Survivor Series के लिए Raw की टीम में हुआ बहुत बड़ा बदलाव, पूर्व WWE चैंपियन ने धमाकेदार वापसी करते हुए बनाई जगह

WWE Raw में इस हफ्ते फैंस को मिला सरप्राइज
WWE Raw में इस हफ्ते फैंस को मिला सरप्राइज

सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) 2021 के लिए WWE ने रॉ (Raw) टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था। डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) का नाम भी इसमें शामिल था लेकिन अब वो इस टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। डॉमिनिक मिस्टीरियो की जगह पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को टीम में शामिल कर दिया गया है। लैश्ले ने इस हफ्ते रेड ब्रांड में वापसी कर काफी बवाल मचाया।

Survivor Series 2021 में पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले मचाएंगे बवाल

बॉबी लैश्ले के अलावा इस हफ्ते रेड ब्रांड में MVP और एडम पीयर्स ने भी वापसी की। Crown Jewel में हार के बाद पहली बार बॉबी लैश्ले नजर आए। ब्रॉक लैसनर के ऊपर कंपनी ने एक मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया और इसके बाद एडम पीयर्स भी पहली बार नजर आए।

WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने रेड ब्रांड में ऐलान किया कि Survivor Series में होने वाले एलिमिनेशन मैच में टीम Raw में डॉमिनिक के अलावा सभी मेंबर्स पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने ऐलान किया कि अगर डॉमिनिक मिस्टीरियो अपने मैच में बॉबी लैश्ले को हरा देते हैं तो उनकी जगह टीम में बनी रहेगी। बॉबी लैश्ले का एक बार फिर खतरनाक रूप यहां देखने को मिला। यंग सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो को आसानी से उन्होंने हरा दिया और Survivor Series टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। लैश्ले के आने के बाद अब Raw की टीम तगड़ी हो गई है।

साल 2021 अभी तक बॉबी लैश्ले के लिए शानदार साबित हुआ है। बड़ी सफलता उन्होंने WWE में हासिल की। WWE चैंपियन वो बने और उनका चैंपियनशिप रन भी अच्छा रहा। हालांकि सितंबर और अक्टूबर उनके लिए अच्छा नहीं रहा। डॉमिनिक मिस्टीरियो अब रेड ब्रांड की टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। बॉबी लैश्ले के लिए ये सुनहरा मौका होगा कि वो यहां कुछ बवाल मचा सकते हैं। खैर टीम के कप्तान को लेकर तो बवाल अभी होगा। अब देखना होगा कि रेड ब्रांड के आगे आने वाले एपिसोड में क्या नया होता है। लैश्ले ने एक बार फिर शानदार अंदाज में वापसी कर ली है। WWE उन्हें आगे भी अब पुश दे सकता है। फैंस अब बेसब्री से अगले हफ्ते के एपिसोड का इंतजार करेंगे।

Quick Links