SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस के भाई को मिली करियर की सबसे बड़ी जीत, WWE ने बड़ा मौका गंवाया

WWE
WWE

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड अच्छा रहा। WWE फैंस को इस एपिसोड से जरूर ही काफी ज्यादा उम्मीदें थी। इसके बावजूद एपिसोड उतना खास नहीं रह पाया था। खैर, कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले थे। इसके अलावा रेसलमेनिया (WrestleMania) के लिए मैचों को हाइप किया गया।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस को दिग्गज ने धमकी देते हुए की 'बेइज्जती', 21 सुपरस्टार्स को हराकर फेमस सुपरस्टार ने जीता ऐतिहासिक मैच

हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। SmackDown के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने जरूर ही प्रभावित किया है। इसके बावजूद कुछ मौकों पर फैंस को निराशा जा सामना भी करना पड़ा। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

1- अच्छी बात: SmackDown में जे उसो की बड़ी जीत

SmackDown के एपिसोड में आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल देखने को मिला। इस मैच में 22 सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया था। दरअसल, WrestleMania में हर बार इस मुकाबले का आयोजन होता है। इसके बावजूद WWE ने SmackDown में इस साल इसका आयोजन किया था। मैच में जीत दर्ज करने के लिए कई सारे प्रबल दावेदार दिखाई दे रहे थे। मैच से काफी उम्मीदें थी और किसी ने निराश नहीं किया।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में रोमन रेंस की चेतावनी और दिग्गज की चौंकाने वाली जीत के बाद भड़के फैंस, ट्विटर पर निकाली अपनी भड़ास

सभी सुपरस्टार्स ने काफी अच्छा काम किया। देखा जाए तो ये मुकाबला शानदार रहा था। WWE ने इस मैच में एक सही सुपरस्टार को जीत दिलाई। दरअसल, जे उसो ने मैच में जीत दर्ज की और सभी को प्रभावित किया। दरअसल, अंत में शिंस्के नाकामुरा और जे उसो बचे थे और दोनों में कोई भी सुपरस्टार्स जीतता तो फैंस खुश होते। खैर, जे उसो ने पिछले कई महीनों से SmackDown में जबरदस्त काम किया है और वो इस मैच में जीत ज्यादा डिजर्व करते थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

2- बुरी बात: विमेंस चैंपियनशिप के लिए सही तरह से बिल्डअप तैयार न करना

SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स एक बीच मैच देखने को मिलेगा। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ये मैच मेन इवेंट में देखने को मिलना चाहिए। इसके बावजूद WWE अपनी बुकिंग से फैंस को निराश कर रहा है। दरअसल, पहले ही फैंस उनकी स्टोरीलाइन से खुश नहीं थे।

साथ ही SmackDown के एपिसोड में दोनों सुपरस्टार्स की ओर से बड़ी चीज़ों की उम्मीद थी। इसके बावजूद उन्होंने काफी ज्यादा निराश किया। दोनों सुपरस्टार्स के सिर्फ बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिले। वो आमने-सामने नहीं आई। WWE ने अपने फैंस को जरूर ही इस सैगमेंट द्वारा निराश किया है।

2- अच्छी बात: यूनिवर्सल टाइटल मैच में मौजूद सभी सुपरस्टार्स के शानदार प्रोमो सैगमेंट

अक्सर फैंस का मानना रहता है कि WWE में सुपरस्टार्स के प्रोमो सैगमेंट अच्छे नहीं होते हैं क्योंकि को देखने में स्क्रिप्टेड होते हैं। इसके बावजूद SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन ने जबरदस्त काम किया और शानदार सैगमेंट देखने को मिले। दरअसल, पहले डेनियल ब्रायन ने प्रोमो कट किया।

इसके बाद ऐज ने शानदार तरीके से शो के मध्य में प्रोमो कट किया जबकि अंत में रोमन रेंस ने सबको प्रभावित किया। तीनों ही सुपरस्टार्स ने उम्मीद से बढ़कर शानदार सैगमेंट दिया। किसी ने उम्मीद नहीं कि थी कि सिर्फ प्रोमो सैगमेंट से ही फैंस WrestleMania के ट्रिपल थ्रेट मैच के लिए उत्साहित हो जाएंगे।

2- बुरी बात: टाइटल चेंज न होना

डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड के पास काफी समय से चैंपियनशिप मौजूद थी। SmackDown में उनके सामने काफी बड़ी चुनौती थी क्योंकि उन्हें तीन टीमों के खिलाफ अपने को डिफेंड करना था। हर कोई मानकर चल रहा था कि यहां नए चैंपियंस देखने को मिल सकते हैं। इसके बावजूद WWE ने अपने फैंस को चौंका दिया।

इस मैच में डर्टी डॉग्स ने अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया। हर एक फैन इससे निराश होगा क्योंकि WWE के पास अन्य सुपरस्टार्स को टाइटल देने का सही मौका था। WWE यहां डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो या स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स जैसी टीमों को टाइटल्स देकर फैंस को खुश कर सकता था। इसके बावजूद दोनों ने टाइटल रिटेन किये।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 9 अप्रैल 2021