"फैंस आपका मजाक बना रहे थे"- WWE दिग्गज का Edge के प्रोमो पर फूटा गुस्सा, जमकर की आलोचना

WWE Wrestlemania में एजे स्टाइल्स के खिलाफ जीते थे ऐज
WWE Wrestlemania में एजे स्टाइल्स के खिलाफ जीते थे ऐज

WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) में एजे स्टाइल्स (AJ Styles) के खिलाफ मिली जीत के बाद ऐज (Egde) ने रॉ (RAW) में एक प्रोमो दिया। ऐज के प्रोमो को फैंस से अधिक प्यार नहीं मिला और वे बीच-बीच में उन्हें टोक रहे थे। अब विंस रुसो (Vince Russo) ने ऐज के इस प्रोमो की आलोचना की है और उन्हें फैंस के रिएक्शन से कोई सरप्राइज नहीं हुआ।

रुसो ने कहा, यह एक शानदार उदाहरण है कि कैसे WWE समय से पीछे है और 70 के दशक की चीजें कर रही है। आपके पास ऐज के रूप में एक दिग्गज सुपरस्टार रिंग में है। ऐज का प्रोमो एकदम हील है और यह 70 के दशक की रेसलिंग जैसा है। फैंस इसे सुनकर हंस रहे हैं और इसका मजाक उड़ा रहे हैं। वे आपका मजाक बना रहे हैं। इसके बाद जब ऐज ने उन्हें हारा हुआ बताया तो चीजें और भी खराब हो गईं। इसके बाद उन्होंने ऐज के प्रोमो का मजाक बनाते हुए चैंटिंग शुरु कर दी थी।

WWE लैजेंड ऐज के प्रोमो पर फैंस के रिएक्शन पर भी रुसो ने दी प्रतिक्रिया

youtube-cover

रुसो ने यह साफ किया है कि फैंस ने हील होने की वजह से ऐज का मजाक नहीं बनाया है और वास्तव में फैंस को इस बात से कोई वास्ता नहीं था कि वह अपने प्रोमो में क्या कह रहे हैं। फैंस यह जानने के लिए बिल्कुल भी इच्छुक नहीं थे कि ऐज ने एजे स्टाइल्स के खिलाफ अपनी फिउड में क्या एक्शन लिए हैं।

विंस रुसो का कहना है कि ऐज जैसा बड़ा सुपरस्टार भी खुद को फैंस के सामने नहीं बचा पा रहा तो अब WWE को अपने रेसलर्स के लिए अच्छा कंटेंट बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, हमें यह याद रखना चाहिए कि यह ऐज थे। यह कोई नया या हल्का सुपरस्टार नहीं था। कुछ मौकों पर तो लोग चिल्ला रहे थे कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता। क्या आपने उन्हें नहीं सुना? क्या आप उन्हें नहीं सुन रहे हैं? वे ऐसा इसलिए नहीं कर रहे हैं कि वह एक हील हैं। वे वास्तव में आपको बता रहे हैं कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है।