WWE न्यूज: 'मेरी सफलता के पीछे ट्रिपल एच का बहुत बड़ा हाथ है'

Enter caption

NXT इस समय सफल ब्रांड में से एक है। और इसका श्रेय ट्रिपल एच को जाता है। उन्होंने काफी कम समय में इस ब्रांड को काफी ऊपर पहुंचा दिया है। रॉ और स्मैकडाउन के बाद NXT का नंबर आता है। NXT से ही कई रेसलर्स मेन रोस्टर में जाते हैं। इस शो की सफलता के पीछे ट्रिपल एच का बहुत बड़ा रोल है।

पूर्व NXT विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने हाल ही में टॉकस्पोर्ट्स को अपना इंटरव्यू दिया। और यहां ट्रिपल एच को लेकर कई बड़ी बातें सामने रखी। शार्लेट ने ट्रिपल एच के साथ अपने पर्सनल रिलेशन को लेकर भी बात कही।

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- 15 नवंबर, 2019

शार्लेट फ्लेयर ने कहा,"'मैं ट्रिपल एच को पहले से जानती हूं। वो मेरे पापा के काफी नजदीक है।मैं उनसे ज्यादा पहले कुछ बोल नहीं पाती थी। बाद में उनसे बातचीत शुरू हुई। वो मेरे हमेशा फेवरेट रहे हैं। आज जहां भी हूं उनकी वजह से हूं। ट्रिपल एच टैलेंट की बहुत कद्र करते हैं। विमेंस को वो ज्यादा सपोर्ट करते हैं। जब चार हॉर्सविमेन NXT में थी तो उन्हें ज्यादा मौके दिए गए। किसी को नहीं पता था कि वो आगे कहां तक पहुंच पाएंगी। ट्रिपल एच ने हम लोगों के ऊपर भरोसा जताया। मेरे दिल को उन्होंने कैसे जीता मैं ये बता नहीं सकती हूं। एक छोटी बच्ची को उन्होंने आज बड़ा सुपरस्टार बना दिया।हम लोगों की सफलता के पीछ ट्रिपल एच का ही हाथ हैं।"

ट्रिपल एच ने जो भरोसा शार्लेट फ्लेयर के ऊपर जताया था वो आज भी कायम है। मेन रोस्टर में भी शार्लेट को काफी मौके दिए गए है। शार्लेट ने काफी अच्छा काम यहां पर किया है। ट्रिपल एच इस समय काफी अच्छा काम और सपोर्ट रेसलर्स को दे रहे हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links