कोरोना वायरस के डर से WWE SmackDown की जगह को बदला गया

Ankit
स्मैकडाउन
स्मैकडाउन

कोरोना नाम के एक वायरस ने पूरी दुनिया को डरा कर रखा है। चीन में इस वायरस का खौफ सबसे ज्यादा है। हजारों की संख्या में इस वायरस की चपेट से लोगों की मौत हो गई है। अब धीरे-धीरे अन्य देशों में ये फैल रहा है। पूरी दुनिया इस वायरस का इलाज ढूंढने में लगी है मगर अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। अब इसका असर WWE पर भी पड़ता हुआ दिख रहा है। पहले रेसलमेनिया को लेकर काफी खबरे आई अब साफ हो गया है कि कंपनी अपने सुपरस्टार्स की सुरक्षा पहले चाहती है।

ये भी पढ़ें-5 कारण क्यों जॉन सीना WrestleMania 36 में द फीन्ड के खिलाफ अपना आखिरी WWE मैच लड़ सकते हैं

Fightful के सीन रॉस मे अब बताया है कि इस बार की स्मैकडाउन को WWE परफॉर्मेंस सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। ये सब कोरोना वायरस को देखते हुए हुआ है। एक बात तो तय है कि स्मैकडाउन की जगह बदलने से WWE को नुकसान तो जरुर हुआ होगा। हालांकि बाकी इवेंट की जगह भी बदली जा सकती है। इससे पहले रेसलमेनिया को लेकर काफी चर्चा थी लेकिन स्टैफनी मैकमैहन ने उस वक्त बताया था कि हालत को देखते हुए WWE अपना फैसला लेगा, साथ ही सुपरस्टार्स की सेफटी सबसे पहले हैं।

रेसलमेनिया 36 का भी काउंटडाउन शुरु हो चुका है और कंपनी कोरोना वायरस पर पैनी नजर रखे हुए हैं। अगर हालात बेकाबू हो जाता है तो शायद रेसलमेनिया का इवेंट रद्द हो सकता है। रेसलमेनिया 5 अप्रैल (भारत में 6 अप्रैल) को होने वाली है।

अभी स्मैकडाउन को शिफ्ट किया गया है लेकिन हालत अगर गंभीर होते रहे तो WWE अपने इवेंट को रद्द भी सकता है। WWE को देखने के लिए हजारों संख्या में देखने के लिए आते हैं ऐसे में WWE किसी भी तरह का जोखिम लेना नही चाहेंगी। खैर, अब देखना होगा कि कोरोना वायरस जिसमें दुनियाभर पर असर किया है, वो WWE पर क्या प्रकोप छोड़ता है।

अब हिंदी में WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links