WWE न्यूज: फैंस को चौंकाकर EC3 बने चैंपियन

Ec3
Ec3

डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार EC3 ने लाइव इवेंट के दौरान 24/7 टाइटल जीत लिया। EC3 WWE के सबसे अच्छे और टैलेंटेड सुपरस्टार्स में से एक हैं लेकिन उन्हें WWE में सफलता नहीं मिली। वापसी के बाद उन्होंने NXT में कुछ समय काम किया और उसके बाद उन्हें मेन रोस्टर पर भेज दिया गया।

मेन रोस्टर पर कई महीनों तक काम ना मिलने के बाद उन्हें डीन एम्ब्रोज़ के साथ स्टोरीलाइन में डाला गया। इस छोटी दुश्मनी के बाद EC3 पूरी तरह से टीवी से गायब हो गए। पूर्व इम्पैक्ट वर्ल्ड चैंपियन ना के बराबर रॉ में दिखाई देने लगे और जब भी आते थे तब 24/7 चैंपियनशिप के पीछे भागते हुए दिखाई देते थे।

वह WWE के मेन इवेंट शो में एक जॉबर के रूप में दिखाई देते हैं जिसे कोई भी नहीं देखना पसंद करता था। पिछले वीकेंड WWE ने चीन और साउथ ईस्ट एशिया में लाइव इवेंट किए। इस दौरान EC3 दो बार 24/7 चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें:- 8 WWE सुपरस्टार्स जो ड्राफ्ट के दौरान अपना ब्रांड बदल सकते है

EC3 का चैंपियनशिप के आसपास दिखाई देना काफी ज्यादा मुश्किल है लेकिन जब 24/7 चैंपियनशिप की बात आती है तो यह चीज़ जरूर सम्भव है। पूर्व चैंपियन ने मनिला में हुए लाइव इवेंट में आर-ट्रुथ को हराकर टाइटल पर कब्जा किया लेकिन थोड़े समय बाद ट्रुथ फिर चैंपियन बन गए।

इसके बाद चीन के शंघाई में WWE के लाइव इवेंट में दौरान हमें फिर कुछ ऐसा ही सैगमेंट देखने को मिला। गेबल की मदद से आर ट्रुथ मनिला में 17 बार के 24/7 चैंपियन बन गए और शंघाई में वह 18 बार के चैंपियन बन गए। आप इसकी क्लिप नीचे देख सकते हैं।

आर-ट्रुथ को इतनी बार चैंपियन बनते हुए देखना अजीब है लेकिन उनके पास यह टाइटल काफी ज्यादा अच्छी लगती है। अब देखना होगा कि WWE EC3 को किस प्रकार से उपयोग करता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं