SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच हुई बहस, WWE ने की 2 बड़ी गलतियां

SmackDown
SmackDown

स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड का अंत हो गया है। WWE ने अपने इस शो को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की। दरअसल, रॉयल रंबल (Royal Rumble) के पहले ये WWE का अंतिम एपिसोड था। इसके चलते उनपर इस शो को यादगार और रोचक बनाने का भार था। .WWE ने पहले ही कई चीज़ों की घोषणा कर दी थी।

इसके अलावा कुछ सरप्राइज भी देखने को मिले। WWE ने कई तरीकों से अपने फैंस को SmackDown द्वारा सरप्राइज कर दिया। पिछले कुछ हफ्ते से SmackDown का एपिसोड मनोरंजक रह रहा था और लग रहा था कि SmackDown का ये एपिसोड जरूर ही रोचक रहेगा। इसके बावजूद SmackDown ने थोड़ा निराश किया।

ये भी पढ़ें- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने की अपने दुश्मन की बुरी तरह बेइज्जती ,175 किलो के सुपरस्टार ने मचाया बवाल

SmackDown के एपिसोड में कुछ अच्छी चीज़ें देखने को मिली। साथ ही कुछ जगहों पर WWE ने अपने फैंस को निराश किया। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें रहती हैं और SmackDown के लिए भी यही कहा जा सकता है। इसलिए हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करेंगे।

1- अच्छी बात: SmackDown में बियांका ब्लेयर को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत मिलना

बियांका ब्लेयर को SmackDown के एपिसोड में बेली पर एक जबरदस्त जीत मिली। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच काफी समय से स्टोरीलाइन चल रही थी। अबतक बेली का पलड़ा भारी था। पिछले हफ्ते ब्लेयर को बेली पर अल्टीमेट ओब्स्टेकल चैलेंज में जीत मिली थी। इसके चलते SmackDown में दोनों के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown के बेहद खराब एपिसोड से फैंस हुए नाराज, ट्विटर पर बनाया शो का मजाक

इस मैच में ब्लेयर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अंत में उन्हें बेली पर क्लीन जीत मिली। उनके लिए एक काफी बड़ा मौका था क्योंकि उन्होंने WWE की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक बेली को पराजित किया था। ऐसे में ब्लेयर को ये जीत मिलना काफी अहम था और इससे उन्हें अपने करियर में आगे काफी मदद मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

1- बुरी बात: SmackDown में Raw सुपरस्टार्स का आना

SmackDown के एपिसोड में कई सारे Raw सुपरस्टार्स नजर आए। ये काफी निराशाजनक चीज़ थी और इससे कई सारे फैंस काफी निराश नजर आए। शो के शुरुआत में ही एजे स्टाइल्स दिखाई दिए थे। द मिज़, जॉन मॉरिसन, शेमस और ब्रॉन स्ट्रोमैन Raw ब्रांड का हिस्सा है। इसके बावजूद ये सभी SmackDown में अचानक से दिखाई दिए।

WWE ने भले ही Royal Rumble मैच को हाइप करने के लिए बुक किया हो लेकिन ज्यादातर प्रशंसकों को ये चीज़ पसंद नहीं आई। WWE इसके बजाय सिर्फ SmackDown सुपरस्टार्स को ही बुला सकता था। Raw सुपरस्टार्स का शो में आना निराशाजनक था और WWE अंतिम सैगमेंट को बढ़िया तरह से तय कर सकता था।

2- अच्छी बात: रोमन रेंस और केविन ओवेंस का एक-दूसरे को लेकर प्रोमो कट करना

SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच ब्रॉल नहीं हुआ। साथ ही दोनों का रिंग में कोई सैगमेंट देखने को भी नहीं मिला। दरअसल, दोनों अलग-अलग जगह से बैठकर एक-दूसरे से बात कर रहे थे। लग रहा था कि सैगमेंट ज्यादा रोचक नहीं होगा लेकिन उन्होंने बेहतर काम किया।

दोनों के प्रोमो सैगमेंट काफी धमाकेदार थे। केविन ओवेंस हमेशा की तरह अपने दिल से बातें बोल रहे थे वहीं रोमन रेंस शांत रहकर बातें कर रहे थे। दोनों के इस सैगमेंट ने फैंस को बड़े मैच के लिए उत्साहित कर दिया है। दोनों सुपरस्टार्स भले रिंग में लड़े या आपस में बहस करें, उनका सैगमेंट हमेशा खास बन ही जाता है।

2- बुरी बात: मैच को 3 अलग-अलग बार बुक करना और ब्रॉन स्ट्रोमैन की वापसी

SmackDown में एजे स्टाइल्स और डेनियल ब्रायन के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में कई सुपरस्टार्स की इंटरफेरेंस हुई और इसके चलते ये एक 6 मैन टैग टीम मैच बन गया। बाद में ओटिस, द मिज़ और जॉन मॉरिसन मैच में जुड़े। इसके बाद ये एक 5 ऑन 4 हैंडीकैप मैच बन गया।

इसके बाद शेमस ने अचानक से एंट्री की और वो भी इस मुकाबले का हिस्सा बन गए। फिर भी मैच का कोई सही अंत नहीं निकला क्योंकि ब्रॉन स्ट्रोमैन ने वापसी करते हुए हील सुपरस्टार्स पर अटैक किया। WWE ने इस मैच को सिंगल्स मैच से 10 मैं टैग टीम मैच बना दिया था। साथ ही स्ट्रोमैन की वापसी को WWE बड़े इवेंट के लिए बचा सकता था। मेन इवेंट में इस तरह की चीज़ बुक करना WWE की गलती रही।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 29 जनवरी, 2021

Quick Links