।

2- बुरी बात: बेली और बियांका ब्लेयर के बीच एक बार फिर मैच बुक होना

बेली और बियांका ब्लेयर के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए स्टोरीलाइन जारी रही है। WrestleMania 37 के बाद से बियांका ब्लेयर और बेली की दुश्मनी शुरू हो गई थी। WrestleMania Backlash और Hell in a Cell 2021 में उनके बीच टाइटल मैच देखने को मिल गए थे।

सभी को लग रहा था कि अब दुश्मनी का अंत हो जाएगा। इसके बावजूद बेली और ब्लेयर की स्टोरीलाइन अभी भी आगे बढ़ रही है। Money in the Bank पीपीवी के लिए उनके बीच "आई क्विट" मैच तय हो गया है। दोनों सुपरस्टार्स का मुकाबला एक बार फिर देखने को मिलेगा। इसके बजाय WWE किसी अन्य सुपरस्टार को मौका दे सकता था। कई फैंस इससे निराश थे।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 2 जुलाई 2021