WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर से बुरी तरह हारने वाले 5 फुट 9 इंच के रेसलर का करियर लगभग खत्म?

सुपर शोडाउन से रिकोशे की किस्मत अच्छी नहीं चल रही है। पहले सुपर शोडाउन में लैसनर ने उन्हें हराया और इसके बाद रॉ में उनकी हार हो गई है। लैसनर ने आसानी से रिकोशे को हरा दिया था। रिकोशे कुछ कर भी नहीं पाए थे। रिकोशे का डाउनफॉल इस हफ्ते भी जारी रहा है। रिडिक मॉस के खिलाफ भी उन्हें हारना पड़ा था। ऐसा किसी ने सोचा नहीं था क्योंकि रिकोशे बहुत ही अच्छे रेसलर हैं। और फैंस चाहते हैं कि उन्हें पुश दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 36 में रोमन रेंस vs गोल्डबर्ग के मैच को खत्म करने के 5 संभावित तरीके

डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि विंस मैकमैहन अब रिकोशे को पुश नहीं देना चाहते हैं। फिलहाल लेैसनर के साथ जो उनका बड़ा मैच था इसके बाद अब फिलहाल के लिए वो बहुत हैं। रिडिक के खिलाफ उनका मुकाबला हुआ था जहां वो हार गए थे। अब उन्हें पुश नहीं दिया जाएगा। सेड्रिक एलेक्जेंडर के साथ जैसा पिछले कुछ महीनों में हुआ था वैसा ही रिकोशे के साथ भी अब देखने को मिलेगा।

youtube-cover

विंस मैकमैहन हमेशा बदलाव के लिए जाने जाते हैं। कुछ महीनों से रिकोशे को पुश दिया जा रहा था। जिस कारण उनका मैच चैंपियनशिप के लिए लैसनर के साथ हुआ था। रॉ में भी उन्हें पुश दिया गया। लेकिन वो हार गए। अब साफ है कि रिकोशे को पुश नहीं मिल पाएगा। हालांकि ये बहुत बुरी बात है और इससे कई फैंस नाराज हो जाएंगे। रिकोशे का प्रदर्शन रिंग में हमेशा से शानदार रहा है। उनके मूव्स और एक्शन हमेशा फैंस के लिए लाजवाब रहे हैं। फिलहाल ये बात उनके करियर के लिए अच्छी नहीं है। अगर उन्हें पुश नहीं मिला तो आने वाले समय में उनका करियर बर्बाद हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links