द ग्रेट खली और ब्रॉक लैसनर की अनदेखी तस्वीर सामने आई

द ग्रेट खाली
द ग्रेट खाली

जब भी WWE के सबसे ताकतवर और खतरनाक सुपरस्टार्स के बारे में बात की जाएगी तब उस सूची में ब्रॉक लैसनर और द ग्रेट खली का नाम जरूर शामिल होगा। खली शुरुआत में कंपनी के टॉप स्टार रहे थे लेकिन धीरे-धीरे वह एक जॉबर बन गए और WWE से चले गए।

द ग्रेट खली की बात की जाए तो उन्होंने रैसलमेनिया 22 के बाद WWE में डे ब्यू किया था और द अंडरटेकर की खूब धुनाई की थी। इसके बाद उन्होंने जजमेंटल डे 2006 पीपीवी में द डैडमैन को हराया था।

खली ब्रॉक लैसनर के जाने के 2 सालों बाद WWE में आए थे, 2012 में जब तक लैसनर ने WWE में वापसी की तब तक खली मेन इवेंट पिक्चर से बाहर हो गए। द ग्रेट खली को अपनी रैसलिंग स्किल्स के लिए नहीं बल्कि अपनी कद काठी और ताकत के लिए जाना जाता था।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो Extreme Rules में फिन बैलर को चुनौती दे सकते हैं

पिछले साल द ग्रेट खली को WWE के ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में वापस लाया गया। उन्होंने 45वे नम्बर पर एंट्री की थी और वह लगभग 1 मिनट में बॉबी लैश्ली और ब्रॉन स्ट्रोमैन द्वारा बाहर हो गए थे। WWE के इस टूर के दौरान उन्हें सऊदी अरब में रॉयल डिनर करवाया गया था।

खली और लैसनर
खली और लैसनर

उस समय की असाधारण फोटो सामने आई जिसमें द ग्रेट खली और ब्रॉक लैसनर साथ में खड़े हुए तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। शायद यह पहला मौका होगा जब दोनों सुपरस्टार्स को कैमरा में साथ में देखा गया। ब्रॉक लैसनर से भी ज्यादा ऊंचे आदमी को इस फोटो में देखना काफी ज्यादा अजीब लग रहा है।

द ग्रेट खली इसके बाद कभी भी WWE में दिखाई नहीं दिए, वहीं ब्रॉक लैसनर अभी भी WWE का प्रमुख हिस्सा है और वर्तमान मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट विजेता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं