"द शील्ड को अब मैं बिल्कुल भी याद नहीं करता क्योंकि मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू हो गया है"

द शील्ड
द शील्ड

हाल ही में पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज(Dean Ambrose)) ने द शील्ड को लेकर बयान दिया और बताया कि वो क्यों अब इस फैक्शन को मिस नहीं करते हैं। डीन एंब्रोज का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा है। द शील्ड में उनके साथ रोमन रेंस(Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) भी थे। WWE इतिहास में इस फैक्शन को सबसे तगड़ा माना जाता है।

ये भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है वरुण धवन की एंट्री, दिग्गज सुपरस्टार्स करना चाहते हैं साथ में काम

द शील्ड को लेकर पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज का बड़ा बयान

डीन एंब्रोज अब जॉन मोक्सली के नाम से AEW में परफॉर्म कर रहे हैं। 277 दिन तक वो AEW चैंपियन रहे थे। इसके बाद कैनी ओमेगा ने उन्हें हराया था। Bleacher Report's Adam Wells को हाल ही में डीन एंब्रोज ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां कई मुद्दों पर उन्होंने अपनी बात रखी। डीन एंब्रोज से शील्ड के बारे में पूछा गया और कहा कि क्या वो अभी मिस करते हैं। डीन एंब्रोज ने कहा,

मैं अब इन चीजों को याद नहीं करता क्योंकि अब मैं नई चीज में चला गया हूं। मेरी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू हो गया है। लेकिन अगर मैं पीछे की तरफ देखता हूं तो मुझे लगता है कि द शील्ड का अंत भी शानदार तरीके से ही हुआ। उस चैप्टर का अंत भी बहुत ही खास रहा था।

youtube-cover

Survivor Series 2012 में द शील्ड ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। ट्रिपल थ्रेट मैच में सैथ रॉलिंस, डीन एंब्रोज और रोमन रेंस ने दखल दिया था। इसके बाद WWE टीवी पर काफी पॉपुलर ये फैक्शन हो गया था। द शील्ड के इसके बाद काफी क्लासिक मैच हुए थे। द शील्ड को इसलिए WWE इतिहास के बड़े फैक्शंस में गिना जाता है।

ये भी पढ़ें: WWE RAW, अच्छी और बुरी बातें: गोल्डबर्ग की वापसी नहीं होने से मिली निराशा, फेमस सुपरस्टार ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

साल 2014 में जब शील्ड टूटी थी तो इसके बाद तीनों सुपरस्टार्स ने सिंगल रन में भी जबरदस्त काम किया। तीनों ने कई बार बड़ी चैंपियनशिप हासिल की। इसके बाद भी कई बार द शील्ड का रीयूनियन देखने को मिला। लेकिन अब ये दोबारा देखना काफी मुश्किल है क्योंकि डीन एंब्रोज AEW का हिस्सा है और सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस WWE में हैं। तीनों को फैंस अब साथ में नहीं देख पाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links