Superstar Spectacle अच्छी और बुरी बातें: दिग्गज को लेकर WWE से हुई बहुत बड़ी गलती, भारतीय सुपरस्टार्स ने मचाया धमाल

wwe superstar spectacle
wwe superstar spectacle

WWE Superstar Spectacle का पहला संस्करण काफी शानदार रहा और कई भारतीय सुपरस्टार्स ने बेहतरीन प्रदर्शन कर फैंस को प्रभावित किया। आपको याद दिला दें कि इस इवेंट को खासतौर पर भारतीय फैंस के लिए आयोजित किया गया था। सच्चाई यही है कि शो लोगों की उम्मीद से भी बेहतर साबित हुआ।

शो में जिंदर महल(Jinder Mahal) की वापसी हुई, WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर(Drew Mcintyre) ने इंडस शेर(Indus Sher) के साथ मिलकर जिंदर महल और बॉलीवुड बॉयज़(Bollywood Boyz) की टीम को मात दी। इसके अलावा सरीना संधू(Sareena Sandhu) के प्रदर्शन ने भी फैंस का दिल जीता।

ये भी पढ़ें: WWE Superstar Spectacle रिजल्ट्स: 26 जनवरी, 2021

विंस मैकमैहन(Vince Mcmahon) के लिए ये शो काफी मायने रखता था, क्योंकि वो देखना चाहते थे कि खासतौर पर भारतीय फैनबेस के लिए तैयार किए गए शो को कैसा रिस्पांस मिलता है। सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम WWE Superstar Spectacle की सबसे अच्छी और बुरी बातों से अवगत कराने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: सलमान खान के साथ काम करने वाले सुपरस्टार ने रोमन रेंस के दुश्मनों को पछाड़ा

WWE Superstar Spectacle में जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर की भिड़ंत- अच्छा

जिंदर महल vs ड्रू मैकइंटायर एक ऐसी स्टोरीलाइन है जिसका WWE यूनिवर्स काफी समय से इंतज़ार कर रहा है। अगर महल को चोट ना लगी होती तो जरूर वो मैकइंटायर के सबसे बड़े दुश्मन और बड़े हील सुपरस्टार बन चुके होते। दोनों की रियल लाइफ फ्रेंडशिप भी इस स्टोरीलाइन में अहम भूमिका निभा सकती है।

इंडस शेर के लिए भी ये खास मौका रहा क्योंकि मेन इवेंट मैच में उन्होंने WWE चैंपियन के साथ टीम बनाई। दूसरी ओर जिंदर महल भी अच्छी शेप में नजर आए, ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे वो चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। यानी Raw या SmackDown में उनकी वापसी जल्द संभव है।

मैच में इंडस शेर ने मैकइंटायर के साथ मिलकर महल और बॉलीवुड बॉयज़ की टीम को हराया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या WWE Wrestlemania 37 के बिल्ड-अप में महल vs मैकइंटायर चैंपियनशिप फ्यूड देखने को मिलेगी या नहीं।

ये भी पढ़ें: WWE Superstar Spectacle के बाद ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

शो में शिंस्के नाकामुरा को हील के रूप में प्रदर्शित किया गया- बुरा

WWE Superstar Spectacle में क्रिएटिव टीम ने शिंस्के नाकामुरा को हील के रूप में प्रदर्शित कर एक बड़ी गलती की है। क्योंकि हाल ही में SmackDown के एक एपिसोड में नाकामुरा ने बेबीफेस टर्न लिया था, जिसे फैंस ने भी काफी पसंद किया।

इसके बावजूद नाकामुरा ने विलन टीम का हिस्सा रहते हुए भी शानदार प्रदर्शन किया, दुर्भाग्यवश उन्हें हार झेलनी पड़ी। ये भी देखने योग्य बात होगी कि SmackDown में उन्हें बेबीफेस के रूप में दिखाया जाएगा या हील के रूप में।

कई भारतीय सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित किया- अच्छा

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि भारतीय सुपरस्टार्स को टॉप लेवल पर पहुंचने के लिए एक लंबा सफर तय करना है। लेकिन WWE Superstar Spectacle में कई भारतीय स्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ग्लोबल फैनबेस को भी प्रभावित किया है।

इन्हीं में से एक नाम गुरु राज का रहा, जिन्होंने सिंगल्स मैच में फिन बैलर को कड़ी टक्कर दी। दूसरी ओर सरीना संधू ने भी शार्लेट के साथ मिलकर जीत दर्ज की। वहीं जायंट जंजीर और दिलशेर शैंकी का बॉडी साइज़ उन्हें भविष्य में मॉन्स्टर सुपरस्टार्स में शामिल करवा सकता है।

भारतीय कमेंटेटर की कमेंट्री अच्छी नहीं थी- बुरा

WWE Superstar Spectacle में कमेंट्री डेस्क पर माइकल कोल और कोरी ग्रेव्स का साथ देने के लिए शहरोज़ अली मौजूद रहे। सच्चाई यही है कि उनकी कमेंट्री कुछ खास अच्छी नहीं रही। यहां तक कि कोल और ग्रेव्स को कई बार स्थिति को संभालना भी पड़ा था।

भारतीय कमेंटेटर शो में नए रंग भर सकता था, जिसमें अली बिल्कुल भी सफल नहीं हो पाए। उनके बजाय सोंजय दत्त इस भूमिका को अच्छे से निभा सकते थे, जो फिलहाल WWE में बैकस्टेज प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं।

शो में ज्यादा भारतीयपन दिखाया गया- अच्छा/बुरा

WWE Superstar Spectacle का हिस्सा बने सभी सुपरस्टार्स जानते हैं कि ये शो उनके लिए क्या मायने रखता है। अंतर्राष्ट्रीय सुपरस्टार्स भी जानते हैं कि भारत में उन्हें कितना पसंद किया जाता है। भारतीय सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन ग्लोबल फैनबेस को नाच-गाना ज्यादा पसंद नहीं आया होगा, क्योंकि WWE का प्रोडक्ट इस तरह का नहीं है।

वहीं दूसरी ओर शो वाकई में औसत दर्जे से ऊपर का रहा और भारतीय फैंस को आकर्षित करने के लिए नाच-गाने के सैगमेंट्स का होना जरूरी था। लेकिन WWE को समझना होगा कि हर बार ऐसा करना कंपनी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

Quick Links