WWE के रिकॉर्ड चैंपियन ने दिया वापसी का बड़ा इशारा, विरोधी का नाम भी लगभग बताया

Ankit
WWE
WWE

WWE में शार्लेट फ्लेयर को आखिरी बार टीवी पर जून में देखा गया था। उस वक्त रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए असुका के खिलाफ मैच था। इस मैच के बाद से शार्लेट ने WWE से ब्रेक लिया था लेकिन अब उन्होंने अपनी वापसी का बड़ा इशारा सोशल मीडिया पर कर दिया है। शार्लेट फ्लेयर को चोट लगी थी जिसकी सर्जरी के लिए उन्होंने ब्रेक पर जाने का फैसला किया। रेसलिंग में शार्लेट फ्लेयर का बड़ा नाम है क्योंकि उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया है।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series में कई देशों के सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा: रोमन रेंस समेत आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स किस देश के हैं?

शार्लेट फ्लेयर WWE ही नहीं पूरे रेसलिंग बिजनेस में सबसे बड़ी विमेंस चैंपियन हैं। शार्लेट फ्लेयर ने NXT, WWE रॉ, स्मैकडाउन सभी के विमेंस टाइटल जीते हैं। शार्लेट फ्लेयर मे 12 विमेंस के खिताब जीते हैं और सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली विमेंस रेसलर बनीं हैं। इसके अलावा शार्लेट ने रॉयल रंबल को भी जीता है।

यह भी पढ़ें: WWE Survivor Series 2020 मैच कार्ड: रोमन रेंस को मिला नया प्रतिद्वंदी

अब शार्लेट फ्लेयर ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी फोटो पोस्ट की और उसमें वापसी का इशारा किया है। इस फोटो में शार्लेट फ्लेयर अपने रिंग के गियर के साथ दिख रही है।

इसके बाद शार्लेट ने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो इसे मिस कर रही है। इसके बाद असुक ने भी शार्लेट के पोस्ट पर रीट्वीट किया। अब कयास लगाया जा रहा है कि शार्लेट की वापसी के बाद असुका के खिलाफ उनका मैच होने वाला है। इसके अलावा WWE ने सर्वाइवर सीरीज 2018 में हुआ रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर के मैच का GIF डाला है जिससे फैंस के मन में उम्मीद जागी है कि इन दोनों का मैच भी फ्यूचर में हो सकता है।

कब होगी WWE में वापसी?

खबरें की माने तो ऐसा बताया जा रहा है कि रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर का मैच कंपनी WWE रेसलमेविया 37 के लिए प्लान कर रही है। ये साल पूरा कोविड के कारण खराब हुआ जिसके बाद ये भी खबर आई है कि WWE रॉयल रंबल में दोनों की वापसी हो सकती हैं। इसके बाद रोंडा राउडी और शार्लेट की स्टोरीलाइन आगे बढ़ें। WWE रेसलमेनिया 35 में रोंडा राउजी ने शार्लेट और बैकी लिंच के खिलाफ मैच लड़ा था और हार के बार रोंडा राउजी को नहीं देखा गया है।अब देखना होगा कि शार्लेट फ्लेयर की कब वापसी होती है और किसके खिलाफ उनका मैच होता है।

Quick Links