WWE द्वारा ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के लिए बनाए गए ऑरिजिनल प्लान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ 

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर रोमन रेंस का सामना किया
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर रोमन रेंस का सामना किया

WWE समरस्लैम (SummerSlam) में वापसी कर ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया लेकिन ऑरिजिनल प्लान ये नहीं था। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि WWE के ऑरिजिलन प्लान के मुताबिक रेसमलेनिया (WrestleMania) 39 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और लैसनर का मैच होना था। अब इस प्लान में बड़ा बदलाव कर दिया गया। ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) या फिर क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) में होगा।

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर फैंस को दिया बहुत बड़ा सरप्राइज

WWE SummerSlam 2021 के मेन इवेंट में इस बार रोमन रेंस का मुकाबला जॉन सीना के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। ये मैच काफी शानदार रहा और रेंस ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। इसके बाद अचानक ब्रॉक लैसनर ने एंट्री कर रेंस का सामना किया। लैसनर ने नए लुक में एंट्री की और ये देखकर सभी हैरान हो गए थे। रेंस और पॉल हेमन की हालत भी खराब हो गई थी। लैसनर ने रेंस को फाइट के लिए बुलाया लेकिन रेंस चले गए थे।

लैसनर इस समय प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गए है। WrestleMania 36 में इससे पहले लैसनर अंतिम बार नजर आए थे। ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें WWE चैंपियनशिप मैच में हराया था। Mat Men Pro Wrestling पॉडकास्ट ने खुलासा किया कि AEW के कारण लैसनर की वापसी कराई गई। दरअसल सीएम पंक ने दो दिन पहले AEW में डेब्यू कर लिया। सीएम पंक को फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला था और इस वजह से ही लैसनर की एंट्री कराई गई।

रोमन रेंस और लैसनर का मैच देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित अब नजर आएंगे। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में कई चीजें फ्यूचर के लिए क्लियर हो जाएंगी। लैसनर का अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। सबसे बड़ी बात की लैसनर इस बार फेस के रूप में नजर आए। यानी की वो शायद अब हील कैरेक्टर में नजर नहीं आएंगे। लैसनर की एंट्री के वक्त पॉल हेमन का चेहरा भी खराब हो गया था। पॉल हेमन अब किसका साथ देंगे ये देखने वाली बात होगी।