WWE Royal Rumble में चौंकाने वाली वापसी करने वाले दिग्गज के फ्यूचर को लेकर अपडेट सामने आया

WWE Royal Rumble में शेन मैकमैहन की वापसी हुई थी
WWE Royal Rumble में शेन मैकमैहन की वापसी हुई थी

WWE Royal Rumble 2022 में शेन मैकमैहन ने चौंकाने वाली वापसी की थी। वो मेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच में 28वें स्थान पर एंट्री करते हुए नजर आए थे। सभी के मन में सवाल था कि शेन मैकमैहन (Shane McMahon) रॉ (Raw) में लगातार नजर आएंगे या फिर वो सिर्फ एक इवेंट के लिए ही वापस आए हैं। इस चीज़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

PWInsider के माइक जॉनसन ने बताया कि शेन मैकमैहन अब से लगातार Raw में नजर आते रहेंगे। वो इस ब्रांड पर हील के तौर पर नजर आएंगे। इस हफ्ते शेन Raw का हिस्सा नहीं थे लेकिन अगले हफ्ते से वो रेड ब्रांड का हिस्सा बन सकते हैं। Royal Rumble मैच के दौरान उन्होंने केविन ओवेंस को एलिमिनेट किया था।

इस वजह से लग रहा है कि उनके बीच दुश्मनी देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि शेन मैकमैहन Royal Rumble मुकाबले में अंतिम 4 सुपरस्टार्स में से एक थे। हालांकि, ब्रॉक लैसनर ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया। वो मैच में 5 मिनट 32 सेकंड्स तक नजर आए थे। शेन हमेशा WrestleMania सीजन के दौरान अहम किरदार निभाते हैं।

WWE दिग्गज शेन मैकमैहन संभावित रूप से Elimination Chamber और WrestleMania 38 में नजर आएंगे

Royal Rumble मैच में हिस्सा लेने से पहले मैकमैहन ने अपना अंतिम मैच WrestleMania 37 में लड़ा था। इसके बाद से वो एक्शन से दूर थे। हालांकि, अब वो लगातार नजर आएंगे। कुछ समय पहले Wrestling Observer Newsletter पर डेव मैल्टजर ने बताया था कि मैकमैहन Elimination Chamber इवेंट में नजर आने वाले हैं।

इसे अलावा उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व SmackDown टैग टीम चैंपियन WrestleMania 38 में भी मुकाबला लड़ने वाले हैं। मैकमैहन बड़े इवेंट्स में हमेशा लड़ते हुए नजर आते हैं और इसी वजह से उन्होंने अभी वापसी की है। देखना रोचक होगा कि शेन मैकमैहन Elimination Chamber और WrestleMania में किस सुपरस्टार के खिलाफ मैच में दिखाई देते हैं।