Elimination Chamber 2022 में WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान Brock Lesnar चले गए थे ऑफ-स्क्रिप्ट, मौजूदा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

WWE Elimination Chamber 2022 में ब्रॉक लैसनर ने मचाया बवाल
WWE Elimination Chamber 2022 में ब्रॉक लैसनर ने मचाया बवाल

WWE Elimination Chamber 2022 में इस बार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने जबरदस्त बवाल मचाया। लैसनर ने जबरदस्त अंदाज में WWE चैंपियनशिप भी हासिल कर ली। लैसनर ने जिस अंदाज में मैच लड़ा उसे देखकर लग रहा था कि वो स्क्रिप्ट से बाहर चले गए थे। मौजूदा रिपोर्ट में भी इस बारे में बड़ी खबर सामने आई है।

Elimination Chamber 2022 में ब्रॉक लैसनर ने WWE चैंपियनशिप अपने नाम की

दरअसल इस इवेंट में बॉबी लैश्ले ने अपनी WWE चैंपियनशिप को रिडल, ऑस्टिन थ्योरी, सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ डिफेंड किया। बॉबी लैश्ले बिना मैच लड़े ही बाहर हो गए क्योंकि उन्हें चोट लग गई थी। ब्रॉक लैसनर ने अन्य सुपरस्टार्स को एलिमिनेट कर WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली।

इस चैंबर मैच की शुरूआत सैथ रॉलिंस और ऑस्टिन थ्योरी ने की थी। इसके बाद रिडल, एजे स्टाइल्स भी आए। अंत में दो सुपरस्टार्स ही पॉड के अंदर थे। पहले बॉबी लैश्ले का नंबर आया लेकिन वो इंजरी के कारण बाहर चले गए थे। ब्रॉक लैसनर ने इसके बाद इंतजार नहीं किया और अपना पॉड तोड़कर वो रिंग में लड़ने आ गए थे।

PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि लैसनर इस दौरान ऑफ-स्क्रिप्ट चले गए थे। चैंबर का दरवाजा तोड़ने का कोई प्लान नहीं था। लैसनर ने ये खुद से ही फैसला लिया। लैसनर ने आते ही सैथ रॉलिंस, रिडल और एजे स्टाइल्स को एलिमिनेट किया। इसके बाद ऑस्टिन थ्योरी का उन्होंने बुरा हाल किया। लैसनर ने ऑस्टिन थ्योरी को चैंबर के ऊपर से नीचे फेंक दिया था। थ्योरी ने भी नहीं सोचा होगा कि उनका इतना बुरा हाल यहां पर होगा। लैसनर ने आसानी से थ्योरी को एलिमिनेट कर WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली।

WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच अब टाइटल vs टाटइल मैच देखने को मिलेगा। खैर ये बात पहले से सभी को पता थी। डेव मैल्टजर ने पहले ही इस मैच पर मुहर लगा दी थी। विंस मैकमैहन भी इन दोनों के बीच टाइटल vs टाटइल मैच देखना चाहते थे। अब लैसनर और रोमन रेंस की राइवलरी में फैंस को काफी मजा आएगा।