COVID 19 पॉजिटिव हुए WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का फ्यूचर प्लान सामने आया

Ankit
WWE
WWE

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने पिछले कुछ एपिसोड रॉ (RAW) के मिस किए थे क्योंकि उन्होंने कोविड (Covid) हुआ था और वो क्वारंटीन थे। अब बताया जा रहा है कि WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर आने वाली WWE रॉ (RAW) में आने वाले हैं। इसके अलावा WWE द्वारा भारत के लिए 26 जनवरी को आयोजित होने जा रहे Superstar Spectace शो में आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है वरुण धवन की एंट्री, दिग्गज सुपरस्टार्स करना चाहते हैं साथ में काम

WWE Superstar Spectacle एक नया शो हैं जिसमें भारतीय टैलेंट को दिखाया जाएगा। इसी के साथ कुछ बड़े सुपरस्टार्स भी इसमें शामिल होंगे जैसे ड्रू मैकइंटायर, एजे स्टाइल्स , शार्लेट फ्लेयर, रे मिस्टीरियो। 26 जनवरी के शो के लिए रिकॉर्डिंग इस शुक्रवार को होने वाली है। हालांकि इस शो में ड्रू मैकइंटायर का क्या रोल होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है।

PW Insider की रिपोर्टस के अनुसार WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर शुक्रवार को रिकॉर्डिंग का हिस्सा होने वाला है।

ये भी पढ़ें: WWE RAW, अच्छी और बुरी बातें: गोल्डबर्ग की वापसी नहीं होने से मिली निराशा, फेमस सुपरस्टार ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

WWE RAW में चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की होगी वापसी

रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार ड्रू मैकइंटायर इस हफ्ते RAW में आएंगे। क्योंकि WWE ने ऑफिशियल ने ऐलान किया है कि गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट होने वाला है। WWE Royal Rumble में ड्रू मैकइंटायर और गोल्डबर्ग का मैच होने वाला है। इस मुकाबले में ड्रू मैकइंटायर अपने टाइटल को डिफेंड करने वाले हैं। गोल्डबर्ग ने इस साल RAW लैजेंड्स नाइट में एंट्री की थी और ड्रू मैकइंटायर को धक्का मार खुद की चुनौती पेश की थी।

ये भी पढ़ें: 5 Royal Rumble मैच जो RAW और SmackDown में हुए थे

बता दें कि गोल्डबर्ग ने WrestleMania 36 में ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और तभी से वो रिंग से दूर थे। अब एक बार फिर से गोल्डबर्ग बड़े मैच के लिए तैयार है। इसी WrestleMania में ड्रू मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को हराया था और खिताब अपने नाम किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।