AEW में डेब्यू के बाद डेनियल ब्रायन ने WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा

WWE दिग्गज डेनियल ब्रायन ने AEW में डेब्यू कर सभी को चौंकाया
WWE दिग्गज डेनियल ब्रायन ने AEW में डेब्यू कर सभी को चौंकाया

WWE के लिए 5 सितंबर का दिन अच्छा नहीं रहा क्योंकि तीन सुपरस्टार्स ने AEW में डेब्यू कर लिया। इसमें सबसे बड़ा नाम दिग्गज डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) का रहा। पिछल तीन महीने से लगातार AEW में डेब्यू को लेकर ब्रायन चर्चा का विषय बने थे। AEW में डेब्यू के बाद ब्रायन ने मीडिया से बात की और WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया।

WWE दिग्गज डेनियल ब्रायन ने किया बहुत बड़ा खुलासा

AEW ऑलआउट के मेन इवेंट में कैनी ओमेगा और क्रिश्चियन केज के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में ओमेगा ने बड़ी जीत हासिल की। इसके बाद पहले एडम कोल ने डेब्यू किया और फिर जबरदस्त अंदाज में ब्रायन आए। ब्रायन के आते ही फैंस ने भी यस चैंट्स लगाने शुरू कर दिए थे। ब्रायन ने विंस मैकमैहन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा,

WWE ने जो मुझे ऑफर दिया वो काफी दयावान लगा। WWE की तरफ से ये ही था कि मैं कहीं और जाकर अपना काम दिखाऊं। इस चीज से किसी को ऐतराज नहीं था। विंस मैकमैहन और मेरे रिश्ते हमेशा अच्छे रहे। मैं उन्हें प्यार करता हूं और जो उन्होंने कहा वो मैंने किया। कई बार ओवरप्रोटक्ट भी मेरे लिए विंस मैकमैहन हुए।

WWE में डेनियल ब्रायन ने कई सालों तक काम किया। विंस मैकमैहन ने भी बहुत भरोसा ब्रायन के ऊपर किया। ब्रायन को समय-समय पर WWE में पुश मिलता रहा और उन्होंने इसका फायदा भी उठाया। कई चैंपियनशिप ब्रायन ने यहां पर हासिल की।

अगर कॉन्ट्रैक्ट की बात करें तो शायद इस बार ब्रायन खुश नजर नहीं आए। वैसे भी ब्रायन अब अपनी मर्जी से काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो पार्ट टाइमर का रोल निभाकर अपने परिवार को टाइम देना चाहते हैं। ये WWE में मुमकिन नहीं था। AEW में जाकर ब्रायन काफी अच्छे से ये काम कर सकते हैं। ब्रायन जापान जाकर भी लड़ना चाहते हैं और WWE की तरफ से कभी इसकी अनुमति नहीं मिलती। AEW में जाकर ब्रायन अब ये सपना भी अपना पूरा कर सकते हैं। खैर अब ब्रायन का AEW करियर शुरू हो गया है और फैंस को काफी मजा आएगा।