"रेसलिंग की दुनिया में ब्रॉक लैसनर सबसे बुद्धिमान इंसान हैं"

Enter caption

पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस जैरिको और ब्रॉक लैसनर(brock-lesnar) का WWE में इतिहास काफी शानदार रहा है। दोनों के बीच काफी मतभेद भी रहे लेकिन जब बात सम्मान की आती है तो जैरिको हमेशा लैसनर को ऊपर मानते हैं। हाल ही में सैटरडे नाइट स्पेशल की एडिशन में क्रिस जैरिको ने अपनी बात रखी। क्रिस जैरिको इस समय AEW का हिस्सा है और ब्रॉक लैसनर WWE में है। दोनों के बीच मुकाबला संभव नहीं है। ये बात खुद क्रिस जैरिको ने भी इस इंटरव्यू में कही। क्रिस जैरिको ने ब्रॉक लैसनर के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी यहां पर बताया और बड़ी बात कही।

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर क्रिस जैरिको ने कही बड़ी बात

पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर से काफी प्रभावित क्रिस जैरिको रहे हैं। पहले भी तमाम इंटरव्यूस में वो लैसनर की तारीफ कर चुके हैं। इस बार क्रिस जैरिको ने कहा,

रेसलिंग की दुनिया में ब्रॉक लैसनर सबसे बुद्धिमान इंसान हैं। मेरे सिर्फ दो मैच उनके साथ हुए है।साल 2002 और 2003 में ये मैच हुए। और इन हाउस शो मैचों में मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। और मैंने ब्रॉक लैसनर को शुभकामनाएं दी। मेरे मन में उनके लिए कोई बुरे ख्याल नहीं थे लेकिन एक वक्त हम दोनों के बीच थोड़ा मनमुटाव जरूर था।

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर और क्रिस जैरिको दोनों रेसलिंग की दुनिया का बहुत बड़ा नाम है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों के बीच दो ही मैच हुए है। क्रिस जैरिको ने भी WWE में बहुत काम किया। क्रिस जैरिको को WWE में काफी सफलता मिली। अब वो AEW में परफॉर्म कर रहे हैं। वहीं ब्रॉक लैनसर अभी भी WWE में बहुत बड़ा नाम है। विंस मैकमैहन बहुत भरोसा उनके ऊपर करते हैं।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिनकी एक्सट्रीम रूल्स में जीत लगभग तय है

Quick Links