दिग्गज फुटबॉलर ने अचानक से जीती WWE की फेमस चैंपियनशिप, जॉन सीना के फैन को हराकर रचा इतिहास

डाउग फ्लूटी
डाउग फ्लूटी

कुछ समय पहले पूर्व बफेलो बिल्स के क्वार्टरबैक डाउग फ्लूटी (Doug Flutie) ने आर-ट्रुथ (R-Truth)को पिन करके WWE की 24/7 चैंपियनशिप जीत ली थी। WWE ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये टाइटल चेंज 2021 सेलिब्रिटी फ्लैग फुटबॉल गेम के दौरान हुआ था। इस दौरान आर-ट्रुथ ने शो को अटेंड किया था।

प्रसिद्ध फुटबॉलर डाउग फ्लूटी ने WWE 24/7 चैंपियनशिप पर किया कब्जा

WWE 24/7 चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार चैंपियन को हमेशा ही अपने टाइटल को डिफेंड करना है। आपको कहीं भी और कभी भी चैलेंज मिल सकता है। साथ ही चैंपियन और रेफरी उस समय वहां मौजूद होने चाहिए। इस इवेंट में आर-ट्रुथ माइक्रोफोन पर बात कर रहे थे और इस दौरान रेफरी ने वहां एंट्री की। इसके बाद तो WWE फैंस समझ ही गए होंगे क्या हुआ होगा।

ये भी पढ़ें:- SmackDown के खराब एपिसोड और रोमन रेंस के ऊपर हुए अटैक के कारण WWE को हुआ बहुत बड़ा नुकसान

इस दौरान हैसमैन ट्रॉफी विजेता NFL क्वार्टरबैक आर-ट्रुथ के पीछे मौजूद थे और फिर उन्हें रोल-अप की मदद से पिन किया। साथ ही उन्होंने सुपरस्टार को तीन काउंट तक नीचे रखा और नए 24/7 चैंपियन बन गए। खैर, डाउग फ्लूटी ज्यादा समय तक चैंपियन नहीं रह पाए। उनका गेम जारी रहा और आर-ट्रुथ ने फिर उसी तरह से प्रसिद्ध खिलाडी को रोल-अप की मदद से पिन किया। साथ ही वो फिर 24/7 चैंपियन बन गए।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना के पिता चाहते हैं कि WWE दिग्गज गोल्डबर्ग घर के अंदर आग में जल जाए

डाउग फ्लूटी पहले सेलिब्रिटी नहीं है जिन्होंने 24/7 चैंपियनशिप जीती हैं। दरअसल, काइल बुस्च, मार्शमेलो और रॉब ग्रोंकोवस्कि जैसे बड़े नाम भी इस टाइटल पर पहले कब्जा करने में सफल रहे हैं। आर-ट्रुथ को इतिहास का सबसे बड़ा 24/7 चैंपियन माना जाएगा। उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। जॉन सीना के सबसे बड़े फैन आर-ट्रुथ ने 49 मौकों पर इस टाइटल पर कब्जा किया है और वो डाउग फ्लूटी जैसे दिग्गज को पिन करने में सफल रहे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links