WWE SmackDown में हुए फायर फ्लाई फनहाउस सैगमेंट में नए सदस्य की एंट्री हुई

Enter caption

इस हफ्ते WWE SmackDown में फायर फ्लाई फनहाउस का सैगमेंट हुआ। काफी दिनों बाद फायर फ्लाई फनहाउस में नया मेंबर देखने को मिला। पिछले हफ्ते SmackDown में द फीन्ड ने इस बात संकेत दे दिए थे। इसे लेकर फैंस SmackDown में होने वाले इस सैगमेंट को देखने के लिए काफी बेचैन थे। फन हाउस में वॉबली वालरस मेंबर अब आ गया है। इस हफ्ते द फीन्ड ने इसे प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें: Smackdown के मेन इवेंट में रोमन रेंस के दमदार प्रदर्शन की फैंस ने की जमकर तारीफ

WWE SmackDown में ब्रे वायट का धमाल

वैसे वालरस का संबंध कहीं ना कहीं पॉल हेमन से जुड़ता है। अब पॉल हेमन वैसे भी SmackDown में बड़े रूप में नजर आ रहे हैं। रोमन रेंस के साथ वो इस समय हैं। तो फन हाउस में इनका कैरेक्टर भी होना जरूरी हैं। हालांकि इस हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड में पहले ब्रे वायट एक दूसरे कैरेक्टर को प्रस्तुत कर रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। ब्रे वायट अपने इस सैगमेंट में हमेशा पपेट का इस्तेमाल करते हैं। हमेशा वो कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं।

कहीं ना कहीं ब्रे वायट ने इस नए सदस्य को लाकर पॉल हेमन और रोमन रेंस का मजाक बनाया है। हालांकि इसके बारे में पूरी तरह आगे पता चलेगा। अब देखना होगा कि वालरस और ब्रे वायट इस फन हाउस को कैसे मैनेज करते हैं। ब्रे वायट का फायर फ्लाई फनहाउस सैगमेंट हमेशा फैंस के बीच रहता है। फैंस इस सैगमेंट को देखना पसंद करते हैं। क्योंकि ब्रे वायट यहां किसी नए कैरेक्टर को लाकर हमेशा उनका मजाक बनाते हैं और फ्यूड की शुरूआत करते हैं। सभी को पता है कि रोमन रें के साथ पॉल हेमन आ गए हैं। कहीं ना कहीं पॉल हेमन अब स्मैकडाउन के टॉप पर पहुंच गए है। इस वजह से ब्रे वायट ये काम जरूर करेंगे।

वैसे कई रिपोर्ट्स में ये कहा भी जा रहा है कि आगे जाकर रोमन रेंस और ब्रे वायट के बीच स्टोरीलाइन शुरू होगी। यानि ब्रे वायट इसकी तैयारी अभी से कर रहे हैं। हालांकि रोमन रेंस का चैंपियनशिप रन अभी अच्छा चलेगा। कुछ वक्त बाद शायद वो इसे ब्रे वायट के खिलाफ हार सकते हैं। ब्रे वायट अब फेस के तौर पर यहां काम करेंगे। वहीं रोमन रेंस ने हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया है। रोमन रेंस ने वापसी कर द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर ही हमला किया था।

ये भी पढ़ें: WWE Smackdown, 11 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें