डीन एंब्रोज ने किया बड़ा खुलासा, कहा- रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ पहले जैसा रिश्ता नहीं रहा

रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज
रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज

पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज(Dean Ambrose) ने हाल ही में अपने साथी रोमन रेंस(Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) के बारे में बड़ा बयान दिया है। WWE में इन तीनों का बहुत बड़ा नाम हैं। डीन एंब्रोज इस समय AEW में है लेकिन रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस WWE में धमाल मचा रहे हैं। साल 2019 में द शील्ड एक साथ नजर आई थी और उसके बाद डीन एंब्रोज AEW चले गए थे।

ये भी पढ़ें: 4 कारण क्यों कोई भारतीय सुपरस्टार कभी Royal Rumble मैच नहीं जीत सका

पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को लेकर कही बड़ी बात

WWE मेन रोस्टर में साल 2012 में द शील्ड के रूप में रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस ने एंट्री की थी। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस इस समय टॉप के सुपरस्टार WWE में है। डीन एंब्रोज का करियर भी WWE में शानदार रहा है।

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से WWE SmackDown में रोमन रेंस और अपोलो क्रूज की टीम बनाने की कोशिश की जा रही है

B/R AMA को हाल ही में डीन एंब्रोज ने अपना इंटरव्यू दिया। डीन एंब्रोज ने यहां कहा कि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ उनके अभी भी काफी अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा,

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस से कभी-कभी बात हो जाती है। सैथ रॉलिंस के पास अब बच्चा हो गया, ये काफी अच्छी बात है। इस समय सभी लोग बिजी है। सभी के पास अपने काम है। खासतौर पर इस महामारी में सभी अपने परिवार के साथ बिजी है। रेसलिंग के लिहाज से देखा जाए तो ये अच्छी बात है। गुडबॉय कभी नहीं होता है। बस ये है कि किसी रास्ते में जरूर मिल जाएंगे। जब आप किसी के साथ भी हमेशा रहते हो तो आगे भी किसी कारण हमेशा साथ में रहते हो।

सैथ रॉलिंस हाल ही में पिता बने हैं। वहीं डीन एंब्रोज की पत्नी रैने यंग भी प्रेग्नेंट हैं। डीन एंब्रोज भी कुछ समय बाद पिता बन जाएंगे। दोनों के लिए पिछला साल काफी शानदार रहा है। रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस का करियर रेसलिंग में शानदार रहा है। तीनों ने शील्ड से अलग होने का बाद भी काफी सफलता पाई। तीनों ने कई चैंपियनशिप अपने नाम की। ये अच्छी बात है कि तीनों अभी भी काफी अच्छे दोस्त हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।