WWE चैंपियन और दिग्गज Brock Lesnar की कुल कमाई और संपत्ति

WWE में ब्रॉक लैसनर ने जबरदस्त कमाई की
WWE में ब्रॉक लैसनर ने जबरदस्त कमाई की

WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का बहुत बड़ा नाम हैं। पिछले दो दशक से प्रो रेसलिंग का हिस्सा रहे लैसनर आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। साल 2000 में प्रो रेसलिंग में लैसनर ने डेब्यू किया था। WWE मेन रोस्टर में वो साल 2002 में नजर आए थे। WWE में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रेसलर्स की लिस्ट में लैसनर टॉप पर आते हैं। पिछले कुछ सालों से लैसनर पार्ट टाइमर का रोल WWE में निभा रहे हैं और इस रोल में भी लैसनर की कमाई बहुत ज्यादा है।

WWE में ब्रॉक लैसनर की कमाई सबसे ज्यादा

WWE में डेब्यू के पांच महीने बाद ही ब्रॉक लैसनर ने चैंपियनशिप हासिल कर ली थी। मात्र 25 साल की उम्र में उन्होंने ये काम किया था। लैसनर के ऊपर हमेशा विंस मैकमैहन ने भरोसा किया। इस समय भी काफी जबरदस्त काम ब्रॉक लैसनर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीती थी।

ब्रॉक लैसनर की नेट वर्थ की बात करें तो ये बहुत ही शानदार है। इस समय लैसनर की नेट वर्थ 25 मिलियन डॉलर (लगभग 2 अरब) है। WWE से भी लैसनर बहुत ज्यादा कमाते हैं। WWE में उनकी सैलरी 12 मिलियन डॉलर (लगभग 90 लाख) है।

WWE WrestleMania 38 में इस बार ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा मैच होगा। रोमन रेंस के साथ उनका टाइटल vs टाइटल मैच होगा। इन दोनों की राइवलरी को अभी तक WWE ने शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। WrestleMania 38 में जीत के प्रबल दावेदार लैसनर माने जा रहे हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर वो बड़ा इतिहास रच देंगे। ये साल भी अभी तक उनके लिए शानदार रहा। साल की शुरूआत में Day 1 इवेंट में उन्होंने WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद Royal Rumble 2022 में बॉबी लैश्ले के खिलाफ वो अपनी चैंपियनशिप हार गए थे। Elimination Chamber 2022 में कुछ दिन पहले लैसनर ने दोबारा WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली थी। WWE चैंपियनशिप के लिए हुए चैंबर मैच में लैसनर ने बहुत बवाल मचाया था। इस समय लैसनर ने अपने कैरेक्टर में भी शानदार बदलाव किया है।

नोट: यह जानकारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है, स्पोर्ट्सकीड़ा वास्तविकता की पुष्टि नहीं करता है।