भारतीय फैंस के लिए बड़ी खबर, करीब 4 साल बाद भारत दौरे पर आएंगी सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर

Enter caption

भारतीय डब्लू डब्लू ई (WWE) फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अब आप इस महीने बड़े सुपरस्टार्स से मिलने के लिए तैयार हो जाइए। वो कोई और नहीं बल्कि शार्लेट फ्लेयर हैं। चार साल बाद वो भारत में कदम रखेंगी। ये खुशखबरी डब्लू डब्लू ई (WWE) ने ट्वीट कर दी। फैंस के लिए अच्छी खबर है और फैंस उनसे मिल भी अब सकते हैं।

तीन दिन के लिए शार्लेट फ्लेयर भारत आएंगी। 14 नवंबर से 16 नवंबर तक वो यहां पर रहेंगी। पहले दो दिन वो मुंबई में WWE यूनिवर्स से बातचीत करेंगी। और अंतिम दिन वो बैंगलोर में फैंस के साथ वन टून वन बात करेंगी। ये काफी खुशी की बात है। शार्लेट फ्लेयर का ये तीन दिन का टूर प्रमोशनल टूर होगा। फैंस से बातचीत के अलावा वो भारत के ओलंपिक एथलीट्स से भी मुलाकात करेंगी। तीन दिन उनका शेड्यूल काफी व्यस्त रहेगी।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर और केन वैलासकेज़ के मुकाबले के बाद फैंस की ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं, निकाली भड़ास

इससे पहले शार्लेट फ्लेयर चार साल पहले भारत आई थीं। लाइव इवेंट के दौरान वो यहां पर नजर आई थी। उस समय वो सिर्फ एक बार डीवास चैैंपियन थी। लेकिन पिछले साल चालों में शार्लेट फ्लेयर का नाम दिग्गजों में शामिल हो गया है। 10 बार वो चैंपियनशिप अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा रेसलमेनिया के मेन इवेंट में भी हिस्सा ले चुकी है। अभी पूरी तरह शेड्यूल उनका सामने नहीं आया है। लगातार उनके बारे में फैंस को अपडेट मिलता रहेगा। लेकिन ये काफी अच्छी खबर है कि वो भारत दौरे पर आ रही है। फैंस को और रेसलर्स को इससे काफी फायदा पहुंच सकता है। खासतौर पर विमेंस के लिए ये एक अच्छी खबर हेै।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं